Kamakhya Temple Story & History in Hindi : कामाख्या मंदिर असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर देवी कामाख्या को समर्पित है। कामाख्या शक्तिपीठ 52 शक्तिपीठों में से एक है तथा यह सबसे पुराना शक्तिपीठ है। जब सती के पिता दक्ष ने अपनी पुत्री सती और उस के पति शंकर को यज्ञ में अपमानित किया और शिव जी को अपशब्द कहे तो सती ने दुःखी हो कर आत्म-दहन कर लिया। शंकर ने सती कि मॄत-देह को उठा कर संहारक नृत्य किया। तब सती के शरीर के 51 हिस्से अलग-अलग जगह पर गिरे जो 51 शक्ति पीठ कहलाये। कहा जाता है सती का योनिभाग कामाख्या में गिरा। उसी स्थल पर कामाख्या मन्दिर का निर्माण किया गया।
इस मंदिर के गर्भ गृह में योनि के आकार का एक कुंड है जिसमे से जल निकलता रहता है। यह योनि कुंड कहलाता है। यह योनि कुंड लाल कपडे व फूलो से ढका रहता है।
इस मंदिर में प्रतिवर्ष अम्बुबाची मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें देश भर के तांत्रिक और अघौरी हिस्सा लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि ‘अम्बुबाची मेले’ के दौरान मां कामाख्या रजस्वला होती हैं, और इन तीन दिन में योनि कुंड से जल प्रवाह कि जगह रक्त प्रवाह होता है । ‘अम्बुबाची मेले को कामरूपों का कुंभ कहा जाता है।
मां कामाख्या देवी की रोजाना पूजा के अलावा भी साल में कई बार कुछ विशेष पूजा का आयोजन होता है। इनमें पोहन बिया, दुर्गाडियूल, वसंती पूजा, मडानडियूल, अम्बूवाकी और मनसा दुर्गा पूजा प्रमुख हैं।
- दुर्गा पूजा: – हर साल सितम्बर-अक्टूबर के महीने में नवरात्रि के दौरान इस पूजा का आयोजन किया जाता है।
- अम्बुबाची पूजा: – ऐसी मान्यता है कि अम्बुबाची पर्व के दौरान माँ कामाख्या रजस्वला होती है इसलिए तीन दिन के लिए मंदिर बंद कर दिया जाता है। चौथे दिन जब मंदिर खुलता है तो इस दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
- पोहन बिया: – पूसा मास के दौरान भगवान कमेस्शवरा और कामेशवरी की बीच प्रतीकात्मक शादी के रूप में यह पूजा की जाती है
- दुर्गाडियूल पूजा: – फाल्गुन के महीने में यह पूजा कामाख्या में की जाती है।
- वसंती पूजा: – यह पूजा चैत्र के महीने में कामाख्या मंदिर में आयोजित की जाती है।
- मडानडियूल पूजा: – चेत्र महीने में भगवान कामदेव और कामेश्वरा के लिए यह विशेष पूजा की जाती है।
कामाख्या से जुडी किवदंती (Story of Kamakhya Devi) : –
कामाख्या के शोधार्थी एवं प्राच्य विद्या विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर शर्मा कहते हैं कि कामाख्या के बारे में किंवदंती है कि घमंड में चूर असुरराज नरकासुर एक दिन मां भगवती कामाख्या को अपनी पत्नी के रूप में पाने का दुराग्रह कर बैठा था। कामाख्या महामाया ने नरकासुर की मृत्यु को निकट मानकर उससे कहा कि यदि तुम इसी रात में नील पर्वत पर चारों तरफ पत्थरों के चार सोपान पथों का निर्माण कर दो एवं कामाख्या मंदिर के साथ एक विश्राम-गृह बनवा दो, तो मैं तुम्हारी इच्छानुसार पत्नी बन जाऊँगी और यदि तुम ऐसा न कर पाये तो तुम्हारी मौत निश्चित है।
गर्व में चूर असुर ने पथों के चारों सोपान प्रभात होने से पूर्व पूर्ण कर दिये और विश्राम कक्ष का निर्माण कर ही रहा था कि महामाया के एक मायावी कुक्कुट (मुर्गे) द्वारा रात्रि समाप्ति की सूचना दी गयी, जिससे नरकासुर ने क्रोधित होकर मुर्गे का पीछा किया और ब्रह्मपुत्र के दूसरे छोर पर जाकर उसका वध कर डाला। यह स्थान आज भी `कुक्टाचकि’ के नाम से विख्यात है। बाद में मां भगवती की माया से भगवान विष्णु ने नरकासुर असुर का वध कर दिया।
कामाख्या के दर्शन से पूर्व महाभैरव उमानंद, जो कि गुवाहाटी शहर के निकट ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य भाग में टापू के ऊपर स्थित है, का दर्शन करना आवश्यक है। इस टापू को मध्यांचल पर्वत के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहीं पर समाधिस्थ सदाशिव को कामदेव ने कामबाण मारकर आहत किया था और समाधि से जाग्रत होने पर सदाशिव ने उसे भस्म कर दिया था।
इस पुरे मंदिर परिसर में कामाख्या देवी के मुख्य मंदिर के अलावा और भी कई मंदिर है इनमे से अधिकतर मंदिर देवी के विभिन्न स्वरूपों के है। पांच मंदिर भगवान शिव के और तीन मंदिर भगवान विष्णु के है। यह मंदिर कई बार टुटा और बना है आखरी बार इसे 16 वि सदी में नष्ट किया गया था जिसका पुनः निर्माण 17 वी सदी में राजा नर नारायण द्वारा किया गया।
भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर
सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
Other Similar Post-
- ये है विदेशों में स्तिथ 10 प्रसिद्ध और भव्य शिव मंदिर
- भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर
- भारत के 10 रहस्यमय मंदिर, कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज
- करणी माता मंदिर, देशनोक – इस मंदिर में रहते है 20,000 चूहे, चूहों का झूठा प्रसाद मिलता है भक्तों को
- ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा
Kamakhya Temple, Shakti Peeth, Aasam, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jnakari,
MP SHARMA says
JAI MATA DI MUJHE ASHRIVAD DO.
SWEETY SINGH SISODIA says
JAI MATA RANI JAI HO.
सन्जू कुमारी says
जय कामाख्या माता दी
Ravin Kumar says
Jai kamakhya mata Rani ki
Yogi Amu Natj says
He Maa mujhe Aasirwaat de Maa mujhe Shakti de
Shuk de maa
Manoj sisodiya says
Jai maa kamakhya devi ki
Jai Matadi di
RamNiwas Chandeliya says
Jai ho kamkkhya mata
kamal says
Jai maa kamakhya devi
sudhir chaudhary says
Jai Mata di,
Har har mahadev
Devendra Kr. Jha says
Jai maa kamakhya
Jitesh says
Jay ma kali Kamakhya
NAVEEN KUMAR says
Jai mata rani kamakhya mata ki jai ho.
Maa ki kripa evam ashirwad ki apeksha k sath
Naveen Kumar
Mahes says
Om namah chandikey
Rnpandya says
Maa se bada koi nahi
sunny sharma says
Jai ho shristi ki rachna karne wali Mata aapki sada hi jai ho JAI MATA DI
biswajeet Kumar says
KAMAKHYA MA KA MAHIMA APARAM PAAR HAI,PUREY SARDHA OR VISWAS SEY BOLO BHAIYO.JAI KAMAKHYA MA……
p n singh says
Jai mata ji mari manokana pura karia jai ma kamakhaya devi
vijay masram says
ma mere kasht door karo
SONU MISHRA says
jai mata di ma mere laaj rakho daya karo ma
Vivek Kumar says
Maa ki Lila. Aprampar hai…
Jai mata di
Nalinakshya says
Jai Maa Kamakhya Devi…
Raju says
Jai mata di
Brijesh Rai says
jai mata di
bhola Goshwami says
Ma tere anekon rupon ko sat sat pranam.
Gopal Saxena says
Maa sada hi jai ho…
Rahul Gawalkar says
जय माता दी
Fitoor banarasi says
जय माता दी। शक्ति दे माँ ।
brijesh kumar gupta says
jai mata di
om Prakash tiwari says
Jay mata di
Maa Mujhe shakti pradan karoo. ..