इस पृथ्वी पर कई ऐसे जानवर भी है जो अपनी वास्तविक साइज से कही ज्यादा बड़े है। कही ऐसा खरगोश है जो बछड़े के आकार का है तो कहीं सूअर का वजन 900 किलो है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने नॉर्मल साइज से काफी बड़े हैं।
यह भी पढ़े – नर को खा जाती है मादा : जानिए जानवरों के संभोग करने के कुछ खतरनाक तरीके
ये है दुनिया का सबसे बड़ा शेर
हरक्यूलस नाम के इस शेर का वजन 408 किलो से ज्यादा है। वहीं, ये 6 फीट ऊंचा तथा 12 फीट लंबा है। इसका नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। बताया जाता है कि हरक्यूलिस के पिता शेर, जबकि मां बाघिन थी। इतना ही नहीं ये 80 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है तथा एक बार में 45 kg मीट खा जाता है।
सबसे बड़ा सूअर
दुनिया का सबसे बड़ा सूअर चीन के लिआओहिंग प्रांत के एग्रीकल्चर म्यूजियम में रहता है। इस सूअर का वजन 900 किलो है। बता दें कि अमूमन एक सामान्य सूअर का वजन 50 से 150 किलो के बीच होता है। इस सूअर का नाम गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
कोकोनट केकड़ा
नॉर्मल केकड़ों से यह ज्यादा बड़ा दिखता है। इसका वजन 4 kg से ज्यादा होता है, जबकि इसकी लंबाई 1 मीटर से ज्यादा होती है। यह ज्यादातर अकेले रहना पसंद करता है। यह सबसे ज्यादा भारत के अंडमान में पाए जाते है।
दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता
दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता यूं तो हरक्यूलिस है, लेकिन गिनीज बुक्स के मुताबिक गिब्सन नाम का ये कुत्ता सबसे बड़ा है। बताया जाता है कि 3.5 फीट ऊंचे इस कुत्ते की लंबाई 7 फीट है। वहीं, इसका वजन 77 किलो है।
अफ्रीकन मेढक
यह कैमरून में पाया जाता है। ऐस कहा जाता है कि यह मेढक किसी भी चीज को अपना आहार बना लेता है। ये चिड़ियां से लेकर सांप तक को बड़ी ही आसानी से खा जाता है।
सबसे बड़ी कैटफिश
ये है दुनिया की सबसे बड़ी कैटफिश। इसका वजन 293 किलो से भी ज्यादा है। इसे 2005 में उत्तरी थाइलैंड में मछुआरों ने पकड़ा था। पहली बार इसे देखने के बाद वे हैरान हो गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ये कैटफिश है, क्योंकि ये एक सामान्य कैटफिश की तुलना में बहुत बड़ी थी।
दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश
ये दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश है, जिसका नाम डेरियस है। इसकी लंबाई 4 फुट 4 इंच और वजन 19 किलो है। इसका नाम भी गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
जापानी स्पाइडर
यह नार्मल स्पाइडर से काफी अलग दिखता है। यह 4 मीटर लंबा होता है, जबकि इसका वजन 20 kg होता है।
टाइटनोबोआ स्नेक
इस सांप की गिनती दुनिया की सबसे लंबे सांपों में की जाती है। यह 50 फीट लंबा है। बताया जाता है कि करीब 60 लाख साल पहले यह धरती पर पाया जाता था।
चाइनीज समुद्री कीड़ा
यह दुनिया का सबसे बड़ा कीड़ा है, जिसकी लंबाई 5 फीट है।
Other Similar Posts-
- जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
- क्या जानवर सुसाइड कर सकते है ?
- सांपो से जुड़े 10 भ्रम और अंधविश्वास
- कहानी 10 इंसानो की जो सालों तक अकेले ही रहे जंगली जानवरों के बीच
- दुनिया के 10 सबसे महंगे डॉग ब्रीड्स, लाखों से लेकर करोड़ों तक होती है इनकी कीमत
Join the Discussion!