Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के सात सबसे डरावने रास्ते- कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है यह रास्ते

Posted on September 16, 2013June 30, 2016 by Pankaj Goyal

World’s 7 Dangerous Path : History & Information in Hindi– आमतौर पर सड़कों का अच्छा होना जरूरी है ताकि लोग आराम से आवाजाही कर सकें। लेकिन दुनिया में आज भी कुछ रास्ते ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर बनाना आसान काम नहीं है।इस रास्तों पर चलना आज भी सबसे बड़ी टेढ़ी खीर है। दुनिया के इन सबसे खतरनाक रास्तों में हर पल मौत मंडराती रहती है। इनसे गुजरने वाला कभी भी मौत के मुंह में जा सकता है।

इन रास्तों पर चलना तो दूर देखना ही बड़ा भयावह होता है। अगर इन पर चलने की कोई सोचे तो उसे दिलो-दिमाग से फौलादी होना चाहिए। कुछ ऐसे ही लोग इन रास्तों पर चलने के लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर भी लगा देते हैं।

1. एल केमिनिटो डेल रे, स्पेन (EL Caminito del Rey, Spain):

EL Caminito del Rey, Spain, Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

12

स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में यह 110 साल पुराना एल केमिनिटो डेल रे मार्ग है। इसे किंग्स पाथ-वे के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण मूलत: 1905 में किया गया था। इसे दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने के लिए आने -जाने वाले मजूदूरों के लिए बनाया गया था। इस रास्ते को 2000 में इसलिए बंद कर दिया गया कि दो घूमने वाले की मौत गिरकर हो गई थी।

2. हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन  (Huashan Cliffside Path, China):

Huashan Cliffside Path, China,  Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में स्थित है। यह शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग हुशान की उत्तरी चोटी (1614 मीटर) के लिए है। यह हुआ शान यु के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। पहला रास्ता तीसरी से चौथी शताब्दी में बनाया गया था। उस समय चीन के इस क्षेत्र में तांग राजवंश का शासन था। यहां बहुत से पर्यटक आते हैं इसलिए 1990 में केबिल कार चलाई गई। सरकार ने कई सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, लेकिन हर साल कई दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।

3. स्कूल के लिए 5000 फीट लंबा चट्टानी रास्ता, चीन  (School 5,000ft Cliff Path, China) :

School 5,000ft Cliff Path, China,  Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

पश्चिमी चीन के गुलुकान गांव के बच्चे एक स्कूल में पढऩे के लिए इस खतरनाक रास्ते से होकर जाते हैं। यह 5000 फीट लंबा रास्ता चट्टान पर बना है।

4. रोच वेयरांड, फ्रांस  (Roche Veyrand, France) :

Roche Veyrand, France,  Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

फ्रांस में 120 ऐसे रास्ते हैं, जो बेहद सरल से आगे जाकर कठिन कठिन मार्ग में बदल जाते हैं। इसका बढिय़ां उदाहरण रोच वेयरांड है। यह अल्पस रीजन के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट में स्थित है।

5. एबेनाल्प पॉथ, स्विटजरलैंड (Ebenalp Path, Switzerland) :

Ebenalp Path, Switzerland, Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

एबेनाल्प पर एक प्रागैतिहासिक काल की गुफा की यात्रा के लिए यह मार्ग बना हुआ है। वाइल्डकिरचली में इस मार्ग पर चलने का अनुभव लेना युवा और बुजुर्गों के लिए सबसे अनोखा होता है। एबेनाल्प माउंटेन स्टेशन से इस रास्ते की दूरी महज 20 मिनट की है।

6. युएयांग का नया रास्ता, चीन (Yueyang’s New Paths,China) : 

Yueyang's New Paths,China, Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

चीन हुन्नान प्रांत के युएयांग में चीन की स्पाइडरमैन की अमेजिंग आर्मी अपनी जिंदगी ताक में रखकर जमीन से 300 मीटर की उंचाई पर इसे बना रही है। इसके लिए उसने कोई बड़े सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए है। रास्ता बनाने वाली टीम के हेड झांग बिन का कहना है कि यहां काम करने वालों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत होना चाहिए।

7. द क्लिफ ऑफ मदर, आयरलैंड  (The Cliffs of Mother, Ireland) :

The Cliffs of Mother, Ireland, Hindi, History, Story, Information, Jankari, Itihas, Dangeroys, Amazing,

अटलांटिक सागर से 700 मीटर की उंचाई पर यह रास्ता बना हुआ है। यह डूलिन कस्बे के समीप स्थित है। यहां पर भी बहुत से लोग साहसी अभियान के लिए आते हैं।

Other Similar Post-

  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • क्रुबेरा केव – धरती पर सबसे गहरी गुफा, 2197 मीटर (7208 फीट) है गहरी
  • सपनो सा एक गाँव, जहां नहीं है सड़के, केवल है नहरे
  • बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी जगह
  • धरती कि 10 सबसे खतरनाक जगह

Tag- Hindi, News, Article, Complete Information, Story, History, Khabar, Kahani, Dangerous, Khatarnak, Adventurous, Road, Path, Sadak, Rasta, World’s dangerous road, duniya ke khatarnak raste,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर
साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

1 thought on “दुनिया के सात सबसे डरावने रास्ते- कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है यह रास्ते”

  1. Pankaj Goyal says:
    July 23, 2014 at 8:11 am

    Thanks Sanjay Ji

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/21/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme