Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हेवंस गेट मास सुसाइड- जब 38 लोगों ने एक विक्षिप्त धर्म गुरु के कहने पर की आत्महत्या

Posted on January 11, 2015April 22, 2016 by Pankaj Goyal

Heaven’s Gate Mass suicide Story in Hindi : यह कहानी है एक ऐसे पागल और विक्षिप्त धर्म गुरु ‘एपलव्हाइट’ की जिसने ‘हेवंस गेट’ अर्थात ‘स्वर्ग का दरवाजा’ नाम का एक पंथ बनाकर अपने ही अनुयायियों को कुछ इस तरह सम्मोहित किया कि 38 लोगों ने अपने गुरु एपलव्हाइट के साथ स्वर्ग जाने के नाम पर आत्महत्या कर ली।

Heaven's Gate Mass suicide Story in Hindi, Real, True, Sachhi, Story, kahani, Heaven's Gate, Suicide, Aatm-hatya, Marshall Applewhite, Bonnie Nettles, Comet Hale–Bopp, Alien,UFO, Mysterious story, Rahasyamyi Kahani,
हेवंस गेट पंथ का लोगो

मार्शल हर्फ एपलव्हाइट जूनियर का जन्म मई 12, 1931 को अमेरिका में हुआ था। अपनी पढाई पूरी करने के बाद इन्होने अमेरिकन आर्मी ज्वाइन की लेकिन उनका यहाँ मन नहीं लगा।  इसलिए उन्होंने सेना की नौकरी छोड़ कर यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा में संगीत टीचर की नौकरी कर ली। लेकिन उन्होंने यहाँ पर अपने एक छात्र के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, जिसके बाद उन्हें उनकी नौकरी से हटा दिया गया तथा उनकी पत्नी ने भी उन्हें छोड़ दिया। इसके कुछ समय पश्चात उनके पिता  मृत्यु हो गई। अपने पिता की मौत का एपलव्हाइट के दिमाग पर बुरा असर हुआ और वो डिप्रेशन में रहने लगे।

इसी दौरान उनकी मुलाक़ात बोनी नेटल्स नाम की एक नर्स से हुई। दोनों का झुकाव रहस्यवाद जैसे विषयों पर था इसलिए दोनों ने खुद को दैवीय दूत बनने का निर्णय कर लिया। दोनों ने मिलकर पहले एक बुकस्टोर और शिक्षण संस्थान खोला लेकिन उनका यह प्रयास पूरी तरह असफल रहा।  इस हार के बाद वर्ष 1973 में एपलव्हाइट और नेटल्स अमेरिका की यात्रा पर गए ताकि वह अपने विचारों को प्रसारित कर अपने अनुयायी बना सकें।  लेकिन शुरू के 2 सालो में उन्हें कोई ख़ास सफलता नहीं मिली और वो मात्र एक अनुयायी बना सके।

Heaven's Gate Mass suicide Story in Hindi
एपलव्हाइट

लेकिन धीरे-धीरे वो लोगों को अपने पंथ की और मोड़ने में सफल रहे। एपलव्हाइट खुद को जीसस क्राइस्ट का अवतार समझते थे और उसी तरह दुनिया के सामने खुद को पेश करते थे। मार्शल हर्फ एपलव्हाइट ने लोगों को सम्मोहित करने में महारथ हासिल कर ली थी जिससे वो अपने अनुयायियों को यह बात मानने के लिए मजबूर कर दिया था कि पृथ्वी पर बहुत जल्द ही एलियन्स का हमला होने वाला है और यदि वो स्वर्ग जाना चाहते है तो उन्हें इस हमले से पहले इस धरती को छोड़कर जाना होगा। एपलव्हाइट का कहना था कि सेक्स, पैसा और अन्य भौतिक सुख-सुविधाओं को त्यागकर ही कोई व्यक्ति जीवन के दूसरे चरण तक पहुंच सकता है इसलिए अपने 6 अन्य पुरुष अनुयायियों के साथ वह मैक्सिको गए और वहां जाकर कास्ट्रेशन (नपुंसक) करवाया ताकि उनका मन सेक्स में नहीं भटके।

Heaven's Gate Mass suicide ki kahani
आश्रम में सारे शव इसी हालत में मिले थे

अपने पिता की मौत से डिप्रेशन में आये एपलव्हाइट की मानसिक स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही थी। उन्हें यह लगने लगा था की जल्दी ही इस धरती पर एलियंस का आक्रमण होने वाला है। उन्होंने अपने अनुयाइयों को हेल बॉप कॉमेट (धूमकेतु) की एक तस्वीर को दिखाकर यह समझाया की एलियंस एक स्पेसशिप में बैठकर धरती की और निकल चुके है और जल्दी ही पृथ्वी पर आक्रमण करके उसे नष्ट कर देंगे। यदि हम सबको जीसस के पास स्वर्ग में जाना है तो हमें उनके आने से पूर्व ही मृत्यु को गले लगाना पड़ेगा। इस तरह उन्होंने अपने 38 भक्तों को अपने साथ आत्महत्या करने के लिए राज़ी कर लिया।

Heaven's Gate Mass suicide : History in Hindi
आश्रम के एक कमरे में पड़े शव

२६ मार्च, 1997 के दिन  एपलव्हाइट ने अपने चुने हुए अनुयायियों को सेन डियागो, कैलिफोर्निया स्थित अपने आश्रम में बुलाया। और सभी 39 लोगों ने एक साथ सुसाइड कर लिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस ने उस आश्रम से 39 शव बरामद किए। सभी लोगों ने एक जैसे कपडे (जो की उनके पंथ ड्रेस कोड था) पहन रखे थे।  सभी शव बिस्तरों के ऊपर थे और सभी शवों के ऊपर बैंगनी रंग का कपडा ढका हुआ था। 1980 में इस घटना के ऊपर हॉलीवुड में Heaven’s Gate के नाम से एक फिल्म बन चुकी है।

Heaven's Gate Mass suicide : History in Hindi
आश्रम से शवों को बाहर निकालती पुलिस

कहानी यही खत्म नहीं होती है। सबसे मज़े की बात यह है की यह पंथ आज भी ज़िंदा है। हज़ारों की संख्या में इसके अनुयायी है जो यह विश्वास करते है की एलियन इस धरती को नष्ट कर देंगे।  और अधिक जानकारी के लिए आप इनकी अधिकृत वेबसाइट heavensgate.com पर पढ़ सकते है।

Other Similar Posts- 
  • एनाबेल डॉल – एक भुतिहा, शापित गुड़िया कि सच्ची क़हानी
  • अजूबा – लीना मदीना जो की मात्र पांच साल की उम्र में बन गई थी स्वस्थ बच्चे की माँ
  • एलिजाबेथ बाथरी – कुंवारी लड़कियों को मारकर नहाती थी उनके खून से
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को
  • मुर्दों का शहर – यहां जाने की हिम्मत नहीं करता कोई

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य! जानिए क्यों गायब हो जाते है प्लेन और जहाज
वायरल हुई इन विशालकाय कंकालों की फोटोज़ का क्या है रहस्य?
एलियंस का गढ़ माना जाता है एरिया 51, जानिए इस जगह से जुड़े रहस्यमयी FACTS
बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर
दुनिया की अनसुलझी रहस्यमयी घटनाएं
भारत की इन जगहों पर आज भी होता है काला जादू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme