Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए श्रीगणेश की किस मूर्ति को घर में स्थापित करने से होते है क्या फायदे

Posted on October 18, 2016September 15, 2018 by Pankaj Goyal

Lord Ganesha Idol Benefits : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रीगणेश के अनेक रूपों की आराधना भी विशेष कार्य सिद्धियों के लिए की जाती है। श्रीगणेश के इन रूपों का अगर विधि-विधान से पूजन कर पूजा घर में स्थापित किया जाए तो हर समस्या का निदान संभव है और जीवन का हर सुख प्राप्त होता है। आज हम आपको बता रहे है कि यदि श्रीगणेश की विभिन्न मूर्तियों में से कोई एक अपने घर पर स्थापित करें, तो इससे आपको क्या लाभ होंगे।

यह भी पढ़े- 600 करोड़ रुपए के गणेशजी 

चांदी के गणेश

Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde, Silver Ganesha, Chandi Ke ganesh,
जो लोग धन की इच्छा रखते हैं, उन्हें चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना व पूजा करनी चाहिए। इन्हें अपने घर के पूजा घर में स्थापित कर दूर्वा चढाने से धन-सम्पति में वृद्धि होती है।

मूंगा के गणेश

Coral Ganesha, Moonga ke Ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
मूंगा लाल रंग का एक रत्न होता है। इससे निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा को पूजा स्थान पर स्थापित करने व रोज़ पूजा करने से शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है।

पन्ना के गणेश

Emerald Ganesha, Panna ke Ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
पन्ना हरे रंग का एक रत्न होता है। इससे निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा को घर में स्थापित कर पूजा करने पर बुद्धि व यश प्राप्त होता हैं। विद्यार्थियों के लिए पन्ने के गणेशजी की पूजा करना श्रेष्ठ होता है।

चंदन के गणेश

Sandal Wood Ganesha, Chandan ke ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
चन्दन की लकड़ी से निर्मित श्रीगणेश की प्रतिमा घर में कहीं भी स्थापित कर सकते हैं। इससे घर में किसी प्रकार की विपदा नहीं आती है। साथ ही परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहता है।

बांसुरी बजाते गणेश

Flute Ganesha, Bansuri bajate hue Ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
यदि आपके घर में रोज़ क्लेश या विवाद होता है तो आपको बांसुरी बजाते हुए श्रीगणेश की तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए। बांसुरी बजाते हुए श्रीगणेश की पूजा करने से घर में सुख-शांति का वातावरण रहता है।

हाथी पर बैठे गणेश

Elephant Ganesha, Haathi Pe Ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
यदि आप धन की इच्छा रखते है तो आपको हाथी पर बैठे श्रीगणेश की पूजा करनी चाहिए। हाथी पर विराजित श्रीगणेश की पूजा करने से पैसा, इज्जत व शौहरत मिलती है। हाथी पर विराजित श्रीगणेश की पूजा करने से पैसा, इज़्ज़त व शौहरत मिलती है।

नाचते हुए गणेश

Dancing Ganesha, Nachte hue Ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
नाचते हुए गणेश की पूजा करने से मन को शांति का अनुभव होता है। यदि आप किसी तनाव में हैं तो आपको प्रतिदिन नाचते हुए श्रीगणेश की पूजा करनी चाहिए।

कमल पर बैठे गणेश

Lord Ganesha on Lotus, Kamal ke phool pe Ganesh, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
कमल पर बैठे गणेशजी धन-सम्पति प्रदान करने वाले हैं। जिन लोगों को धन-सम्पति की इच्छा हो उन्हें कमल पर बैठे गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। निर्धन व्यक्ति रोज़ गणेशजी के इस स्वरुप की पूजा करे तो धन संबंधी उनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

सफ़ेद रंग के गणेश

White Ganesha Idol, Ganesh ji ki safed murti, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
जीवन में शांति चाहिए तो सफ़ेद रंग की गणेश प्रतिमा का पूजन करना चाहिए। सफ़ेद रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में शांति का अनुभव होता है।

बाल गणेश

Bal Ganesha Statue, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
यदि आप संतान चाहते है तो इसके लिए भगवान श्रीगणेश के बाल स्वरूप का पूजन करना चाहिए। रोज़ बालगणेश की प्रतिमा का पूजन कर लड्डुओं का भोग लगाएं व उत्तम संतान के लिए प्रार्थना करें।

सफ़ेद आंकड़े के गणेश

Shwetark Ganpati, Idol, Murti, Lord Ganesha Idol Benefits, Hindi, Fayde,
ज्योतिष उपायों में सफ़ेद आंकड़ा (एक प्रकार का पौधा) की जड़ से निर्मित श्रीगणेश का विशेष महत्व है। इसे श्वेतार्क गणपति भी कहते हैं। श्वेतार्क गणपति को घर में स्थापित कर पूजा करने पर ऊपरी बाधा का असर नहीं होता।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

सम्बंधित लेख-

  • घर या दुकान में श्री गणेश की स्थापना करते वक़्त ध्यान रखे ये बातें
  • श्रीगणेश प्रश्नावली यंत्र – जानिए इस चमत्कारिक यंत्र से अपनी समस्याओं का समाधान
  • जानिए श्रीगणेश की वो गुप्त व रोचक बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं
  • क्यों नहीं करने चाहिए भगवान गणेश की पीठ के दर्शन
  • पौराणिक कथा – भगवान गणेश को क्यों नहीं चढ़ाते तुलसी ?

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme