Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
2 Line Dosti Shayari

2 Line Dosti Shayari | 2 लाइन दोस्ती शायरी

Posted on December 12, 2018December 12, 2018 by Pankaj Goyal

2 Line Dosti Shayari | 2 लाइन दोस्ती शायरी | WhatsApp | Facebook | Images | Pictures

*****

दोस्ती अपनी भी असर रखती है “‘फ़राज़”
बहुत याद आएँगे ज़रा भूल कर तो देखो
अहमद फ़राज़

Dosti Shayari | दोस्ती शायरी

2 Line Dosti Shayari

*****

लाख बेमेहर सही दोस्त तो रखते हो “फ़राज़”
इन्हें देखो कि जिन्हें कोई सितमगर ना मिला
अहमद फ़राज़

*****

तुम तक़ल्लुफ़ को भी इख़लास समझते हो “फ़राज़”
दोस्त होता नहीं हर हाथ मिलाने वाला
(तक़ल्लुफ़ = शिष्टाचार;  इख़लास = दोस्ती, मित्रता)
अहमद फ़राज़

*****

हमें भी आ पड़ा है दोस्तों से काम कुछ यानी
हमारे दोस्तों के बेवफ़ा होने का वक़्त आया
हरी चंद अख़्तर

*****

इक नया ज़ख़्म मिला एक नई उम्र मिली
जब किसी शहर में कुछ यार पुराने से मिले
कैफ़ भोपाली

2 Line Dosti Shayari For WhatsApp

*****

दोस्ती और किसी ग़रज़ के लिए
वो तिजारत है दोस्ती ही नहीं
(तिजारत  =  व्यापार)

इस्माइल मेरठी

*****

दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से
हफ़ीज़ होशियारपुरी

*****

जहाँ दुनिया निगाहें फेर लेगी
वहाँ ऐ दोस्त तुमको हम मिलेंगे
रविश सिद्दकी

*****

गुनगुनाना तो तकदीर में लिखा कर लाए थे
खिलखिलाना दोस्तों से तोहफ़े में मिल गया
अज्ञात

2 Line Dosti Shayari

*****

जिन्दगी आप की ही नवाजिश है
वरना ऐ दोस्त हम मर गये होते
(नवाजिश = कृपा, इनायत)
अब्दुल हमीद अदम

*****

यह चन्द लमहे जो गुजरे तेरी रफाकत में
न जाने वह कितने वर्ष काम आयेंगे
(रफाकत  =  दोस्ती, मैत्री, मोहब्बत)
अज्ञात

*****

यों लगे दोस्त तेरा मुझसे ख़फा हो जाना
जिस तरह फूल से ख़ुश्बू का जुदा हो जाना
क़तील शिफाई

*****

मेरे दोस्त की पहचान यही काफी है
वो हर शख्स को दानिस्ता* खफा करता है
(* दानिस्ता  =  जान बूझकर)
अहमद फ़राज़

*****

एक ताबीज़ तेरी मेरी दोस्ती को भी चाहिए
थोड़ी सी दिखी नहीं कि नज़र लगने लगती है
अज्ञात

2 Line Dosti Shayari In Photos

*****

ये कह कर मुझे मेरे दुश्मन हँसता छोड़ गए
तेरे दोस्त काफी हैं तुझे रुलाने के लिए
अहमद फ़राज़

*****

यह कहाँ की दोस्ती है कि बने हैं दोस्त़ नासेह
कोई चारासाज होता कोई गमगुसार होता
मिर्जा गालिब
(नासेह = नसीहत करने वाला, उपदेश देनेवाला; चारासाज  = चिकित्सक; गमगुसार  =  हमदर्द, दर्द बांटने वाला)

*****

हम ने सुना था की दोस्त वफ़ा करते हैं “फ़राज़”
जब हम ने किया भरोसा तो रिवायत ही बदल गई
अहमद फ़राज़

*****

ऐ दोस्त यूँ तो हम तेरी हसरत को क्या कहें
लेकिन ये ज़िंदगी भी कोई ज़िंदगी नहीं
फिराक गोरखपुरी

******

मेरे दोस्तों की पहचान इतनी मुशिकल नहीं “फराज”
वो हँसना भूल जाते हैं मुझे रोता देखकर
अहमद फ़राज़

2 Line Friendship Shayari

2 Line Dosti Shayari | 2 Line Friebdship Shayari

*****

शिद्दत-ए-दरद से शर्मिंदा नहीं मेरी वफा “फराज़”
दोस्त गहरे हैं तो फिर जख्म भी गहरे होंगे
अहमद फ़राज़

*****

मिरा ज़मीर बहुत है मुझे सज़ा के लिए
तू दोस्त है तो नसीहत न कर ख़ुदा के लिए
शाज़ तमकनत

*****

दोस्ती जब किसी से की जाए
दुश्मनों की भी राय ली जाए
राहत इंदौरी

*****

दिल अभी पूरी तरह टूटा नहीं
दोस्तों की मेहरबानी चाहिए
अब्दुल हमीद अदम

*****

वो पूछते हैं इतने गम में भी खुश कैसे हो
मैने कहा, प्यार साथ दे न दे, यार साथ हैं
अज्ञात

2 Line Dosti Shayari In Pictures

*****

मुझको ही तलब का ढब नहीं आया
वरना ऐ दोस्त तेरे पास क्या नहीं था?
नदीम कासिमी
(तलब = माँगना, याचना, इच्छा, ख्वाहिश, चाह)

*****

मुझे मेरे दोस्तों से बचाइये “राही”
दुश्मनों से मैं ख़ुद निपट लूँगा
सईद राही

*****

मेरी ख़ुशी से मेरे दोस्तों को ग़म है “शमीम”
मुझे भी इस का बहुत ग़म है, क्या किया जाए
शमीम जयपुरी

*****

देखा जो तीर खा के कमीं-गाह की तरफ़
अपने ही दोस्तों से मुलाक़ात हो गई
(कमीं-गाह  =  वह स्थान जहाँ से घात लगा कर हमला किया जाता है)
हफ़ीज़ जालंधरी

*****

आ कि तुझ बिन इस तरह ऐ दोस्त घबराता हूँ मैं
जैसे हर शय में किसी शय की कमी पाता हूँ मैं
(शय  =  चीज़)
जिगर मुरादाबादी

2 Line Dosti Shayari For Facebook

2 Line Dosti Shayari | Images | Pictures | Photos

*****

तू मेरा दोस्त है दुश्मन है मुझे कुछ तो बता
तेरा किरदार तराज़ू नहीं होता मुझ से
जाज़िब ज़ियाई

*****

तुम अपने दोस्तों के ज़रा नाम तो बता दो
मैं अपने दुश्मनों की तादाद तो समझ लूँ
अज्ञात

*****

आ गया जौहर अजब उल्टा ज़माना क्या कहें
दोस्त वो करते हैं बातें जो अदू करते नहीं
(अदू  =  दुश्मन, शत्रु)
माधव राम जौहर

*****

आड़े आया न कोई मुश्किल में
मशवरे दे के हट गए अहबाब
(मशवरे  =  सलाह;  अहबाब  =  दोस्त, परिचित)
जोश मलीहाबादी

*****

छूटकर तेरे आस्ताँ से ऐ दोस्त
तू ही कह दे, कहाँ रहें हम
(आस्ताँ – चौखट, दहलीज)
फिराक गोरखपुरी

*****

वो ज़माना भी तुम्हें याद है तुम कहते थे
दोस्त दुनिया में नहीं “दाग” से बेहतर अपना
दाग देहलवी

2 Line Dosti Shayari In Images

*****

जमाने की अदावत का सबब थी दोस्ती जिनकी
अब उनको दुश्मनी है हमसे, दुनिया इसको कहते हैं
(अदावत – दुश्मनी, शत्रुता)
‘बेखुद’ देहलवी

*****

मेरे दोस्तों की दिलआजारियों में
मेरी बेहतरी की कोई बात होगी
(दिलआजारी  = कोई ऐसी बात कहना या करना, जिससे किसी का दिल दुखे, सताना, कष्ट देना)
अब्दुल हमीद ‘अदम’

*****

भूल शायद बहुत बड़ी कर ली
दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली
बशीर बद्र

*****

दुश्मनी जम कर करो मगर इतना याद रहे
जब भी फिर दोस्त बन जाये, शर्मिन्दा न हो
बशीर बद्र

2 Line Dosti Shayari In Image

2 Line Dosti Shayari | WhatsApp | Facebook

*****

Related posts:

स्वाभिमान ही पहचान है
स्वाभिमान की गज़ल -आचार्य डॉ अजय दीक्षित
स्वाभिमान पर शायरी
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
अमित राज श्रीवास्तव की ग़ज़लों से 10 बेहतरीन शायरी
Happy Nag Panchami Shayari Images
मनीष नंदवाना 'चित्रकार' राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह
Saaya Shayari | साया शायरी
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
Happy Engineers Day Shayari Images

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

06/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme