धर्म ग्रंथो और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति का दिन दान-पुण्य के लिए सर्वश्रेष्ठ रहता है। हमारे शास्त्रों में इस दिन दिए गए दान की बड़ी महिमा बताई गयी है। वैसे तो आप इस दिन कुछ भी दान करे आपको उसका फल अवश्य मिलेगा लेकिन यदि आप अपनी राशि अनुसार चीज़ें दान करेंगे तो आप को सर्वाधिक फल प्राप्त होगा। तो आइये जानते है की राशि अनुसार किस वस्तु का दान सर्वश्रेष्ठ रहता है।
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें
मेष राशि– मेष राशि के लोगों के लिए गुड़, चिक्की, तिल का दान सर्वश्रेष्ठ रहता है।
वृषभ राशि– वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े और सफेद तिल का दान सर्वश्रेष्ठ रहता है।
मिथुन राशि– मिथुन राशि के लोग के लिए मूंग दाल, चावल और कंबल का दान सर्वश्रेष्ठ रहता है।
कर्क राशि– कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल और सफेद वस्त्र का दान सर्वश्रेष्ठ रहता है।
सिंह राशि– सिंह राशि के लोगों को तांबा और सोने के मोती का दान करना चाहिए।
कन्या राशि– कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान करना चाहिए।
तुला राशि– तुला राशि के लोगों को चीनी या कंबल का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और काला तिल दान करना चाहिए।
धनु राशि– धनु राशि के लोगों को वस्त्र, चावल, तिल और गुड़ का दान करना चाहिए।
मकर राशि– मकर राशि के लोगों को गुड़, चावल और तिल दान करना चाहिए।
कुंभ राशि– कुंभ राशि के लोगों को काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान करना चाहिए।
मीन राशि– मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल का दान करना चाहिए।
अन्य सम्बंधित लेख –
- मकर संक्रांति के उपाय | Makar Sankranti Ke Upay
- धर्म ग्रंथों में लिखी है मकर संक्राति से जुड़ी ये बातें
- जानिए भारत में कहां, कैसे मनाते है मकर संक्रांति
- Makar Sankranti Poems In Hindi | मकर संक्रांति पर कविता
- Makar Sankarti Hindi Status Slogans Quotes
great article ♥