Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

‘निर्जन-वन’ – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’

Posted on March 31, 2021 by Viveka Goyal

Nirjan-Van Poem In Hindi – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचना ‘निर्जन – वन’

Nirjan-Van Poem In Hindi
Nirjan-Van Poem In Hindi

‘निर्जन – वन’ (Nirjan-Van)

जंगल वन एकांत निर्जन
रहता नहीं जहां कोई जन
गगनचुम्बी जहां वृक्ष खड़े हैं
विशालकाय सघन बड़े हैं
झर झर झर झर झरता रहता
प्रतिपल निर्झर बहता रहता
शहर बस्ती से बहुत दूर
जहां शांति हैं भरपूर
सरिता का बहता पल पल
जल अपनी मस्ती में कल कल
सरस सरल सुन्दर लगता हैं
मनमोहक वन का आनन
जंगल वन एकांत निर्जन
रहता नहीं जहां कोई जन

कहीं चिड़ियां चहक रही हैं
गुलों की गंध महक रहीं हैं
गिलहरियों का आना जाना
बयां के घर का ताना बाना
कभी मंद मंद पवन का बहना
मृदुल स्वर में कोयल का कहना
कहीं बंदर की उछल कूद
खग बैठा कोई नयन मूंद
तोते की टें टें की बोली
मुख से लाल जिह्वा बोली
ऐसा अनोखा अचरज भरा हैं
कानन की काया का सृजन
जंगल वन एकांत निर्जन
रहता नहीं जहां कोई जन

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’
राजसमंद

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचनाएं-

  • मंदिर का आंगन
  • ‘बांसुरी बन जाऊं’
  • सूरज आंख मिचोली करता
  • नव वर्ष पर कविता
  • नहीं होता
  • ‘जहां से तू गुजर जाएं’

यह भी पढ़े –

  • निदा फ़ाज़ली की शायरी और ग़ज़लों का संग्रह
  • मुनव्वर राना की 150 ग़ज़लों का संग्रह

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी - कुमार विश्वास
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme