Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सूर्य की दिशा बदलने लगी हैं – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’

Posted on March 30, 2021 by Viveka Goyal

Surya Ki Disha Badlane Lagi Hai Poem In Hindi – मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचना ‘सूर्य की दिशा बदलने लगी हैं’

सूर्य की दिशा बदलने लगी हैं
हवा की भी हरकत बदलने लगी हैं

बच्चों की टोली पतंग लेके आई
रंगबिरंगी गगन में सभी ने उड़ाई
इधर – उधर गोते खाने लगी जब
ढील दे देकर पतंग को उन्होंने बचाई
कभी इतराने इठलाने लगी हैं
बहती पवन में लहराने लगी हैं
सूर्य की दिशा बदलने लगी हैं
हवा की भी हरकत बदलने लगी हैं

कहीं बेट – बल्ला,कहीं सितोलिये जमे हैं
कहीं मारदड़ी का हो – हल्ला मचे हैं
कभी लट्टू पे बच्चें लट्टू हुए हैं
कोई मसखरे कोई निखट्टू हुए हैं
गुल्ली डंड़े की बारी भी आने लगी हैं
जितने वाली टोली इतराने लगी हैं
सूर्य की दिशा बदलने लगी हैं
हवा की भी हरकत बदलने लगी हैं

दक्षिणायन से उत्तरायण चलने लगा सूर
मौसम भी अपना बदलने लगा सुर
दान पुण्य का क्रम शुरु हुआ हैं
छोटे से बड़ा दिन होने लगा हैं
प्रेमी की सूरत दिखने लगी हैं
बचपन की यादें मचलने लगी हैं
सूर्य की दिशा बदलने लगी हैं
हवा की भी हरकत बदलने लगी हैं

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’
राजसमंद

मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचनाएं-

  • ‘पानी पिचकारी भर लायो हैं कन्हैया’
  • ‘तेरे कारण ही घर में हुई थी दीवार खड़ी’
  • ‘मैं ना जाउंगा अब यूं, तुझे छोड़कर’
  • ‘तुम हो मेरे साथ में’
  • ‘याद आया मुझे वो जमाना’

यह भी पढ़े –

  • निदा फ़ाज़ली की शायरी और ग़ज़लों का संग्रह
  • मुनव्वर राना की 150 ग़ज़लों का संग्रह

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी - कुमार विश्वास
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme