Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

वफादार कुत्ता जिसने रणभूमि में मारे थे कई मुग़ल सैनिक

Posted on November 13, 2013June 25, 2016 by Pankaj Goyal

Real Hindi Story of a Loyal Dog Who Fought Against Mughals : कहते है कि कुत्ते बहुत ही वफादार होते है और इतिहास में अनेक ऐसी घटनाएं हुई है जो ये सिद्ध करती भी है। ऐसी ही एक घटना 1670 में भारत में घटी थी जब एक कुत्ते ने रणभूमि में अपने मालिक के साथ लड़ते हुए 28 मुग़ल सैनिको को मार डाला था।

Real, Sacchi, Story, Kahani, History, Itihas, Loyal Dog, Wafadaar Kutta,

यह बात है लोहारू रियासत कि। सन 1671 में लोहारू रियासत पर ठाकुर मदन सिंह का राज था। उनके दो बेटे महासिंह व नौराबाजी थे। महाराज का एक वफादार गुलाम था जिसका नाम बख्तावर सिंह था। बख्तावर सिंह के पास एक कुत्ता था जिसे वो अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था।

सन् 1671 में ठाकुर मदन सिंह ने बादशाह औरंगजेब को राजस्व देने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर बादशाह औरंगजेब ने हिसार गवर्नर अलफू खान को लोहारू पर हमला करने के आदेश दिए। फिर शुरू हुई एक भीषण जंग। इस जंग में दोनों ही तरफ से बहुत जन हानि हुई। ठाकुर मदन सिंह के दोनों पुत्र इस जंग में शहीद हो गए। पर गुलाम बख्तावर पूरी बहादुरी से मैदान में डटे रहे।

उनके साथ उनका वफादार कुत्ता भी युद्धभूमि में ही था। जैसे ही कोई मुग़ल सैनिक बख्तावर कि तलवार से जख्मी होकर निचे गिरता, कुत्ता उसकी गर्दन दबोचकर मार देता।  इस तरह उसने 28 मुग़ल सैनिकों के प्राण लिए। कुत्ते को ऐसा करता देखकर एक साथ कई मुग़ल सैनिकों ने कुत्ते पर हमला किया। अंततः कई वार सहने के बाद कुत्ता वीरगति को प्राप्त हुआ।  उसके कुछ देर बाद बख्तावर भी रणभूमि में बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। हालाकि तब तक मुग़ल सैनिकों कि पराजय तय हो चुकी थी और अंततः ठाकुर मदन सिंह के सामने अलफू खान को मैदान छोड़कर भागना पड़ा।

युद्ध के बाद ठाकुर मदन सिंह ने उस जगह गुम्बद का निर्माण कराया जहा कुत्ते कि मौत हुई थी।

Real, Sacchi, Story, Kahani, History, Itihas, Loyal Dog, Wafadaar Kutta,
बहादुर कुत्ते की याद में पुराने किले से कुछ दूरी पर बनाई गई गुंबद

इसी गुंबद से कुछ दूरी पर बख्तावर सिंह की पत्नी भी उनकी चिता पर सती हो गईं थी। वहां पर उनकी पत्नी की याद में रानी सती मंदिर बनवाया गया जो आज भी मौजूद है।

Other Similar Post-
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • खिलजी ने आखिर क्यों जलवा दी नालंदा यूनिवर्सिटी? जानिए पूरा सच
  • गागरोन का किला- त्याग का गवाह है यह किला, लाज बचाने के लिए हजारों महिलाओं ने दी थी जान
  • कहानी राजा भरथरी (भर्तृहरि) की – पत्नी के धोखे से आहत होकर बन गए तपस्वी
  • कहानी ‘ठग बेहराम’ की – गिनीज़ बुक में दर्ज़ है इनके नाम 931 सीरियल किलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Related posts:

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
मतीरे की राड़ - जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध
पद्मिनी-गोरा-बादल | Padmini-Gora-Badal | Poem By Pandit Narendra Mishra
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme