Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

तरकुलहा देवी – गोरखपुर – यहाँ क्रांतिकारी बाबू बंधू सिंह ने चढ़ाई थी कई अंग्रेज सैनिकों कि बलि

Posted on December 21, 2013June 17, 2016 by Pankaj Goyal

Tarkulha Devi Temple Story & History in Hindi : तरकुलहा देवी मंदिर (Tarkulha Devi Temple) गोरखपुर से 20 किलो मीटर कि दूरी पर तथा चौरी-चौरा से 5 किलो मीटर कि दुरी पर स्तिथ हैं। तरकुलहा देवी मंदिर (Tarkulha Devi Temple) हिन्दू भक्तो के लिए  प्रमुख धार्मिक स्थल हैं।

Tarkulha Devi Temple, Mandir, Gorakhpur, Hindi , History, Story, Kahani, Itihas, Information,
Tarkulha Devi

यह मंदिर अपनी दो विशेषताओ के कारण काफी प्रशिद्ध हैं।

पहला इस मंदिर से जुड़ा क्रांतिकारी बाबू बंधू सिंह(Bandhu singh) का इतिहास :- 

यह बात 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम से पहले की है। इस इलाके में जंगल हुआ करता था। यहां से से गुर्रा नदी होकर गुजरती थी। इस जंगल में डुमरी रियासत के बाबू बंधू सिंह (Babu Bandhu Singh) रहा करते थे। नदी के तट पर तरकुल (ताड़) के पेड़ के नीचे पिंडियां स्थापित कर वह देवी की उपासना किया करते थे। तरकुलहा देवी बाबू बंधू सिंह कि इष्ट देवी थी।

Bandhu singh, Hindi , History, Story, Kahani, Itihas, Information,
Amar Shahid Bandhu Singh

उन दिनों हर भारतीय का खून अंग्रेजों के जुल्म की कहानियाँ सुन सुनकर खौल उठता था। जब बंधू सिंह (Bandhu singh) बड़े हुए तो उनके दिल में भी अंग्रेजो के खिलाफ आग जलने लगी।  बंधू सिंह (Bandhu singh) गुरिल्ला लड़ाई में माहिर थे, इसलिए जब भी कोई अंग्रेज उस जंगल से गुजरता, बंधू सिंह (Bandhu singh) उसको मार कर उसका सर काटकर देवी मां के चरणों में समर्पित कर देते ।

पहले तो अंग्रेज यही समझते रहे कि उनके सिपाही जंगल में जाकर लापता हो जा रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी पता लग गया कि अंग्रेज सिपाही बंधू सिंह के शिकार हो रहे हैं। अंग्रेजों ने उनकी तलाश में जंगल का कोना-कोना छान मारा लेकिन बंधू सिंह (Bandhu singh) उनके हाथ न आये। इलाके के एक व्यवसायी की मुखबिरी के चलते बंधू सिंह अंग्रेजों के हत्थे चढ़ गए।

अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां उन्हें फांसी की सजा सुनाई गयी, 12 अगस्त 1857 को  गोरखपुर में अली नगर चौराहा पर सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाया गया। बताया जाता है कि अंग्रेजों ने उन्हें 6 बार फांसी पर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद बंधू सिंह(Bandhu singh) ने स्वयं देवी माँ का ध्यान करते हुए मन्नत मांगी कि माँ उन्हें जाने दें।  कहते हैं कि बंधू सींह की प्रार्थना देवी ने  सुन ली और सातवीं बार में अंग्रेज उन्हें फांसी पर चढ़ाने में सफल हो गए। अमर शहीद बंधू सिंह को सम्मानित करने के लिए यहाँ एक स्मारक भी बना हैं।

Bandhu singh, Hindi , History, Story, Kahani, Itihas, Information,
Amar Shahid Bandhu Singh Memorial

दूसरी विशेषता यहाँ मिलने वाला मटन बाटी का प्रसाद:-

यह देश का इकलौता मंदिर है जहाँ प्रसाद के रूप में मटन दिया जाता हैं। बंधू सिंह ने अंग्रेजो के सिर चढ़ा के जो बली कि परम्परा शुरू करी थी वो आज भी यहाँ चालु हैं। अब यहाँ पर बकरे कि बलि चढ़ाई जाती है उसके बाद बकरे के मांस को मिट्टी के बरतनों में पका कर प्रसाद के रूप में बाटा जाता हैं साथ में बाटी भी दी जाती हैं। वैसे तो पुराने समय में देवी के कई मंदिरो में बलि कि परम्परा थी लेकिन समय के साथ साथ लगभग सभी जगह से यह परम्परा बंद कर दी गयी लेकिन तरकुलहा देवी (Tarkulha Devi) के मंदिर में यह अब भी चालु है हालाकि इस पर अब काफी विवाद है और इसे बंद कराने के लिए कोर्ट में केस भी चल रहा हैं।

Tarkulha Devi Temple, Mandir, Gorakhpur, Hindi , History, Story, Kahani, Itihas, Information,
Matan Baati

तरकुलहा देवी (Tarkulha Devi) मंदिर में साल में एक बार मेला भरा जाता हैं जिसकी शुरुआत चेत्र रामनवमी से होती हैं यह मेला एक महीने चलता हैं। यहाँ पर मन्नत पूरी होने पर घंटी बाँधने का भी रिवाज़ हैं, यहाँ आपको पुरे मंदिर परिसर में जगह जगह घंटिया बंधी दिख जायेगी। यहाँ पर सोमवार और शुक्रवार के दिन काफी भीड़ रहती हैं।

Tarkulha Devi Temple, Mandir, Gorakhpur, Hindi , History, Story, Kahani, Itihas, Information,
Tarkulha Devi Temple

Other Similar Posts : –

  • तनोट माता मंदिर (जैसलमेर) – जहा पाकिस्तान के गिराए 3000 बम हुए थे बेअसर
  • कामाख्या मंदिर – सबसे पुराना शक्तिपीठ – यहाँ होती हैं योनि कि पूजा, लगता है तांत्रिकों व अघोरियों का मेला
  • भोजेश्वर मंदिर – भोपाल – यहाँ है एक ही पत्थर से निर्मित विशव का सबसे बड़ा शिवलिंग
  • जंगमवाड़ी मठ – वाराणसी – जहा अपनों की मृत्यु पर शिवलिंग किये जाते हे दान

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल
चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना

6 thoughts on “तरकुलहा देवी – गोरखपुर – यहाँ क्रांतिकारी बाबू बंधू सिंह ने चढ़ाई थी कई अंग्रेज सैनिकों कि बलि”

  1. krishna says:
    October 6, 2019 at 5:13 pm

    Jai Maa Tarkulha devi it is famous place

    Reply
  2. manish ravidad says:
    July 2, 2017 at 9:53 am

    Jay MAA tarkulhi

    Reply
  3. VIJAI NATH MAURYA says:
    February 9, 2017 at 10:43 am

    VIJAI NATH MAURYA
    TARKULHI MATA KI JAI

    Reply
  4. Rampravesh yadav says:
    December 29, 2016 at 11:21 am

    Jai ma tarkulha devi

    Reply
  5. suraj siongh says:
    June 28, 2016 at 1:42 pm

    tarkuhli mata ki jai ho

    Reply
  6. dipak kahar says:
    February 29, 2016 at 6:26 am

    Jai maa tarkulha..

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/28/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme