Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज : 10 Bizarre Rituals Around The World

Posted on January 21, 2014June 12, 2016 by Pankaj Goyal

10 Bizarre Rituals Around The World In Hindi : दुनिया के हरेक हिस्से से कोई न कोई प्राचीन सभ्यता जुडी हुई है जो कि आज भी जिन्दा है।  इन सभ्यताओं के अपने रीती रिवाज़ है जिनमे से कुछ तो बहुत ही विचित्र, अजीबो गरीब और दिल दहलाने वाले  है।  हमने आपके लिए 10 ऐसे ही अजीबो गरीब रस्मोरिवाज (Bizarre Rituals ) का एक जगह संकलन किया है।

मृत व्यक्ति की अस्थियां को खाने की परंपरा (Endocannibalism) :-

Endocannibalism, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
यह जानकार आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि ब्राजील और वेनेजुएला के कुछ आदिवासी समुदाय अपने ही मृत रिश्तेदारों की अस्थियां खाते हैं। शव को जलाने के बाद बची हड्डियां और राख का सेवन किया जाता है। इसके लिए वह केले के सूप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से यह लोग अपनों के प्रति जुड़ाव और प्यार महसूस करते हैं

नरभक्षण और शवभक्षण ( Eating Human Body ) :-

Eating Human Body, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
भारत के वाराणासी में अघोरी बाबा रहते हैं। यह मृत व्यक्ति के शरीर के टुकड़े और मांस के लूथड़े खाने के लिए कुख्यात हैं। इनका मानना है कि ऐसा करना से इनके मन से मौत का डर हमेशा के लिए चला जाएगा। इसके अलावा इन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो जाएगी। हिंदू मान्यता के मुताबिक, पवित्र व्यक्ति, बच्चे, गर्भवती, कुवारी लड़कियां, कुष्ठ रोग और सांप के काटे जाने वाले व्यक्ति का दाह संस्कार नहीं किया जाता है। इन सभी को गंगा नदी में बहा दिया जाता है। अघोरी बाबा इन्हें वहां से निकाल अपने रस्म पूरी करते हैं

बॉडी मॉडिफिकेशन (Body Modification) :-

Body Modification, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
पपुआ न्यूगिनी कनिंनगारा जैसी डरावनी रस्म निभाते हैं। इसमें वह शरीर को खुरचकर डिजाइन बनाते हैं, जिससे यह निशान जीवन भर रह जाते हैं। वहीं, हॉज टम्बरान (आत्माओं का घर) नामक रस्म में किशारों को आत्माओं के घर अकेले दो महीने तक छोड़ दिया जाता है। इसके बाद उन्हें मर्द बनाने की परंपरा निभाई जाती है। उनके शरीर पर बांस के लकड़ी से छोटे खूनी निशान बनाए जाते हैं। यह निशान इस समुदाय में मर्दानगी की निशानी है।

शिया मुस्लिम को शोक (Ashura) :-

Ashura, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
इतिहास में कई सभ्यताओं में रक्तपात के उदाहरण मिलते हैं। दुनियाभर में शिया मुस्लिम पैगंबर साहब के पोते इमाम हुसैन की मौत में शोक व्यक्त करते हैं। हुसैन की मौत शिया मुस्लिम द्वारा 7वीं सदी में करबला के युद्ध में हुई थी। सभी शिया हुसैन की याद में शोक करते हुए कहते हैं, हम उस युद्ध में क्यों नहीं थे, अगर होते तो हुसैन को बचा लेते। सभी शिया खुद को पाप का भागीदार मानते हैं। वह अपने ऊपर अत्याचार करते हैं और खुद को लहूलुहान करते हैं।

बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) :-

Bungee Jumping, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
पेसिफिक द्वीपसमूह पर स्थित बनलेप गांव में बड़ी अजीब रस्म निभाने की परंपरा है। कोल नामक सह परंपरा लैंड डायविंग या बंजी जंपिंग कहलाती है। ग्रामीण लोग ड्रम बजाते हैं, नाचते हैं और गाते हैं। वह लकड़ी के ऊंचे टॉवर से पैरों में रस्सी में बांधकर छलांग लगाते हैं। कई बार इसमें हड्डी टूटने का खतरा रहता है। इनकी मान्यता है कि जितनी ऊंचाई से यह कूदेंगे, भगवान उतना ही आशीर्वाद देंगे।

जादू और वशीकरण (Magic and Hypnotism) :-

Magic and Hypnotism, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
वोडून पश्चिमी अफ्रीका के हिस्से का एक धर्म है। इनकी एक रस्म के अनुसार, इस समुदाय के लोग जंगलों में तीन दिन तक बिना खाने और पानी के रहते हैं। यहाँ यह आत्माओं से खुद को जोड़ते हैं। लोगों का मानना है कि उनका शरीर बेहोश हो जाता है।

आकाश में दफन (Sky Burial) :-

Sky Burial, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
तिब्बत के बौद्ध समुदाय के लोग पवित्र रस्म झाटोर हजारों सालों से निभाते आ रहे हैं। इसके स्काय बरिल भी कहते हैं। यह मृत शरीर को खुले आसमान में गिद्धों को दूसरे पक्षियों के लिए रख देते हैं। तिब्बत में मान्यता है कि इससे इंसान का पुर्नजन्म होगा। यहां मृत व्यक्ति के लाशा को टुकड़ों में काट कर सबसे ऊंची जगह फैला दिया जाता है। Sky Burial कि ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ  क्लिक करे। 

आग पर से चलना (Walking on Fire) :-

Walking on Fire, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
मलेशिया के पेनांग में 9 देवताओं का त्यौहार मनाने की परंपरा है। यहां की धार्मिक मान्यता के मुताबिक, आग के अंगारों पर चलने का चलन है। विश्वास है कि इससे यह आग से निकल कर पवित्र हो जाएंगे और बुरी शक्तिओं के बंधन से मुक्त हो जाएंगे। यह परम्परा भारत के भी कई हिस्सों में पायी जाती है।

मृत शरीर के साथ नाचना (Famadihana) :-

Famadihana, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
भले ही आप सोच कर थोड़ा हंसे, लेकिन यह सच है कि मेडागास्कर में आदमी के मरने के बाद त्यौहार जैसा माहौल होता है। फामाडिहाना यानी टर्निग ऑफ द बोन्स रस्म में लोग दफन शवों को फिर से निकाल उनकी यात्रा निकालते हैं। इस दौरान लोग गाते हैं, नाचते हैं। मस्जिद में कब्रों के नजदीक जोर से म्यूजिक बजाते हैं। इसी अजीबोगरीब परंपरा को दो साल से सात साल के बीच में किया जाता है।

शरीर को भेदना (Face Piercing) :-

Face Piercing, Hindi, Information, Jnakari, Story, History, Kahani, Itihas
थाईलैंड के फुकेट में हर साल वेजेटैरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में एक रस्म निभाई जाती है जो कि  सबसे ज्यादा हिंसात्मक और दर्दनाक रस्म है। इसमें भक्त लोग चाकू, भाला, बंदूक, सुई, तलवारें और हुक जैसी चीजों से अपने शरीर को भेदते हैं। इनका विश्वास है कि भगवान उनकी रक्षा कर रहे हैं।

Other Similar Post : – 

  • भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
  • काशी के मणिकर्णिका शमशान घाट पर जलती चिताओं के पास पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर, आखिर क्यों ?
  • 8 अजीबोगरीब भारतीय मान्यताएं- आस्था या अन्धविश्वास?
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को
  • विचित्र किन्तु सत्य – अंगा आदिवासी जो लाशों को ममी बनाकर रखते है सुरक्षीत तथा बडे उत्सवो में शामील करते है पूर्वजो की ममी क़ो

Related posts:

नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
हक बख्शीश - एक कुप्रथा जिसमें लड़की का विवाह करवाते है कुरान से
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक

3 thoughts on “दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज : 10 Bizarre Rituals Around The World”

  1. Dileep says:
    October 19, 2019 at 9:31 am

    Kya andwishwash hai Bhagwan Jane

    Reply
  2. Unknown says:
    December 2, 2015 at 9:54 am

    good collection
    for good knowledge

    Reply
  3. praveen pandey says:
    June 10, 2015 at 2:59 pm

    ooooh

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme