Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

अजीबोगरीब परम्परा – भूतों का साया और अशुभ ग्रहों का प्रभाव हटाने के नाम पर करवाते हैं बच्चियों कि कुत्तों से शादी

Posted on January 7, 2014June 15, 2016 by Pankaj Goyal

Weird Tradition : Child Marriage With Dog – हम 2014 में प्रवेश कर चुके है, शिक्षा और तकनीक के विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे  है। दो दिन पहले ही हम स्वदेशी क्रायोजनिक राकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर विशव के टॉप 6 देशों में शामिल हो चुके है। समाज में बेटों के साथ बेटियां भी हर कदम पर अपनी पहचान बना रही है। समाज की बेटियां ना सिर्फ लड़कों के साथ कदम मिला कर चल रही है, बल्कि उनसे आगे निकल रही है।

Weird Tradition : Child Marriage With Dog, Animal, Hindi, News, Story, Kahani, History, Itihas, Information, Jankari, India, Jharkhand,

लेकिन आज भी हमारे समाज में परम्पराओं के नाम पर लड़कियों से सम्बंधित कुछ ऐसी कुरुतियाँ चल रही है जो कि हमारे समाज के विकसित होने पर संदेह पैदा करती है। यह ऐसी कुरीतिया है जिनकी एक सभ्य समाज में कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसी ही एक कुरूति है बच्चियों कि कुत्तों से होने वाली शादी।

हालाकि ये शादी सांकेतिक होती हैं, पर होती हैं असली हिन्दू तरीके और रीती रिवाज़ से। लोगों को शादी में आने का निमंत्रण दिया जाता है। पंडित, हलवाई सब बुक किये जाते है। बाकायदा मंडप तैयार होता है और पुरे मन्त्र विधान से शादी सम्पन कराई जाती है। इस शादी में एक असली शादी जितना ही खर्चा बैठता है और उससे भी बड़ी बात कि समाज एवं रिश्तेदार भी इसमें बढ़ चढ़ के  हिस्सा लेते है। शायद आपको एक बार तो यकीन ही नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। लेकिन यह बिलकुल सत्य है। हमारे देश में झारखण्ड राज्य के कई इलाकों में परंपरा के नाम पर ऐसी शादियां सदियों से कराई  जा रही है।

भूतों का साया और अशुभ ग्रहों का प्रभाव हटाने के नाम पर करवाते है शादी : इन शादियों को करवाने के पीछे जो तर्क दिए जाते है वो भी उतने ही अजीब है। एक कारण तो ये बताया जाता है कि यदि  बच्ची के ऊपरी मसूड़े में पहला दांत आये तो इसका मतलब होता है कि उस बच्ची के ऊपर अशुभ ग्रहों  का प्रभाव है जिसको दूर करने के लिए दूसरा दांत आने से पहले उसकी सांकेतिक शादी कुत्ते से करा दी जाती है।
और दूसरा कारण की अगर किसी बच्ची के जन्म से ही दूध के दांत हैं और वह बचपन से ही बदसूरत है, तो माना जाता है कि उस पर किसी भूत का साया है। उस भूत के साये को उतारने के लिए बच्ची की शादी कुत्ते से करा दी जाती है। माना जाता है कि वो कुत्ता उस लड़की को बुरे साय से बचाए रखेगा और उसे किसी तरह की नजर नहीं लगेगी।

Weird Tradition : Child Marriage With Dog, Animal, Hindi, News, Story, Kahani, History, Itihas, Information, Jankari, India, Jharkhand,

ऐसी ही एक शादी पिछले दिनो झारखंड के आदित्यापुर के पास सराईकेला नाम के एक गांव में पुष्पा नाम की एक बच्ची की हुई।चुकी ऐसी शादियाँ 10 साल से छोटी बच्चियों की कराई जाती है इसलिए वो कोई विरोध भी नहीं कर पाती है।  किसी भी अन्य शादी की तरह इस शादी के लिए भी सभी पुख्ता इंतेजाम किये गये थे। मेहमानों को बुलाया गया था। खाने-पीने का हर इंतेजाम था पंडित जी को भी बुलाया गया था। और पूरे  रीती रिवाज के साथ शादी सम्पन्न कराई गयी थी।

लेकिन दूरदराज के गाँवों में भी बढ़ती मीडिया कि उपस्तिथि के कारण ये शादी चर्चा में आ गयी। इस शादी को ले कर काफी हंगामा भी हुआ और सामजिक कार्यकर्ताओं ने इस कुरूति को प्रतिबंधित करने कि भी मांग करी।

Other Similar Posts : – 

  • भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
  • काशी के मणिकर्णिका शमशान घाट पर जलती चिताओं के पास पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर, आखिर क्यों ?
  • 8 अजीबोगरीब भारतीय मान्यताएं- आस्था या अन्धविश्वास?
  • धींगा गवर- इस उत्सव में लड़कियां करती हैं कुंवारे लड़कों की पिटाई, जिसकी हुई पिटाई उसका ब्याह पक्का
  • अजीब परम्परा – मनोकामना पूर्ति के लिये जमीन पर लेटे लोगों के ऊपर छोड़ दी जाती हैं गायें

Related posts:

नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब

1 thought on “अजीबोगरीब परम्परा – भूतों का साया और अशुभ ग्रहों का प्रभाव हटाने के नाम पर करवाते हैं बच्चियों कि कुत्तों से शादी”

  1. Kiran says:
    April 14, 2016 at 12:49 pm

    O.M.G..!!!!!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme