Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मेंचीलीन – धरती का सबसे विषैला पेड़ – इसके फल खाने से हो सकती है इन्सान कि मौत

Posted on February 24, 2014December 31, 2019 by Pankaj Goyal

Manchineel Tree – The Most Poisonous tree On Earth – फ्लोरिडा, कैरेबियन सागर के आस-पास  और बाहमास मेंचिलीन का पेड़ पाया जाता है।  खासियत यह है कि इसे दुनिया के सबसे ज़हरीले वृक्ष के रूप में गिनीज़ ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। लोगो को इस पेड़ से दूर रखने के लिए इस पेड़ पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाते है।  इसका वैज्ञानिक नाम Hippomane manicinella है। इसको मेंचीनील (Manchineel) नाम इसके सेब जैसे छोटे फलो के कारण मिला है। माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने मैंचीनील के सेब जैसे फल को “मौत का छोटा सेब” का नाम दिया था।  यह पेड़ करीब 50 फीट तक ऊंचा होता है। यह चमकदार दिखाई देता है। इसकी पत्तियां अंडाकार होती हैं।

Manchineel Tree - The Most Poisonous tree On Earth, Hindi, News, Information, Jankari,

इसके फल खाने से हो सकती है मौत :-
इस पेड़ का सबसे विषैला भाग इसके फल होते है। यदि इसके फल के रस कि एक बूंद भी त्वचा पर गिर जाए तो तव्चा वहाँ से फट जाती है और बहुत जलन होती है। इसके फलों को जलाने से निकलने वाले धूंए से इंसान अँधा हो सकता है और यदि कोई एक पूरा फल खा ले तो उसकी मौत हो सकती है। इतना ही नहीं यदि आप बरसात में इस पेड़ कि निचे खड़े हो जाए तो आपके पुरे शारीर में खुजली और जलन हो जाएंगी और यदि गलती से आपने अपनी गाडी इसके नीचे पार्क कर दी उस गाडी का पेंट खराब हो जायेंगा।

Manchineel Tree - The Most Poisonous tree On Earth, Hindi, News, Information, Jankari,

वैज्ञानिक निकोला एच स्ट्रिकलैंड ने चखा है इसका स्वाद : –
एक रेडियोलॉजिस्ट निकोला एच स्ट्रिकलैंड ने ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित लेख में मैंचीनील के बारे में बताया है। उन्होंने इसके फल का स्वाद भी चखा था। स्ट्रिकलैंड ने बताया है कि टोबैगो के कैरेबियन द्वीप के बीच पर उन्हें एक गोलाकार फल पड़ा मिला था। यह एक काफी लंबे पेड़ से गिरा था। इसमें सिल्वर कलर की तिरछी लाइनें थीं। उन्होंने इसे उठाया और जरा सा खाया। उनके दोस्तों ने भी इसे थोड़ा खाया। बस, कुछ पलों के बाद मुंह में विचित्र ढंग का स्वाद महसूस हुआ और भारी जलन होने लगी। काटने वाली संवेदना हो रही थी और गला बुरी तरह अकडऩे लगा। दो घंटे तक उनकी स्थिति अधिक खराब रही। 8 घंटे बाद सूजन कम हुई। गले में सूजन के कारण वह दूध के अलावा कुछ भी नहीं ले पा रहे थे।

इससे जुडी है एक किवदंती : –
स्पेन ने 16वीं शताब्दी में मैक्सिको और पेरू के इलाके जीत लिए थे। विश्व के सबसे जहरीले पेड़ मैंचीनील के बारे में यह किवदंती प्रचलित है। स्पेन का जुआन पोन्स डी लियोन 1521 में फ्लोरिडा आया और दावा किया कि यहां उसने सोने के बड़े भंडार वाले इलाके की तलाश कर ली है। किंतु, यहां के लोग उसे यह जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों और पोन्स डी लियोन के बीच संघर्ष हुआ। इसमें उसकी मौत एक जहरीले तीर से हुई थी। कहा जाता है कि इस तीर में मैंचीनील के विषैले रस का प्रयोग किया गया था। यह तीर उसके पैर में लगा था।

Other Similar Posts –

  • भाग्य का साथ चाहते हैं तो ध्यान रखें पेड़-पौधों से जुड़ी 7 बातें
  • 500 साल पुराना यह बरगद का पेड़, कहलाता है मौत का पेड़
  • पुनीत वन (सामुदायिक वन)- 4000 साल पुरानी परम्परा जिसने बचा रखा है जंगलों को
  • ” काला अंब ” एक आम का पेड़ जिसको काटने से निकलता था खून
  • पारिजात वृक्ष – किंटूर – छुने मात्र से मिट जाती है थकान – महाभारत काल से है संबध

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme