Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Munawwar Rana – Gharon ko todata hai zehan mein naksha banaata hai (मुनव्वर राना – घरों को तोड़ता है ज़ेहन में नक़्शा बनाता है)

Posted on September 24, 2014February 17, 2016 by Pankaj Goyal

Munawwar Rana - Gharon ko todata hai zehan mein naksha banaata hai

Munawwar Rana

*****

Gharon ko todata hai zehan mein naksha banaata hai

Gharon ko todata hai zehan mein naksha banaata hai
Koi phir jid ki khaatir shahar ko sahra banaata hai

Khuda jab chahaata hai ret to dariya banaata hai
Phir us dariya mein moosa ke liye rasta banaata hai

Jo kal tak apni kashti par hamesha amn likhta tha
Wo bachcha ret par Maa-Baap ka chehara banaata hai

Kahaanikaar baitha likha raha hai aasmanon par
Ye kal maaloom hoga kisko ab wo kya banaata hai

Kahani ko musnnif mod dene ke liye aksar
Tujhe pathar banaata hai mujhe sheesha banaata hai

Munawwar Rana 

<—–Mukhtsar hote hue bhi zindagi badh jayegi      Daaman ko aansuon se sharabor kar diya—->

Munawwar Rana ki Ghazalon ka sangrah

*****

घरों को तोड़ता है ज़ेहन में नक़्शा बनाता है

घरों को तोड़ता है ज़ेहन में नक़्शा बनाता है
कोई फिर ज़िद की ख़ातिर शहर को सहरा बनाता है

ख़ुदा जब चाहता है रेत को दरिया बनाता है
फिर उस दरिया में मूसा* के लिए रस्ता बनाता है

जो कल तक अपनी कश्ती पर हमेशा अम्न लिखता था
वो बच्चा रेत पर अब जंग का नक़्शा बनाता है

मगर दुनिया इसी बच्चे को दहशतगर्द* लिक्खेगी
अभी जो रेत पर माँ-बाप का चेहरा बनाता है

कहानीकार बैठा लिख रहा है आसमानों पर
ये कल मालूम होगा किसको अब वो क्या बनाता है

कहानी को मुसन्निफ़* मोड़ देने के लिए अकसर
तुझे पत्थर बनाता है मुझे शीशा बनाता है

*मूसा  = मूसा यहूदी धरम के संस्थापक माने जाते है।  इनका जन्म प्राचीन मिस्र में एक यहूदी माता-पिता के घर हुआ था। उस जमाने में मिस्र के फराओं (राजा) का यहूदियों में आतंक था। मूसा की माँ को उसकी जान बचाने के लिए उसे नील नदी में बहाना पड़ा था पर खुदा की रेहमत से वो बालक फराओ की महारानी को मिला इस तरह से मूसा एक राजकुमार बन गया पर बड़े होने पर उसे पता चला की वो एक यहूदी है और उसका देश फराओ का गुलाम है जिस पर फराओ अत्याचार करता है। आगे चलकर मूसा का एक पहाड़ पर परमेश्वर से साक्षात्कार हुआ और परमेश्वर की मदद से उन्होंने फ़राओ को हराकर यहूदियों को आज़ाद कराया और मिस्र से एक नयी भूमि इस्राइल पहुँचाया। इसके बाद मूसा ने इस्राइल को ईश्वर द्वारा मिले “दस आदेश” दिये जो आज भी यहूदी धर्म का प्रमुख स्तम्भ है।
*दहशतगर्द  =  आतंकवादी
*मुसन्निफ़  =  लेखक

मुनव्वर राना 

<—-मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जायेगी       दामन को आँसुओं से शराबोर कर दिया—->

मुनव्वर राना कि ग़ज़लों का संग्रह

*****
Tag – Best, Latest, Shayari, Ghazal, Poetry, Poem, Kavita, Lyrics, Ashaar, Sher, शायरी, ग़ज़ल, पोइट्री, पोयम, कविता, लिरिक्स, अशआर, शेर

Related posts:

ग़ज़ल - इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी
ग़ज़ल - तो देखते (To Dekhte) - अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श'
पुष्प वाटिका में सीया राम - मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
सुनो तो मुझे भी ज़रा तुम -अमित राज श्रीवास्तव
ग़ज़ल - इश्क़ से गर यूँ डर गए होते
मनीष नंदवाना 'चित्रकार' राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह
समधी का खत - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
उड़ान से पहले - बस्ती कुम्हारों की Basti kumharon ki
उड़ान से पहले - भाई बिना तुम्हारे Bhai Bina Tumhare
दर्द का इस रूह से रिश्ता पुराना हो गया - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme