Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

छिपकली से जुड़े कुछ शकुन – अपशकुन (शकुन शास्त्र के अनुसार)

Posted on September 15, 2014February 24, 2017 by Pankaj Goyal

Shakun Shastra – Shakun Apshakun for Lizard in Hindi : आने वाले समय में क्या होगा ये तो किसी को पता नहीं होता। लेकिन पशु-पक्षी और जीव-जंतु भी विभिन्न तरह से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। घरों में आमतौर पर पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत करती है। इसका वर्णन शकुन शास्त्र में मिलता है। तो जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुनों के बारे में।

Shakun Shastra - Shakun Apshakun for Lizard in Hindi

1 – नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

2 – अगर छिपकली समागम करती मिले तो किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। लड़ती दिखे तो किसी दूसरे से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुडऩे का दु:ख सहन करना पड़ सकता है।

3 – शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।

4 – छिपकली अगर माथे पर गिरती है तो संपत्ति मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

5 – यदि छिपकली आपके बालों पर गिरती है, इसका मतलब मृत्यु सामने खड़ी है।

6 – दाहिने कान पर छिपकली का गिरना यानी आभूषण की प्राप्ति होगी। बाएं कान पर छिपकली का गिरना यानी आयु वृद्धि।

7 – नाक पर छिपकली गिरना यानी जल्द ही भाग्योादय होगा।

8 – मुख पर छिपकली गिरना यानी मधुर भोजन की प्राप्ति होगी।

9 – बाएं गाल पर छिपकली गिरना यानी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी।

10 – गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब यश की प्राप्ति होगी।

11 – दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्दा ही कोई भयावह घटना हो सकती है।

12 – मूंछ पर छिपकली गिरना यानी सम्मापन की प्राप्ति।

13 – भौंह पर छिपकली गिरना यानी धन हानि।

14 – दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी दोस्तत से मुलाकात होगी। बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्दख ही कोई बड़ी हानि होगी।

Shakun Shastra - Shakun Apshakun for Lizard in Hindi

15- कंठ पर छिपकली गिरने का मतलब शत्रुओं का नाश होगा।

16 – दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है। बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।

17 – दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है। बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है। दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं। बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है।

18 – छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लेश होता है।

19 – पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।

20 – कमर के बीच में अगर छिपकली गिरे तो आर्थिक लाभ मिलता है। पीठ पर दाहिनी ओर छिपकली गिरने से सुख मिलता है जबकि बाईं तरफ छिपकली गिरने का मतलब रोग का दस्तक देना है। पीठ पर बीच में अगर छिपकली गिरती है तो घर में कलह होती है।

21 – नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
दाहिनी जांघ पर छिपकली गिरने से सुख मिलता है। वहीं बाईं जांघ पर छिपकली गिरने से दु:ख ही दु:ख यानी शारीरिक पीड़ा।

22 – दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि है।

23 – दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • शीघ्र विवाह के सरल ज्योतिष उपाय
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Tag- Good and Bad Omen for Lizard in Hindi, Shakun Shastra, Shakun-apshkun,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “छिपकली से जुड़े कुछ शकुन – अपशकुन (शकुन शास्त्र के अनुसार)”

  1. Vinayak says:
    July 9, 2017 at 5:00 pm

    Agar lizard bed par mile to kya kuch galat hota h ya sahi

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme