Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Shani dosh nivaran upay :शनि दोष निवारण के उपाय /टोटके (भाव/लग्न अनुसार)

Posted on October 31, 2014November 3, 2016 by Pankaj Goyal

Shani dosh nivaran upay in Hindi :शनि दोष निवारण के उपाय /टोटके (भाव/लग्न अनुसार)
Shani Dosh Nivaran Upay in Hindi

जानिये कुंडली के प्रत्येक भाव/लग्न में उपस्तिथ शनि के कष्ट निवारण के उपाय/टोटके।

प्रथम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. अपने ललाट पर प्रतिदिन दूध अथवा दही का तिलक लगाए।
2.  शनिवार केदिन न तो तेल लगाए और न ही तेल खाए।
3. तांबे के बने हुए चार साँप शनिवार के दिन नदी में प्रवाहित करे।
4. भगवान शनिदेव या हनुमान जी के मंदिर में जाकर यह प्रथना करे की प्रभु ! हमसे जो पाप हुए हैं, उनके लिए हमे क्षमा करो, हमारा कल्याण करो।
5. जब भी आपको समय मिले शनि दोष निवारण मंत्र का जाप करे।

दूसरे भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. शराब का त्याग करे और मांसाहार भी न करे।
2. साँपो को दूध पिलाए कभी भी साँपो को परेशान न करे , न ही मारे।
3. दो रंग वाली गाय / भैस कभी भी न पालें।
4. अपने ललाट पर दूध / दही का तिलक करे।
5. रोज शनिवार को कडवे तेल का दान करें।
6. शनिवार के दिन किसी तालाब, नदी में मछलियों को आटा डाले।
7. सोते समय दूध का सेवन न करें।
8. शनिवार के दिन सिर पर तेल न लगाएं।

तीसरे भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. आपके घर का मुख्य दरवाजा यदि दक्षिण दिशा की ओर हो तो उसे बंद करवा दे।
2. रोज शनि चालीसा पढ़ें तथा दूसरों को भी शनि चालीसा भेंट करें।
3. शराब का त्याग करे और मांसाहार भी न करे।
4. गले में शनि यंत्र धारण करें।
5. मकान के आखिर में एक अंधेरा कमरा बनवाएँ।
6. अपने घर पर एक काला कुत्ता पाले तथा उस का ध्यान रखें।
7. घर क अंदर कभी हैंडपम्प न लगवाएँ।

चतुर्थ भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. रात में दूध न पिये।
2. पराई स्त्री से अवैध संबंध कदापि न बनाएँ।
3. कौवों को दना खिलाएँ।
4. सर्प को दूध पिलाएँ।
5. काली भैस पालें।
6. कच्चा दूध शनिवार दिन कुएं में डालें।
7. एक बोतल शराब शनिवार के दिन बहती नदी में प्रवाहित करें।

पंचम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. पुत्र के जन्मदिन पर नमकीन वस्तुएं बांटनी चाहिए, मिठाई आदि नहीं।
2. माँस और शराब का सेवन न करें।
3. काला कुत्ता पालें और उसका पूरा ध्यान रखें।
4. शनि यंत्र धारण करें।
5. शनिदेव की पुजा करें।
6. शनिवार के दिन अपने भार के दसवें हिस्से के बराबर वजन करके, बादाम नदी में प्रवाहित करने का कार्य करें।

छठवे भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. चमड़े के जूते , बैग , अटैची आदि काप्रयोग न करें।
2. शनिवार का व्रत करें।
3. चार नारियल बहते पानी में प्रवाहित करें। ध्यान रहे, गंदे नाले मे नहीं करें, परिणाम बिल्कुल उल्टा होगा।
4. हर शनिवार के दिन काली गाय को घी से चुपड़ी हुई रोटी नियमित रूप से खिलाएँ।
5. शनि यंत्र धारण करें।

सप्तम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. पराई स्त्री से अवैध संबंध कदापि न बनाएँ।
2. हर शनिवार के दिन काली गाय को घी से चुपड़ी हुई रोटी नियमितरूप से खिलाएँ।
3. शनि यंत्र धारण करें।
4. मिट्टी के पात्र में शहद भरकर खेत में मिट्टी के नीचे दबाएँ।
खेत की जगह बगीचे में भी दबा सकते हैं।
5. अपने हाथ में घोड़े की नाल का शनि छल्ला धारण करें।

अष्टम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. गले में चाँदी की चेन धारण करें।
2. शराब का त्याग करे और मांसाहार भी न करे।
3. शनिवार के दिन आठ किलो उड़द बहती नदी में प्रवाहित करें। उड़द काले कपड़े में बांध कर ले जाएँ और बंधन खोल कर ही प्रबहित करें।
4. सोमवार के दिन चावल का दान करना आपके लिए उत्तम हैं।
5. काला कुत्ता पालें और उसका पूरा ध्यान रखें।

नवम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. पीले रंग का रुमाल सदैव अपने पास रखें।
2. साबुत मूंग मिट्टी के बर्तन में भरकर नदी में प्रवाहित करें।
3. साव 6 रत्ती का पुखराज गुरुवार को धारण करें।
4. कच्चा दूध शनिवार दिन कुएं में डालें।
5. हर शनिवार के दिन काली गाय को घी से चुपड़ी हुई रोटी नियमितरूप से खिलाएँ।
6. शनिवार के दिन किसी तालाब, नदी में मछलियों को आटा डाले।

दशम भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. पीले रंग का रुमाल सदैव अपने पास रखें।
2. आप अपने कमरे के पर्दे , बिस्तर का कवर , दीवारों का रंग आदि पीला रंग की करवाए यह आप के लिए उत्तम रहेगा।
3. पीले लड्डू गुरुवार के दिन बाँटे।
4. आपने नाम से मकान न बनवाएँ।
5. अपने ललाट पर प्रतिदिन दूध अथवा दही का तिलक लगाए।
6. शनि यंत्र धारण करें।
7. जब भी आपको समय मिले शनि दोष निवारण मंत्र का जाप करे।

एकादश भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. शराब और माँस से दूर रहें।
2. मित्र के वेश मे छुपे शत्रुओ से सावधान रहें।
3. सूर्योदय से पूर्व शराब और कड़वा तेल मुख्य दरवाजे के पास भूमि पर गिराएँ।
4. परस्त्री गमन न करें।
5. शनि यंत्र धारण करें।
6. कच्चा दूध शनिवार के दिन कुएं में डालें।
7. कौवों को दाना खिलाएँ।

द्वादश भाव में शनि हो तो कष्ट निवारण के उपाय /टोटके :-

1. जातक झूठ न बोले।
2. शराब और माँस से दूर रहें।
3. चार सूखे नारियल बहते पानी में प्रवाहित करें।
4. शनि यंत्र धारण करें।
5. शनिवार के दिन काले कुत्ते ओर गाय को रोटी खिलाएँ।
6. शनिवार को कडवे तेल , काले उड़द का दान करे।
7. सर्प को दूध पिलाएँ।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • शीघ्र विवाह के सरल ज्योतिष उपाय
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
Tag – Hindi, Shani Dosh Nivaran Upay, Mantra, Tantra, Tone Toatke, Puja,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

3 thoughts on “Shani dosh nivaran upay :शनि दोष निवारण के उपाय /टोटके (भाव/लग्न अनुसार)”

  1. S.Bhagyarao Achary says:
    March 5, 2016 at 11:13 am

    fruitful informations for wellbeing of humankind.

    Reply
  2. jaanu007 says:
    January 25, 2015 at 3:45 pm

    Achhi baat…

    Reply
  3. Upasna Siag says:
    October 31, 2014 at 9:57 am

    bahut achhi aur laabhdayk jaankari ….

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme