Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भारत के 10 प्रसिद्ध और सुन्दर बगीचे (10 Famous and Beautiful Gardens of India)

Posted on November 25, 2014April 27, 2016 by Pankaj Goyal

10 Famous and beautiful gardens of India :  आइए जानते है भारत के 10 फेमस और ब्यूटीफुल गार्डन्स के बारे में –

1- पिंजौर गार्डन,चंडीगढ़  (Pinjore Garden, Chandigarh) :-Pinjore Garden, Chandigarh, Information & History in Hindi
अगर आप चंडीगढ़ जाते हैं, तो आपको पिंजौर गार्डन घूमना बेहद पसंद आएगा। इस गार्डन को स्थानीय लोग यादविन्द्रा गार्डन के नाम से भी जानते हैं। पिंजौर गार्डन में आपको पौराणिक महत्व की कुछ चीजें देखने को मिलेंगी। पौराणिक कथा के अनुसार, अज्ञातवास के दौरान पांडव इस गार्डन में घूमने के लिए आए थे। यह शहर का फेमस पिकनिक स्पॉट है। साथ ही, यहां पर जापानी गार्डन भी देखने लायक है। इस गार्डन में छोटा-सा चिड़ियाघर, नर्सरी और एक सुंदर-सा लॉन है। पिंजौरा गार्डन को रात के समय में कलरफुल लाइट से सजाया जाता है। यहां फाउंटेन भी है। यहां पर टूरिस्ट्स ज़्यादातर रात के समय घूमने के लिए आते हैं। इस गार्डन में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से लेकर जून है, क्योंकि इन दिनों यहां पर बैसाखी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा, यहां पर मैंगो फेस्टिवल भी बेहद ही फेमस है।

2- बोटेनिकल गार्डन, ऊटी (Botanical Garden, Ooty) :-Botanical Garden, Ooty, Information & History in Hindi
इस  गार्डन को 1847 में ऊटी में बनवाया था। यह 55 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। इस गार्डन में 2000 से भी अधिक विदेशी प्रजाति के पेड़-पौधे हैं। इस गार्डन की देखरेख तमिलनाडु सरकार का हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट करता है। इस गार्डन में अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे टूरिस्ट्स के आकर्षण का केंद्र हैं। हर साल मई के महीने में यहां ‘समर फेस्टिवल’ मनाया जाता है, जो टूरिस्ट्स को बहुत ही पसंद आता है। इस गार्डन का खास आकर्षण फ्लॉवर शो है। इसके अलावा, लिली पाउंड और एक कॉर्क पेड़ भी है, जो कहा जाता है कि हज़ारों साल पुराना है।

3- गुलाब बाग, उदयपुर (Gulab Bagh, Udaipur) :-Gulab Bagh, Udaipur, Information & History in Hindi
गुलाब बाग को सज्जन निवास के नाम से भी जाना जाता है। यह उदयपुर का सबसे सुंदर और बड़ा गार्डन है। इसे महाराणा सज्जन सिंह ने 100 एकड़ जमीन पर बनवाया था। यह राजस्थान का सबसे बड़ा गुलाब के फूलों का गार्डन है। गुलाब के फूलों की वजह से इस गार्डन का नाम गुलाब गार्डन रखा गया। यह गार्डन पिछोला लेक की दाईं तरफ स्थित है। इस गार्डन में आपको गुलाब के फूल की ऐसी वेरायटी मिल जाएगी जो कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। इस गार्डन की गिनती विश्व के खूबसूरत गार्डन्स में होती है। अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता पसंद है, तो आप गुलाब गार्डन जा सकते हैं। इस गार्डन में सरस्वती भवन नाम से एक पब्लिक लाइब्रेरी भी है। इस गार्डन में घूमने के साथ आप ट्वॉय ट्रेन से सैर कर सकते हैं और जानवरों को भी देख सकते हैं।

4- निशात बाग, श्रीनगर (Nishat Bagh, Srinagar) :-Nishat Bagh, Srinagar, Information & History in Hindi
इस गार्डन को मुगल शासकों ने 1633-34 ई. में बनवाया था। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा गार्डन है। यह श्रीनगर से 11 किलोमीटर दूर डल झील के पास पूर्वी हिस्से पर बना हुआ है। इस गार्डन में आपको आनंद का एहसास होगा। साथ ही, इस गार्डन से आप डल झील की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इस सीढ़ीदार गार्डन के एक तरफ झील और दूसरी तरफ हिमालय की चोटी दिखाई पड़ती है। इस गार्डन में भव्य पहाड़ और मुगल मंडप की कलाकारी देखते बनती है।

5- हैंगिंग गार्डन, मुंबई  (Hanging Gardens, Mumbai) :-Hanging Gardens, Mumbai, Information & History in Hindi
मुंबई के मालाबार हिल्स के सबसे ऊपर बना हैंगिंग गार्डन बेहद ही आकर्षक है। यह गार्डन कमला नेहरू पार्क के सामने ही है। इस गार्डन के अलावा फिरोजशाह मेहता गार्डन भी अरब सागर में छिपते सूरज के अनोखे नज़ारे के लिए प्रसिद्ध है। इस गार्डन में सन् 1880 से भी पहले का जलाशय है। यह पार्क मुंबई के लोगों के लिए खास जगह है और यहां से आप मुंबई की तेज रफ्तार लाइफ का अंदाज़ा लगा सकते हैं। यह गार्डन बच्चों के लिए आकर्षण का खास केंद्र है। यहां पर अलग-अलग तरह के फूल और पौधे लगाए गए हैं।

6- वृन्दावन गार्डन, मैसूर (Vrindavan Garden, Mysore) :-Vrindavan Garden, Mysore, Information & History in Hindi
यह गार्डन इतना बड़ा है कि इसमें 2 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज़्यादा लोग एक साथ आ सकते हैं। यह मैसूर से 20 कि.मी. दूर कृष्णराज सागर बांध के नीचे बनाया गया है। यह भारत का सबसे आकर्षक और कर्नाटक का सबसे सुंदर टूरिस्ट प्लेस है। इस गार्डन को कश्मीर के शालीमार गार्डन की तरह मुगल स्टाइल में बनाया गया है। फाउंटेन, फूलों की क्यारी, ग्रीन लॉन और हरी घास के चलते यह बगीचा बेहद खूबसूरत लगता है। इस गार्डन को देख कर आपका मन मुग्ध हो जाएगा। इस गार्डन का खास आकर्षण म्यूजिकल और डांसिंग फाउंटेन है। यह लोगों के लिए सुबह और शाम में खुलता है। आज के समय में यह गार्डन पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता के लिए फेमस है।

7- लोधी गार्डन,दिल्ली (lodi gardens delhi) :-lodi gardens Delhi, Information & History in Hindi
यह दिल्ली का सबसे बड़ा और फेमस पार्क है। इस गार्डन को सैय्यद और लोधी ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था। इस गार्डन में गुज़रे दौर की कई सारी कब्रें हैं। इस पार्क में मोहम्मद शाह की कब्र, सिकंदर लोधी की कब्र, शीश गुंबद और बारा गुंबद है। साथ ही, यहां 15वीं शताब्दी की वास्तुकला भी देखते बनती है। फिलहाल, इस पार्क की देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के हाथों में है। नेशनल पार्क और ग्लास हाउस हेल्थ क्रेजी लोगों स्पाइरल शेप झील के लिए फेमस है। दिल्ली की कुछ खास ही जगहों में से यह एक है।

8- सिम पार्क, कुन्नूर (Sim’s Park Coonoor) :-Sim's Park Coonoor, Information & History in Hindi
सिम पार्क तमिलनाडु के हिल स्टेशन कुन्नूर का सबसे बड़ा लैंडमार्क है। यह पार्क 12 हेक्टेयर में बना है। इसे एक अंग्रेज़ मेजर मर्रे और मि.जे.डी. मर्रे सिम ने सन् 1874 में बनवाया था। सिम पार्क में 1000 विदेशी पेड़-पौधे हैं। फर्न्स, पाइन्स, मंगोलिया और कामेलिया जैसे पुराने और कम पाए जाने वाले पेड़ आपको यहां दिखेंगे। कुन्नूर का यह प्राकृतिक गार्डन है, जहां पर हर साल फ्रूट शो होता है। सुबह की सैर करने के लिए यह बेहद अच्छा और प्राकृतिक परिवेश वाला गार्डन है।

9-इंडियन बोटेनिकल गार्डन, कोलकाता  (Indian Botanical Garden, Kolkata) :-Indian Botanical Garden, Kolkata, Information & History in Hindi
यह गार्डन कोलकाता के हावड़ा जिले के शिबपुर में है। यह ऑर्चिड पाम, बैम्बूज़ एंड प्लांट्स ऑफ द पाइन जीनस के लिए फेमस है। यह गार्डन हुगली नदी के किनारे 270 एकड़ में बना हुआ है, जहां 1700 अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। बोटेनिकल गार्डन ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा 1787 में बढ़ती कमर्शियल एक्टिविटीज और बाजार को देखते हुए बनाया गया था। इसके अलावा, यहां का बर्ड हाउस आकर्षण का केंद्र है। इस गार्डन की सबसे बड़ी विशेषता यह है की यहाँ पर विशव का सबसे चौड़ा बरगद का पेड़ है 144400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। (अधिक जानकारी के लिए यह पढ़े – यह जंगल नहीं एक पेड़ है)

10-जवाहरलाल नेहरू बोटेनिकल गार्डन, सिक्किम  (Jawaharlal Nehru Botanical Garden, Sikkim) :-Jawaharlal Nehru Botanical Garden, Sikkim, Information & History in Hindi
सिक्किम के गंगटोक शहर से 24 किलोमीटर दूर जवाहरलाल नेहरू गार्डन टूरिस्ट्स के लिए बेहद ही फेमस है। इस गार्डन को 1987 में बनाया गया था, जिसकी देखरेख फॉरेस्ट डिपार्टमेंट करता है। प्राकृतिक सुंदरता और लुप्त होते पेड़ों को देखने के लिए यह जगह अच्छी है। यहां पर आपको वैसे पेड़ों की कई प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं, जो अब लुप्त होती जा रही हैं। हिमालय की पर्वत श्रृंखला से पौधों की कई प्रजातियां यहां पर लाकर लगाई गई हैं। यहां पर आपको 50 से भी अधिक अलग तरह के पेड़ मिल सकते हैं। यह पार्क बच्चों के मनोरंजन और पिकनिक स्पॉट के रूप में बेस्ट है।

Other Similar Articles :-

  • भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन
  • भारत की 10 खूबसूरत, दिलकश प्राकर्तिक जगह
  • भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट
  • धरती पर मौजूद 20 खुबसूरत, अलौकिक रास्ते
  • मेघालय का एक गाँव जिसे कहते है भगवान का अपना बगीचा, है एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव

Tag – Hindi, News, Article, History, Information, Jankari, Top 10, Famous, Beautiful, Garden, of, In, India,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा

1 thought on “भारत के 10 प्रसिद्ध और सुन्दर बगीचे (10 Famous and Beautiful Gardens of India)”

  1. Dhaneshwar prasad says:
    April 18, 2017 at 4:39 am

    mere ko uoti ka gardan bahut hi accha laga

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/29/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme