Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

क्या है ‘अगम कुएं’ का रहस्य (Kya Hai Agam Kuan Ka Rahasya)

Posted on November 13, 2014April 27, 2016 by Pankaj Goyal

Mystery of Agam Kuan in Hindi : बिहार की राजधानी पटना में स्तिथ है रहस्यमयी ‘अगम कुआं’। सम्राट अशोक के काल के इस कुएं का धार्मिक और पुरातात्विक दोनों तरह से महत्त्व है तथा साथ ही इससे जुडी है कुछ मान्यताएं और रहस्य जो की इसे और भी विशिष्ट बनाते है। जैसे की आखिर क्यों नहीं सूखा आज तक इसका पानी ?, क्या इसमें दबा था सम्राट अशोक का खजाना?, या फिर आखिर क्यों सम्राट अशोक ने अपने 99 भाइयों की हत्या कर उनकी लाशें इस कुएं में डलवाई? आइए जानते है इन सब के बारे में थोड़ा विस्तार से –

Mystery of Agam Kuan in Hindi
अगम कुआं

कभी नहीं सूखता अगम कुआं :-
ऐसा माना जाता है की इस कुएं की खुदाई सम्राट अशोक के काल 273-232 ईस्वी पूर्व में की गई थी। इस कुएं की ख़ासियत यह है कि भले ही कितना भयंकर सूखा क्यों ना पड़ जाए यह कुआं सूखता नहीं। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ क्यों ना आ जाए इस कुएं के जलस्तर में कोई खास वृद्धि नहीं होती। इस ऐतिहासिक कुएं का जलस्तर गर्मियों में अपने सामान्य जलस्तर से सिर्फ 1-1.5 फीट नीचे जाता है, वहीं बारिश के दिनों में भी जलस्तर सामान्य से केवल 1-1.5 फीट तक ऊपर आता है। इस कुएं की एक और ख़ासियत यह है कि इसके पानी का रंग बदलता रहता है। इस कुएं की गहराई नापने के अब तक अनेक प्रयास हुए है जिनसे पुरातत्व विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है की इस कुएं की गहराई लगभग 105 फ़ीट है। चूँकि 105 फ़ीट की गहराई उस ज़माने में बहुत ज्यादा थी क्योंकि उस ज़माने में मात्र 20  फ़ीट की खुदाई पर ही पानी निकल आता था इसलिए इस कुएं का नाम अगम कुआं पड़ा , अगम का मतलब होता है पाताल से जुड़ा हुआ।

Agam Kuan Stoay & History in Hindi
अगम कुआं

इसमें था सम्राट अशोक का खजाना –
इस कुएं के अंदर श्रखंलाबद्ध 9 और उसके बाद में छोटे-छोटे कुएं है तथा ऐसी मान्यता है की सबसे अंत में एक तहखाना है जहां सम्राट अशोक का खजाना रहता था। इसे खजानागृह भी कहा जाता था। सम्राट अशोक के साम्राज्य कुम्हरार से यह जुड़ा हुआ था। जहां से सुरंग के द्वारा यहां खजाना रखा जाता था।

Agam Kuan  ka itihas
शीतला माता का मंदिर

गंगा सागर से जुड़ा है कुआं
इन कुएं के बारे में एक अन्य मान्यता यह है की यह इसलिए कभी नहीं सूखता है क्योंकि यह कुआं गंगासागर से जुड़ा है। इसके पीछे का तर्क यह है कि एक बार एक अंग्रेज की छड़ी पश्चिम बंगाल स्थित गंगा सागर में गिर गई थी जो कि बहते-बहते पाटलिपुत्र स्थित कुएं के ऊपर आकर तैर रही थी। आज भी वह छड़ी कोलकाता के एक म्यूजियम में रखी हुई है।

Agam Kuan  Information In Hindi

अपने 99 भाइयों की लाशें डाली थी सम्राट अशोक ने इसमें –
इस कुएं से जुडी एक अन्य मान्यता यह है की अशोक ने राजा बनने के लिए अपने 99 भाइयों की हत्या कर उनकी लाशें इस कुएं में डलवाई थी। सम्राट अशोक के समय आए चीनी यात्रियों ने भी, अपनी किताबों में इस कुएं का उल्लेख एक ऐसी जगह के रूप में किया है जहाँ सम्राट अशोक अपने विरोधियों को मरवाकर उनकी लाशें डलवाता था।

Agam Kuan  Information In Hindi

धार्मिक महत्त्व भी है अगम कुएं का –
अगम कुएं के बिलकुल पास ही स्तिथ है शीतला माता का मंदिर। ऐसी मान्यता है कि पहले कुएं की पूजा की जाती है और फिर शीतला माता की। रोज़ाना यहां अनेकों भक्त कुएं की पूजा करने आते है।लोगों द्वारा कुएं में चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है। हालांकि इसे रोकने के लिए अब कुएं के चारों ओर जालियां भी लगा दी गई हैं। ऐसी मान्यता है कि इस कुएं के जल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। कुष्ठ रोग, चिकन पॉक्स जैसी कई बीमारियों के लिए लोग इस कुएं के जल का प्रयोग करते हैं। कहा जाता है कि इस कुएं के जल से नहाने से संतान प्राप्ति की मनोकामना भी पूर्ण होती है। साथ ही शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के लिए भी इसी कुएं के जल का प्रयोग किया जाता है। लोग इस कुएं को गंगा से जुड़ा हुआ मानते हैं इसलिए मां गंगा की तरह पहले कुएं की पूजा की जाती है फिर अन्य देवी-देवताओं की पूजा होती है। कुएं में लोग अपनी आस्था के अनुसार चोना-चांदी, पैसे आदि अर्पित किया करते हैं।

ब्रिटिश खोजकर्ता ने खोजा था कुआं
इस कुएं की खोज साल 1902 -03 में ब्रिटिश खोजकर्ता लौरेंस वाडेल ने की थी। वाडेल ने उल्लेख किया है कि करीब 750 वर्ष पूर्व जब कभी कोई मुस्लिम पदाधिकारी पटना में प्रवेश करता था, तो सबसे पहले सोने और चांदी के सिक्के इस कुएं में डालता था। ऐसा भी कहा जाता है कि जब कोई स्थानीय चोर- डकैत अपने काम में सफल होता था तो इस कुएं में कुछ द्रव्य डाल देता था। ऐसा बताया जाता है कि जब अगम कुआं के पास पहली बार ब्रिटिश खोजकर्ता वाडेल पहुंचे तो वहां कई मूर्तियां मिली थी।

भारत की अनेकों ऐसी ही अदभुत जगहों के बारे में यहाँ पढ़े – अदभुत भारत

Other Similar posts :-

  • रहस्यमयी और अलौकिक निधिवन – यहाँ आज भी राधा संग रास रचाते है कृष्ण, जो भी देखता है हो जाता है पागल
  • मेघालय का एक गाँव जिसे कहते है भगवान का अपना बगीचा, है एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव
  • कोडिन्ही(केरल) – ये है जुड़वों का गाँव, रहते है 350 से ज्यादा जुड़वाँ
  • बुलंदशहर में भी है प्यार की अमर निशानी ‘ताज महल’
  • सोन भंडार गुफा – राजगीर (बिहार) – इसमें छुपा है मोर्ये शासक बिम्बिसार का अमूल्य ख़ज़ाना

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/24/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme