Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विशव की 10 रहस्यमयी जगह (10 Mysterious Places Around The World)

Posted on December 13, 2014January 6, 2020 by Pankaj Goyal

10 Mysterious Places Around The World : दुनियाभर में अनेकों ऐसी जगह हैं जो रहस्यों से भरी पड़ी हैं।  इनमे से कई जगहों के रहस्यों को वैज्ञानिक आज तक जरा भी सुलझा नहीं पाये है जबकि कई जगहों के रहस्यों को आंशिक रूप से सुलझा सके है हालांकि अंतिम नतीजे पर पहुँचने के लिए अभी रिसर्च जारी है। ऐसी कई जगहों और कई खोजो के बारे में हम अब तक आपको अपने इस ब्लॉग पर बता चुके है। (जैसे – कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान, पांच रहस्यमय ढांचे: जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया, बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी और रहस्मयी जगह) । आज इस पोस्ट में हम आपको 10 और ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है । इनमे से कुछ जगह तो पर्यटकों के लिए हॉटस्पॉट बन चुकी है।

1. ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका  (Blood Falls, Antarctica) :-Blood Falls, Antarctica, History, Story & Information in Hindi
अंटार्कटिका का टेलर ग्लेशियर पर जमी बर्फ में एक जगह ऐसी भी है, जहां से लाल रंग का झरना बहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस झरने से खून बह रहा हो। हालांकि, वैज्ञानिकों ने इस पर कई शोध किए लेकिन कोई निश्चित नतीजा नहीं निकाल पाए। उनका एक अनुमान यह है की इस जगह बर्फ के नीचे शायद लौह तत्व की अधिकता है जो की पानी को लाल रंग देते है। हालांकि यह लाला झरना अभी भी रहस्य बना हुआ है।

2. मैगनेटिक हिल, मॉन्कटन, न्यू ब्रंसविक (Magnetic Hill, Moncton, New Brunswick) :-Magnetic Hill, Moncton, New Brunswick History, Story & Information in Hindi
यह मैगनेटिक हिल अपने आप में खास है। इस हिल पर ऐसा मैगनेटिक प्रभाव है कि बिना स्टार्ट किए ही गाड़ी चलने लगती हैं। इस हिल का पता 1930 में चला था। इस जगह के रहस्य के बारे पता लगाने का काम अभी भी जारी है। यह जगह आज एक टूरिस्ट प्लेस बन चूका है। हमारे भारत के लद्दाख क्षेत्र में भी एक मैगनेटिक हिल है। जिसके बारे में आपको फिर कभी विस्तार से बताएंगे।

3. सरट्से, आइसलैंड  (Surtsey, Iceland):-Surtsey, Iceland History, Story & Information in Hindi
आइसलैंडिक आइलैंड भी किसी रहस्य से कम नहीं है। 1963 से पहले इस आइलैंड का अस्तित्व ही नहीं था। 1963 में यहाँ पर पानी के अंदर से अचानक एक ज्वालामुखी फटा। ज्वालामुखी में लगातार 1967 तक विस्फोट होते रहे, और साथ ही जवालामुखी का आकर और ऊंचाई बढ़ती रही। 1967 में जब वोल्केनो बिलकुल शांंत हुआ तो यहाँ पर एक आइलैंड बाकी रह गया। (यह भी पढ़े –विशव के 14 वीयर्ड आइलैंड )

4. मोराकी पत्थर, न्यूजीलैंड (Moeraki Boulders, New Zealand) :-Moeraki Boulders, New Zealand History, Story & Information in Hindi
साउथ आइलैंड न्यूजीलैंड के ईस्ट कोस्ट में स्थित कोई कोहे बीच पर 12-12 फीट के पत्थरों का ढेर किसी अजूबे से कम नहीं है। यह पत्थर दिखने में सीप और मोती की तरह है। इन पत्थर नुमा संरचना का निर्माण लाखो सालो में किसी जीवाश्म या ठोस चीज़ के चारो और समुद्री रेत के जमने से हुआ है। ऐसी संरचनाए विशव में कई जगह पाई जाती है पर यहाँ पर यह संरचना सबसे बड़े आकार में पाई जाती है।

5. लोंगयेरब्येन, नॉर्वे (Longyearbyen, Norway) :-Longyearbyen, Norway History, Story & Information in Hindi
स्वालबार्ड, आर्कटिक सागर के ग्रीनलैंड में नार्वे द्वीप समूह है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां 20 अप्रैल से 23 अगस्त तक सूरज अस्त ही नहीं होता है। रात हो या दिन सूरज दिखता ही है।

6. पमुक्कले, तुर्की (Pamukkale, Turkey) :-Pamukkale, Turkey History, Story & Information in Hindi
तुर्की के पमुक्कले में स्तिथ यह जगह अपने आप में एक अजूबा है।  यहां पर 17 प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग्स है। यह प्राकर्तिक गर्म पानी के झरने यहाँ पर हज़ारो सालो से है।  इन झरनो के पानी में स्तिथ खनिजों के बाहरी हवा के संपर्क में आने से कैल्शियम कार्बोनेट बनता है जो की हज़ारो सालो से इन झरनो के किनारो पर जमा हो रहा है जिससे इन झरनो ने  स्विमिंग पूल जैसा आकार ले लिया है। इन हॉट स्प्रिंग्स में पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। चुकी इस तरह के प्राकर्तिक गर्म पानी में नहाना हमारे शरीर खासकर त्वचा के लिए विशेष फायदेमंद रहता है। इसलिए यहाँ पर काफी संख्या में लोग आते है।

7. इंटरनल फ्लेम फॉल्स, ऑर्चेड पार्क, न्यूयार्क (Eternal Flame Falls, Orchard Park, New York) :-Eternal Flame Falls, Orchard Park, New York History, Story & Information in Hindi
यहां पर एक छोटा सा झरना बहता है, जिसमें एक जलती हुई लौ दिखाई देती है। देखने वालों को आश्चर्य होता है कि आखिर यह लौ जल कैसे रही है। शोध करने के बाद वैज्ञानिकों को पता चला की वहां पर चट्टानों के नीचे से मीथेन गैस निकलती है। संभवतया 20 वि शताब्दी की शुरुआत में किसी ने इस मीथेन गैस में आग लगा दी। जब से लगातार जल रही है। भारत में भी हिमाचल के कांगड़ा में स्तिथ माता के एक प्रमुख शक्ति पीठ ज्वालामुखी देवी के मंदिर में नौ प्राकर्तिक ज्वाला प्राचीन काल से निरंतर जल रही है।

8. खिसकते पत्थर – डेथ वैली, कैलिफोर्निया  (Moving Stones – Death Valley, California) :-Moving Stones - Death Valley, California History, Story & Information in Hindi
कैलिफोर्निया की डेथ वैली में कुछ पत्थरों का खुद ब खुद खिसकना नासा के लिए भी अबूझ पहेली बनी हुई है। रेसट्रैक प्लाया 2.5 मील उत्तर से दक्षिण और 1.25 मील पूरब से पश्चिम ततक बिल्कुल सपाट है। लेकिन यहां बिखरे पत्थर खुद ब खुद खिसकते रहते हैं। यहां ऐसे 150 से भी अधिक पत्थर हैं। हालांकि, किसी ने उन्हें आंखों से खिसकते नहीं देखा। सर्दियों में ये पत्थर करीब 250 मीटर से ज्यादा दूर तक खिसके मिलते हैं। 1972 में इस रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम बनाई गई। टीम ने पत्थरों के एक ग्रुप का नामकरण कर उस पर सात साल अध्ययन किया। केरीन नाम का लगभग 317 किलोग्राम का पत्थर अध्ययन के दौरान जरा भी नहीं हिला। लेकिन जब वैज्ञानिक कुछ साल बाद वहां वापस लौटे, तो उन्होंने केरीन को 1 किलोमीटर दूर पाया। अब वैज्ञानिकों का यह मानना है कि तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण ऐसा होता है।

9. ओल्ड फेथफुल, येलोस्टोन नेशनल पार्क (Old Faithful, Yellowstone National Park) :-Old Faithful, Yellowstone National Park History, Story & Information in Hindi
येलोस्टोन नेशनल पार्क में दुनिया के सबसे ज्यादा प्राकर्तिक गीजर मिलते है।  प्राकर्तिक गीज़र एक तरह से गर्म पानी का फव्वारा होता है पर जिसमें पानी जमीन के अंदर से एक फाउंटेन के रूप में निकलता है। इस पार्क में करीब 300  प्राकर्तिक गीज़र है।  लेकिन इन सबमे सबसे प्रसिद्द है ओल्ड फेथफुल। यह दुनिया का सबसे ऊंचा गर्म पानी का फव्वारा है। इसमें नियमित रूप से विस्फोट होता रहता है।  लेकिन इनमे होने वाले विस्फोटो का मिजाज आज ताज भूगर्भशास्त्रियों के लिए पहेली बना हुआ है।  क्योंकि इनमे होने वाले विस्फोटो का कोई निश्चित क्रम नहीं है।

10. रेलैमपागो डेल काटाटूमबो, ओलोगा (Relampago del Catatumbo, Ologa, Venezuela) :-Relampago del Catatumbo, Ologa, Venezuela History, Story & Information in Hindi
वेनेजुएला के पश्चिम दक्षिण क्षेत्र के किनारे माराकैबो लेक है। इस झील के कोने में पहाड़ों के ऊपर दुनिया की सबसे तेज आवृत्ति से बिजली चमकती है। यहाँ पर प्रति वर्ग किलोमीटर में हर साल 250 बार बिजली चमकने का रिकॉर्ड है।  बिजली चमकने का पीक टाइम मई और अक्टूबर है जब यहाँ पर हर रात 200 से ज्यादा बार बिजली चमकती है। इस झील के पास से गुजरने वाले अक्सर इस नजारे को देखते हैं।

Post Credit – Sunnyskyz

अन्य रहस्यमयी और रोमांचक लेख – 

  • बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी और रहस्मयी जगह
  • पांच रहस्यमय ढांचे(Five Mysterious Structure) : जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया
  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • कापूचिन कैटाकॉम्ब (Capuchin Catacombe) – एक अनोखा कब्रिस्तान जहाँ रखे हैं सदियों पुराने 8000 शव – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं हैं यह जगह
  • धरती कि 10 सबसे खतरनाक जगह

Tag- Hindi, News, Article, Information, Story, History, Kahani, Itihas, World, Top10, Top 5, Mysterious, Amazing, Rahasyamayi, Place,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, लाखों रूपए है सालाना फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/28/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme