Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Hindi Interesting Facts about Sex (सेक्स से जुड़े 20 आश्चर्यजनक तथ्य)

Posted on January 9, 2015October 2, 2021 by Pankaj Goyal

Interesting Facts about Sex in Hindi : सेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।प्राचीन कहावतों पर यकीन करें तो सेक्स को कोई अपने जीवन काल में भी पूरा नहीं समझ सकता, क्योंकि वह ब्रह्मांड की तरह विस्तृत, गहरा और असीम है। प्रत्येक व्यक्ति का यौन अनुभव दूसरे किसी से अलग हो सकता है। आइए हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य बताते हैं, उम्मीद है कि यह आपके लिए दिसचस्प होगा। Interesting Facts about Sex in Hindi, Rochak, Amazing, Bizarre, Fun, Facts, Information 1.  इंसान और डाल्फिन, विश्व की दो ऐसी प्रजातियां हैं जो अपने आनंद के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं।

2.  यदि पूरी दुनिया भर में हो रही सेक्सुअल गतिविधियों पर नजर डाली जाए तो यह एक दिन में करीब 100 मिलियन बैठती है।

3.  पुरुष औसतन प्रत्येक सात सेकेंड में एक बार सेक्स के बारे में सोचते हैं।

4.  होमोसेक्सुअलटी इंसानो के साथ-साथ जानवरों और पक्षियों में भी पाई जाती है। जिराफ, चिम्पांज़ी, टर्की आदि में तो होमोसेक्सुअल्टी एक आम बात है।

5.  यौन क्रिया के दौरान महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कहीं ज्यादा पसीना आता है। स्त्रियां की शारीरिक संरचना में बदन से निकलने वाले पानी को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।

6.  मानव शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा त्वचा है। एक औसत वयस्क के शरीर में इसका वजन छह पाउंड होता है।

7.  आज धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाला कंडोम सन 1500 में ही अस्तित्व में आ गया था। 8.  कंडोम का सबसे दिलचस्प इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान देखने में आया था। उस वक्त सिपाही अपनी राइफलों की नली को इससे ढका करते थे क्योंकि भीतर खारा पानी जाने से वह खराब हो जाती थीं।

9.  यौन क्रिया काफी खर्चीली भी है। इस तरह कि एक औसत महिला पूरी तरह से उत्तेजित होकर सेक्स क्रिया करने के दौरान 70 से 120 कैलोरी प्रति घंटे की दर से खर्च करती है और एक पुरुष 77 से 155 कैलोरी।

10.  शायद आपके लिए यह जानना दिलचस्प हो कि चुंबन से दंतक्षय की दर को कम किया जा सकता है। क्योंकि अतिरिक्त लार से मुंह साफ रखने में मदद मिलती है। एक मिनट के लिए लिया गया चुंबन शरीर की 26 कैलोरी जला सकता है।

11.  किसी व्यक्ति के पूरे जीवन में चुंबन के लिए खर्च किए जाने वाले समय को जोड़ा जाए…तो यह 336 घंटे या 20160 मिनटों के बराबर बैठता है। यानी कि पूरे जीवन में कुल 14 दिन।

12.  सिर्फ नपुंसकता 26 अमेरिकी राज्यों में तलाक के लिए बड़ा आधार है।

13.  महिलाओं के लिए संभोग एक कारगर दर्द निवारक है। क्योंकि संभोग के दौरान शरीर में एंडोमार्फीन का स्राव होता है, जो कि एक शकितशाली दर्द निवारक माना जाता है।

14.  मनोवैज्ञानिक बताते हैं कि पश्चिमी समाज में पैर यौन आकर्षण का सबसे प्रमुख केंद्र हैं।

15.  सेक्स में सक्रिय व्यक्ति की दाढ़ी उसकी निष्क्रिय अवस्था में रहने की तुलना में कही ज्यादा तेजी से बढ़ती है।

16.  एक स्वस्थ मनुष्य संभोग के दौरान करीब पांच मिलीलीटर वीर्य स्खलित करता है, जिसमें तीस करोड़ से पचास करोड़ तक शुक्राणु मौजूद होते हैं।

17.  आमतौर पर संवेदनशील और भावुक महिलाएं सामान्य महिलाओ के मुकाबले सेक्स को अधिक एन्जॉय कर पाती है और ऐसी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक कल्पनाशील होती है।

18. एक शोध के मुताबिक़ जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है, उनके जीवन में सेक्स बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

19.  स्पर्म में पाए जाने वाला प्रोटीन महिलाओंं की त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह एंटी एजिंग का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है साथ ही इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है जो चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मदद करते है।

20.  अमेरिका मे हुए एक शोध से पता चला है कि बीते तीन दशकों में वहां के एक औसत पुरुष की शुक्राणु संख्या में करीब तीस प्रतिशत की गिरावट आई है।

21.  सबसे बड़ी सेक्स ओर्ज़ी (सामूहिक सम्भोग) हर साल बसंत के महीने में कनाडा के मैनिटोबा में घटित होती है, जब 30000 गार्टर स्नेक शीत निंद्रा के बाद सेक्स के लिए इकठ्ठा होते है।

22. एक इंसान अपनी पूरी ज़िन्दगी में लगभग 14 गैलन सीमेन का उत्पादन करता है।

Other Similar Posts-
  • बिस्‍तर पर पुरूषों के सही परफॉर्म न कर पाने के 8 कारण
  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?
  • सेक्स से सम्बंधित 20 अनूठे नियम कायदे
  • महिलाओं द्वारा की जाने वाली 9 सेक्स मिस्टेक्स

Hindi, Interesting, Rochak, Amazing, Bizarre, Fun, Facts, Information, about, Sex, in Hindi,

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
राशि बताए आपकी सेक्स लाइफ और सेक्स पावर
सेक्स के प्राचीन नियम
सेक्स पॉवर से जुड़ी 11 काम की बातें
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
योनि से जुडी अनोखी मान्यताएं
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme