Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Planets and Gem Stones : जानिए किस ग्रह के लिए कब, कैसे और कौनसा पहनना चाहिए रत्न

Posted on January 11, 2015September 18, 2016 by Pankaj Goyal

Planets and Gemstones in Hindi : जानिए किस ग्रह के लिए कब, कैसे और कौनसा पहनना चाहिए रत्न – रत्न यानी जेम्स स्टोन्स का ज्योतिष में काफी अधिक महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि रत्न पहनने से संबंधित ग्रह के दोषों का निवारण हो जाता है और जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। जानिए कौन सा रत्न किस ग्रह के लिए धारण किया जाता है और कौन से वार को कैसे धारण करना चाहिए…

Planets and Gemstones in Hindi

शुक्र – हीरा  (Venus – Diamond)
Venus - Diamond

जिन लोगों को शुक्र की महादशा चल रही है, उन्हें हीरा धारण करना चाहिए। इसके लिए शुक्रवार सबसे अच्छा है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच हीरा मध्यमा उंगली यानी मिडिल फिंगर में पहनना चाहिए।

सूर्य – माणिक (Sun – Ruby)
Sun - Ruby

जिनकी कुंडली में सूर्य की महादशा चल रही हो, उन्हें माणिक धारण करना चाहिए। इसे धारण करने के लिए रविवार सर्वश्रेष्ठ है। रविवार को सूर्योदय के समय माणिक अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए।

चंद्रमा – मोती (Moon – White Pearl)
Moon - White Pearl

मोती उन लोगों को धारण करना चाहिए, जिन लोगों की कुंडली में चंद्र की महादशा चल रही हो। किसी भी सोमवार को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच अनामिका या कनिष्ठा (सबसे छोटी उंगली) में मोती धारण करना चाहिए।

मंगल – मूंगा  (Mars – Coral)
Mars - Coral

मंगल की महादशा में मूंगा धारण करना सबसे अच्छा उपाय है। मंगलवार के दिन शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच मूंगा अनामिका यानी फिंगर में धारण करने पर श्रेष्ठ फल प्राप्त होते हैं।

बुध – पन्ना (Mercury – Emerald)
Mercury - Emerald

जिन लोगों की कुंडली में बुध की महादशा चल रही हो, उन्हें पन्ना धारण करना चाहिए। पन्ना धारण करने के लिए बुधवार श्रेष्ठ दिन है। दिन के समय 12 बजे से 2 बजे तक सबसे छोटी उंगली में पन्ना धारण कर सकते हैं।

गुरु – पुखराज (Jupiter – Yellow Sapphire)
Jupiter - Yellow Sapphire

पुखराज उन लोगों को धारण करना चाहिए, जिन लोगों की कुंडली में गुरु की महादशा चल रही हो। इसके लिए गुरुवार श्रेष्ठ दिन है। गुरुवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर में धारण करना चाहिए।

राहु – गोमेद (Rahu – Hessonite)
Rahu - Hessonite

जिन लोगों की कुंडली में राहु की महादशा चल रही है, उन्हें गोमेद धारण करना चाहिए। इसके लिए शनिवार श्रेष्ठ दिन है। शनिवार को सूर्यास्त के बाद मिडिल फिंगर यानी मध्यमा उंगली में गोमेद धारण करना चाहिए।

केतु – लहसुनिया (Ketu – Cat’s eye)
Ketu - Cat's eye

जिन लोगों की कुंडली में केतु की महादशा चल रही है, उन्हें लहसुनिया धारण करना चाहिए। इसके लिए भी शनिवार श्रेष्ठ दिन है। शनिवार को सूर्यास्त के बाद मिडिल फिंगर यानी मध्यमा उंगली में लहसुनिया धारण करना चाहिए।

शनि – नीलम (Saturn – Blue Sapphire)
Saturn - Blue Sapphire

यदि किसी व्यक्ति को शनि की महादशा चल रही है, उन्हें नीलम धारण करना चाहिए। नीलम धारण करने के लिए शनिवार सबसे अच्छा दिन है। शाम 5 बजे से 7 बजे तक मिडिल फिंगर यानी मध्यमा उंगली में नीलम धारण किया जा सकता है।

ध्यान रहे, किसी भी रत्न को धारण करने से पूर्व किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए। कभी-कभी रत्न का प्रभाव बहुत जल्दी हो जाता है। कुछ परिस्थितियों में रत्न विपरीत प्रभाव भी दे सकते हैं, अत: बिना ज्योतिषी के परामर्श के रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय

Tag- Gems Stones according to planet, Grahon ke anusar ratn, Jyotish, Planet, Ratn, Gems stone, in Hindi,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme