Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Makar Sankranti Ke Upay : मकर संक्रांति पर राशि अनुसार ये चीज़े करें दान

Posted on January 13, 2015February 27, 2016 by Pankaj Goyal

Jyotish : Makar sankranti ke upay in Hindi : हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है इसीलिए ये पर्व मनाया जाता है।
Jyotish : Makar sankranti ke upay in Hindi
मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का फल सौ गुना होकर दानदाता को प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार राशि अनुसार दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आप भी जानिए मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार क्या दान करें-

मेष-
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

वृषभ-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।

मिथुन-
ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।

कर्क-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

सिंह- 
ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार दान करें।

कन्या- 
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल भी।

धनु-
इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।

मकर-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। ये लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

कुंभ-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।

मीन-
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति के दिन ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Posts-
  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Tag- Makar sankranti, Donate, Daan, Jyotish Upay, Astorlogical Measures, Zodiac, Rashi anusar,

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
नरक चतुर्दशी पर यहां जलाएं 14 दीपक आएगी जीवन में खुशहाली
दीपावली 2021 - शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
Hindu Calendar Kartik Month 2021 | हिंदी पंचांग कार्तिक मास
हिंदी पंचांग भादप्रद मास | Hindu Calendar Bhadprad Month 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/30/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme