Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

आदि केशव पेरुमल मंदिर – श्री पेरंबदूर – शिवजी के भूत गणों ने किया था इसका निर्माण

Posted on March 3, 2015February 23, 2016 by Pankaj Goyal

AdiKesava Perumal Temple Sriperumbudur History in Hindi : प्रख्यात संत श्रीरामानुजाचार्य की जन्म स्थली श्री पेरंबदूर को ‘भूतपुरी’ भी कहाँ जाता है क्योंकि पौराणिक काल में यहाँ पर शिवजी के भूतगणों ने तपस्या की थी। साथ ही उन्होंने यहाँ पर ‘आदि केशव पेरुमल मंदिर’ का निर्माण किया था। उन्होंने यहाँ पर तपस्या क्यों की इसके पीछे एक रोचक पौराणिक कहानी है, आइए जानते है क्या है यह कहानी।
AdiKesava Perumal Temple Sriperumbudur History in Hindi
AdiKesava Perumal temple Sriperumbudur
भूतपुरी की पौराणिक कहानी (Pauranik Kahani of Bhootpuri)

कहते हैं सृष्टि के आरंभ में एक बार भगवान शंकर तांडव नृत्य कर रहे थे। उनका नृत्य देखकर कुछ भूतगण हंस पड़े। उन भूतगणों से नाराज होकर भगवान शंकर ने अपने से अलग होने का श्राप दे दिया। इससे दुखी होकर सभी भूतगण ब्रह्माजी के पास गए।

ब्रह्मा जी ने भूतगणों को वेंक्टेश्वर गिरि के दक्षिण सत्यव्रत तीर्थ में केशवनारायण की आराधना करने को कहा। वह कई वर्षों तक तप करते रहे। तब भगवान केशव ने उन्हें दर्शन दिए।

12
Anantha Saras

उनकी तप से प्रसन्न होकर भगवान केशवनारायण ने एक सरोवर का निर्माण किया जो अनंतसर के नाम से विख्यात हुआ। इस सरोवर में स्नान करने से भूतगण भगवान शंकर के श्राप से मुक्त हुए और उन्हें पुनः भगवान शिव का सानिध्धय प्राप्त हुआ। इससे खुश होकर भूत गणों ने भगवान विष्णु के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए इस मंदिर का निर्माण किया। और चूँकि भूतगणों ने यहाँ तपस्या की थी इसलिए यह जगह भूतपुरी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

आदि केशव पेरुमल मंदिर (AdiKesava Perumal temple Sriperumbudur)
 13

AdiKesava Perumal temple Sriperumbudur

इस मंदिर में शेषशायी भगवान नारायण की श्रीमूर्ति है। इसी के समीप लक्ष्मी जी का मंदिर है। जिसमें लक्ष्मी जी की मनोहर मूर्ति है। इसके नजदीक ही रामचंद्र जी का मंदिर है। मंदिर के घेरे के बाहर अनंतसर नामक एक सरोवर है। जिसके समीप रामानुजस्वामी का मंदिर है। जिसमें उनकी मूर्ति स्थापित है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –  भारत के अदभुत मंदिर
सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
Other Similar Post : –
  • स्तंभेश्वर महादेव – शिव पुत्र कार्तिकेय ने करी थी स्थापना, दिन में दो बार नज़रों से ओझल होता है यह मंदिर
  • बिजली महादेव- कुल्लू -हर बारह साल में शिवलिंग पर गिरती है बिजली
  • जंगमवाड़ी मठ – वाराणसी : जहा अपनों की मृत्यु पर शिवलिंग किये जाते हे दान
  • ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा
  • क्यों है ब्रह्मा जी का पुरे भारत में एक मंदिर ?

Tag- Hindi, News, Story, History, Kahani, Katha, Itihas, AdiKesava Perumal temple, Bhootpuri, Ramanujar temple,

Related posts:

स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
मत्स्य जयंती की पौराणिक कथा
गुड़ी पड़वा क्यों, कैसे मनाते है | पौराणिक कथा
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
गोगाजी की जीवनी और गोगा नवमी की कथा
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
युधिष्ठर को पूर्ण आभास था, कि कलयुग में क्या होगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/27/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme