Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Palmistry- हथेेली में चतुष्कोण के होने से बदल जाते है रेखाओं के फल

Posted on April 13, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Palmistry- Quad on Palm : हथेली पर जिस किसी भी रेखा के साथ या पर्वत पर चतुष्कोण बनता है। उस रेखा या पर्वत से संबंधित शुभ परिणामों को बढ़ाने वाला माना गया है। साथ ही टूटी रेखाओं के दोष को कम करने वाला माना गया है। हथेली पर चतुष्कोण की उपस्थिति हर तरीके से शुभ फल को बढ़ाने वाली होती है।
Jyotish- Quad On Palm
हथेली पर एक स्थान ऐसा भी जहां चतुष्कोण होने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। वो स्थान है शुक्र पर्वत। शुक्र पर्वत पर चतुष्कोण अच्छा नहीं माना गया है। चतुष्कोण से शुक्र पर्वत पर क्या परिणाम होते हैं? इसका बारे में जानेंगे। चतुष्कोण के रेखाओं पर क्या परिणाम होते हैं, जानते हैं इसके बारे में

चतुष्कोण की आकृति

हथेली पर चतुष्कोण चार भुजाओं वाली एक चौकोर आकृति है। चार रेखाओं से बनने वाली ये आकृति टेड़ी-मेड़ी अलग-अलग लम्बाई व चौड़ाई वाली हो सकती है। चतुष्कोण की हथेली पर स्थिति कई प्रकार की परेशानियों से बचा सकती है।

हथेली पर चतुष्कोण की उपस्थिति का फल

यदि हथेली की कोई रेखा सही स्थिति में है और उस पर चतुष्कोण है तो यह उस रेखा से प्राप्त होने वाले शुभ परिणामों को अधिक बढ़ा देता है। यदि रेखा टूटी हुई है तो यह उसके बुरे प्रभावों को कम करने वाला होता है। साथ ही उस रेखा से होने वाले दुष्परिणामों को बदल भी सकता है।

जीवन रेखा पर चतुष्कोण का फल

लंबी जीवन रेखा पर चतुष्कोण की उपस्थिति उम्र को बढ़ाने वाली मानी गई है। यदि जीवन रेखा टूट रही हो और उस पर चतुष्कोण की उपस्थिति हो जाए तो यह शारीरिक तकलीफों को कम कर सकता हैं।

Jyotish- Quad On Palm

हथेली पर नीले, काले या लाल बिंदु के पास चतुष्कोण

यदि हथेली पर कहीं नीले, काले या लाल बिंदु का निशान हो और यदि उसके पास कहीं चतुष्कोण बन रहा हो तो यह विस्फोटक पदार्थों से शरीर की सुरक्षा करता है।

विवाह रेखा पर चतुष्कोण होने से जीवनसाथी के कष्टों को कम करता है

किसी भी हथेली में विवाह रेखा सीधी जाती हुई दिखाई देती है। यह रेखा सबसे छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत पर स्थित होती है। यदि विवाह रेखा सीधी न चलकर नीचे की ओर झुक रही हो या आकार में गोल हो रही हो। यह स्थिति जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी गई है। विवाह रेखा में दोष हो और उस पर चतुष्कोण बन जाए तो जीवनसाथी के जीवन से जुड़ी परेशानियों में राहत प्रदान करता है।

भाग्य रेखा पर चतुष्कोण

हथेली में भाग्य रेखा के टूटे होने से बनते कार्योंं में रुकावटें आती हैं। ऐसे में चतुष्कोण भाग्य रेखा के पास कहीं बन जाए तो इंसान के जीवन में आगे बढ़ने में कितनी ही दिक्कतें आए लेकिन वह सफल होता है।

मंगल पर्वत पर चतुष्कोण होने से शत्रु बदल सकते हैं रास्ता

मंगल पर्वत हथेली में दो जगह होता है। एक तो जीवन रेखा के ठीक नीचे अंगूठे के पास वाले स्थान पर होता है। दूसरा हृदय रेखा के ठीक नीचे मस्तिष्क रेखा के पास वाले स्थान पर होता है।

मंगल पर्वत की दबी हुई स्थिति साहस की कमी करती है। मंगल पर्वत पर चतुष्कोण होने से साहस की कमी होने पर भी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता है। वहीं शत्रु भी अपने आप रास्ता बदल लेते हैं।

शनि पर्वत पर चतुष्कोण का निशान

शनि पर्वत के अशुभ स्थिति में होने पर झुकाव ऐसे कार्यों की ओर हो जाता है जिन्हें करने से समाज का व स्वयं का अहित हो सकता है। चतुष्कोण बुरी संगत में या गलत कार्य में झुकाव हो जाने पर बाहर निकाल लेता है। ऐसा इंसान आगे चलकर समाज के कल्याण के लिए अच्छे कार्य करने लगता है।

मस्तिष्क रेखा पर चतुष्कोण का फल

मस्तिष्क रेखा का अधिक लंबा होना मानसिक रूप से असंतोष देने वाला माना गया है। यह स्थिति जीवन में निराशा भी बढ़ा सकती है।

यदि चतुष्कोण की उपस्थिति मस्तिष्क रेखा पर हो जाए तो निराशा से उबारता है। साथ ही मानसिक रूप से संतुष्टि का भाव देता है।

हृदय रेखा पर चतुष्कोण

Jyotish- Quad On Palm

हृदय रेखा पर चतुष्कोण की उपस्थिति होने से ऐसा व्यक्ति में मनोबल अधिक होता है। साथ ही हृदय रेखा के अशुभ स्थिति में होने पर हृदय से संबंधी रोगों में बचाव करती है।

हथेली पर शुक्र पर्वत पर शुभ नहीं होता यह निशान, बाकी जगह करता है बचाव

हथेली पर चतुष्कोण एक ऐसा निशान हैं जिसके होने से उस स्थान से संबधित शुभ फलों में वृद्धि ही होती हैं।
शुक्र पर्वत ऐसा स्थान है जहां चतुष्कोण का पाया जाना शुभ परिणाम नहीं देता है। शुक्र पर्वत पर चतुष्कोण के होने से किसी भी प्रकार की सजा या जुर्माने भरने का फल हो सकता है।

शुक्र पर्वत पर चतुष्कोण के भी दोष को दूर कर सकते हैं कई अन्य निशान

हथेली पर एक चतुष्कोण ही ऐसा निशान नहीं है कि जिसके होने से शुक्र पर्वत से संबंधी अशुभ परिणामों में वृद्धि हो। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे कई निशानों का वर्णन है जो कि चतुष्कोण के बुरे प्रभाव को भी बदल सकते हैं।
बदलती रहती हैं हथेली की रेखाएं भी

इंसान के कर्मों के अनुसार हथेली की रेखाएं भी बनती और बिगड़ती रहती हैं। इसलिए रेखाओं का फल भी स्थाई नहीं रहता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत
  • हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • हस्तरेखा ज्योतिष – जानिए क्या कहता है आपकी हथेली का रंग
  • अंगूठे से पता चलती हैं स्वभाव की ये 20 बातें

Tag- Hindi, Jyotish,  Astrology, Prediction, Hast Rekha Vigya,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme