Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शनि शिंगणापुर (Shani Shingnapur) – इस गांव में नहीं लगते है कहीं भी ताले, शनिदेव करते हैं रक्षा

Posted on April 23, 2015August 22, 2016 by Pankaj Goyal

Shani Shingnapur Temple History in Hindi : देश में सूर्यपुत्र शनिदेव के कई मंदिर हैं। उन्हीं में से एक प्रमुख मंदिर है महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिंगणापुर का शनि मंदिर। विश्व प्रसिद्ध इस शनि मंदिर की विशेषता यह है कि यहां स्थित शनिदेव की पाषाण प्रतिमा बगैर किसी छत्र या गुंबद के खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर विराजित है।
Sani Temple Shingnapur Maharashtra Story in Hindi
प्रतिमा लगभग पांच फीट नौ इंच ऊंची व एक फीट छह इंच चौड़ी है। शनि शिंगणापुर, शनि के सभी मंदिरों में से सबसे अलग एवं सबसे अनूठा है इसका अपना एक अलग महत्व रहा है।

Sani Temple Shingnapur Maharashtra Story

क्या है इस मंदिर की विशेषता

शनि शिंगणापुर में स्थित शनि देव की काले रंग की पाषाण प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है। इस प्रतिमा को लेकर एक कथा प्रचलित है जिसके अनुसार यह शिला एक गड़ेरिए को मिली थी। शनिदेव ने उसे आदेश दिया कि इस प्रतिमा को किसी खुले परिसर में रखा जाए व इस पर तेल द्वारा अभिषेक किया जाए। प्रभु का ऐसा आदेश पाकर उसने इस प्रतिमा को यहां स्थापित किया तब से एक चबूतरे पर शनि देवजी का पूजन एवं तेल अभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है।
Sani Temple Shingnapur Maharashtra History

शनि शिंगणापुर मंदिर महत्व

महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शनि शिंगणापुर धाम एक पवित्र तीर्थ स्थल है। शिंगणापुर के इस चमत्कारी शनि मंदिर में देश-विदेश के अनेक शनि भक्त आते हैं। शनिदेव की इस दुर्लभ प्रतिमा के दर्शन प्राप्त करके शनि आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं। मंदिर के बारे में अनेक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। शनिवार के दिन और प्रत्येक माह में आने वाली अमावस्या को यहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आकर भक्ति भाव सहित शनिदेव की पूजा अर्चना करते हैं। शनि जयंती और शनिश्चरी अमावस्या पर विशेष प्रबंध किए जाते हैं।
Sani Temple Shingnapur Maharashtra Kahani

इस गांव में नहीं लगाए जाते कहीं ताले

शिंगणापुर गांव इस स्थान की खासियत ये है कि इस छोटे-से गांव में आज भी किसी घर में ताला या कुंडी नहीं लगाई जाती। इसके साथ ही लोगों को अपने कीमती सामान को किसी अलमारी या तिजोरी में भी नहीं रखते। माना जाता है कि केवल शनि भगवान जब इस गांव के रक्षक हैं। लोग मानते हैं की यदि कोई चोरी करता है तो वह इस गांव से बाहर भी नहीं जा पाता और उस पर शनि देव जी का कहर बरपता है। यहां आने वाले लोग भी अपने वाहनों में ताला नहीं लगाते व बिना किसी परेशानी के अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

सम्बंधित लेख-

  • जब हनुमान जी के कोप से बचने के लिए शनि देव को बनना पड़ा स्त्री
  • द्रोणागिरि – यहां वर्जित है हनुमान जी की पूजा
  • क्यों चढ़ाते है शनि देव को तेल, क्या रखे सावधानी?
  • लोहार्गल – यहां पानी में गल गए थे पांडवों के अस्त्र-शस्त्र, मिली थी परिजनों की हत्या के पाप से मुक्ति
  • तेलंगाना में है हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर

Tag- Hindi, Pauranik, Story, Kahani, Katha, History, Itihas, Sani Temple, Mandir, Shingnapur Maharashtra, A village without door and lock

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme