Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Shakun Shastra - Shakun Apshakun for owl and crow in Hindi

शकुन शास्त्र – जानिए कौए व उल्लू से जुड़े शकुन-अपशकुन

Posted on May 9, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

Shakun Shastra – Shakun Apshakun for owl and crow in Hindi : हिंदू धर्म में शकुन-अपशुकन की मान्यता सदियों से चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये मान्यता हमारे आस-पास रहने वाले हर पशु-पक्षी से भी जुड़ी हुई हैं। उल्लू और कौओं से जुड़ी भी शकुन-अपशकुन की अनेक मान्यताएं हमारे समाज में व्याप्त हैं। कौए तो आबादी में आसानी से देखे जा सकते हैं, लेकिन उल्लू कम ही दिखाई देते हैं। ये आबादी से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी यदि ये दिख जाएं या इनका स्वर सुनाई दे तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये हमारे लिए अच्छा शकुन या अपशकुन हो सकता है।
Good and Bad Omen for Crow and Owl
शकुन शास्त्र के अनुसार उल्लू और कौए के कुछ इशारे हमारे लिए शुभ होते हैं, वहीं कुछ अशुभ भी होते हैं। इसलिए यदि हमें कभी उल्लू या कौए दिखाई दें या उनका स्वर सुनाई दे तो हमें उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते है उल्लू और कौए से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुन-

कौए से जुड़े शकुन-अपशकुन

Good and Bad Omen for Crow

1. यदि बहुत से कौए किसी नगर या गांव में एकत्रित होकर शोर करें, तो उस नगर या गांव पर भारी विपत्ति आने के योग बनते हैं। किसी के घर पर कौओं का झुंड आकर चिल्लाए तो भवन मालिक पर कई संकट एक साथ आ सकते हैं।

2. यदि किसी व्यक्ति के ऊपर कौआ आकर बैठ जाए, तो उसे धन व सम्मान की हानि हो सकती है।

3. यदि किसी महिला के सिर पर कौआ बैठता है, तो उसके पति को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

4. कौआ यदि यात्रा करने वाले व्यक्ति के सामने आकर सामान्य स्वर में कांव-कांव करे और चला जाए तो कार्य सिद्धि की सूचना देता है।

5. यदि कौआ पानी से भरे घड़े पर बैठा दिखाई दे तो धन-धान्य की वृद्धि होती है।

6. कौआ मुंह में रोटी, मांस आदि का टुकड़ा लाता दिखाई दे, तो मन की इच्छा पूरी होती है।

7. पेड़ पर बैठा कौआ यदि शांत स्वर में बोलता है, तो स्त्री सुख मिलता है।

8. यदि कौआ ऊपर मुंह करके पंखों को फडफ़ड़ाता है और कर्कश स्वर में आवाज करता है तो वह मृत्यु की सूचना देता है।

9. यदि उड़ता हुआ कौआ किसी के सिर पर बीट करे, तो उसे रोग व संताप होता है और यदि हड्डी का टुकड़ा गिरा दे, तो उस व्यक्ति पर भारी संकट आ सकता है।

10. यदि कौआ पंख फडफ़ड़ाता हुआ उग्र स्वर में बोलता है, तो यह अशुभ संकेत है।

उल्लू से जुड़े शकुन-अपशकुन

Good and Bad Omen for Owl

1. यदि कोई उल्लू किसी के घर पर बैठना प्रारंभ कर दे, तो वह घर शीघ्र ही उजड़ सकता है और उस घर के मालिक पर कोई विपत्ति आने की संभावना बढ़ जाती है। दक्षिण अफ्रीका में उल्लू की आवाज को मृत्युसूचक कहा जाता है। चीन में उल्लू दिखाई देने पर पड़ोसी की मृत्यु का सूचक मानते हैं।

2. यदि उल्लू रात में यात्रा कर रहे व्यक्ति को होम-होम की आवाज करता मिले तो शुभ फल मिलता है, क्योंकि इसी प्रकार की ध्वनि यदि वह फिर करता है तो उसकी इच्छा रमण करने की होती है।

3. शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी घर की छत पर बैठ कर उल्लू बोलता है तो उस घर के स्वामी अथवा परिवार के सदस्य की मृत्यु होने की संभावना रहती है।

4. यदि किसी के दरवाजे पर उल्लू तीन दिन तक लगातार रोता है, तो उसके घर में चोरी अथवा डकैती होने की संभावना अधिक रहती है। अथवा उसे किसी न किसी रूप में धन की हानि अवश्य होती है।

5. शकुन शास्त्र के अनुसार उल्लू का बांई ओर बोलना और दिखाई देना शुभ रहता है। दाहिने देखना और बोलना अशुभ होता है।

6. मेहमान के पीछे की तरफ यदि उल्लू दिखाई दे तो काम में सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं।

7. ईरान में उल्लू के स्वर के मधुर अथवा कर्कश होने के अनुसार शुभ-अशुभ माना जाता है।

8. तुर्की में उल्लू की आवाज सुनने को अशुभ, सफेद उल्लू का दिखाई देना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • सांपो से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • भूत भगाने व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Tag- Good and Bad Omen for Crow and Owl in Hindi, Shakun Shastra, Shakun-apshkun,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

12 thoughts on “शकुन शास्त्र – जानिए कौए व उल्लू से जुड़े शकुन-अपशकुन”

  1. Anjad Basumatary says:
    July 3, 2017 at 4:07 pm

    Mere Ghar ke andar ek ullu ne prabesh Kiya hai.please bataye ki kya Hoga

    Reply
  2. vikas jajoriya says:
    June 6, 2017 at 3:10 pm

    mene karib 2 saal pahle ek kooaa ke ghosle ki htaa diya tha to wo mere ko abi b thik marta h picchha hi ni chodta
    please kii solutation

    Reply
  3. shankar sharma says:
    June 3, 2017 at 3:13 am

    sir jee kawa mera sir par thukar mrta hai mai office me job krta ho jab office sha bahar neklta ho kawa sir par thukar mrta hai ples upay batay

    Reply
  4. indu chaudhary says:
    April 7, 2017 at 2:44 am

    Ullu hmare ghr mai main entrance pr ashok ka ped have uspr rhta hai ghr ke ander hm use rhne de ya bhga de?

    Reply
  5. binesh says:
    January 11, 2017 at 5:06 pm

    ager Crow raat m bole to kya hotA h

    Reply
  6. Nishant says:
    December 11, 2016 at 12:38 am

    When owl sit person chest wht is the mean…??

    Reply
  7. archana says:
    December 8, 2016 at 1:36 pm

    Agar owl main gate pr aaker baith jaye to kya hota h.

    Reply
  8. parveen says:
    November 25, 2016 at 4:51 pm

    Hi i m parveen, mujhe ye puchna h ki hmare ghar k saamne waale ghar m neem k ped pr raat ko owl betha tha, iska kya mtlb h

    Reply
  9. Swish Kumar Raushan says:
    November 12, 2016 at 6:07 pm

    Mere ghar me ulloo ghus gya tha yeh shubh hai ya ashubh

    Reply
  10. purushotamrajpurohit85@gmail.c says:
    July 21, 2016 at 3:24 pm

    Urta kag agar kandhe par bai9th kar ure tab kya vichar

    Reply
    1. Khushi says:
      October 23, 2016 at 1:00 pm

      Agar crow ghar ki khidki par aakr baithe baar baar to uska kya wo subh hota h ya asubh

      Reply
  11. Shraddha says:
    July 16, 2016 at 1:52 pm

    What about if an owl sits on a person’s house’s main drawing room entrance and keeps quiet ?

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/27/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme