Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

संसार की 10 सबसे खतरनाक जेलें

Posted on May 1, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

World Most Dangerous Prison History in Hindi : समाज में शांति बनी रहे इसलिए दोषियों को कानून का पालन करते हुए जेल में कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया की 10 ऐसी ही खतरनाक जेलों के बारे में –

1. सैन क्वेंटिन स्टेट जेल (Saint Quentin Prison)

Saint Quentin Prison history in Hindi
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन क्वेंटिन स्टेट जेल को 1852 में बनाया गया था। इस जेल में मौत की सजा के तरीके कभी भी बदल दिए जाते हैं। मौत की सजा देने के लिए इस जेल में फांसी , गैस चैम्बर या लेथल इंजेक्शन दिया जाता है। इस जेल में खराब सुविधाओं के साथ हिंसा के कई मामले सामने आए दिन देखने को मिलते रहते हैं।

2. गलदानी जेल (Gldani Prison)

Gldani Prison Story in Hindi
जॉर्जिया की इस जेल के बारे में 2012 में लीक हुई वीडियो से ज्यादा बेहतर तरीके से पता चल पाया। इस वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है।

3. ला संते जेल: (La Sante Prison)

La Sante Prison Information in Hindi
फ्रांस की La Sante जेल पेरिस से कुछ मील की दूरी पर है। जेल की सुरक्षा काफी चाकचौबंद रहती है। यह जेल 1867 में खोली गई थी। इस जेल में बहुत से कैदियों ने सजा काटने के दौरान ही आत्महत्या कर ली। साल 1999 में 124 कैदियों ने जेल के अंदर ही सुसाइड कर लिया। जेल के अंदर हिंसा के मामलों को देखते हुए सिर्फ 4 घंटे के लिए ही बाहर छोड़ा जाता है।

4. पेटक आइलैंड जेल (Petak Island Prison)

Petak Island Prison vishav ki khatarnak jail
रूस की जेलों के बारे में कहा जाता है कि वो बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं। वाइट रिवर पर स्थित Petak Island जेल में रूस के सबसे कुख्यात दोषी कैद किए जाते हैं। जेल में मौजूद हर कैदी को करीब 20 घंटे अकेले बिताने होते हैं। जबकि साल में सिर्फ एक बार लोग मिलने आते हैं।

5. गीतारामा सेंट्रल जेल (Gitarama Central Jail)

Gitarama Central Jail

रवांडा की गीतरामा सेंट्रल जेल, संसार की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है। जेल में कैदियों की क्षमता 500 है जबकि जेल में 6 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। इस जेल में कैदियों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा तो नहीं मारा जाता है लेकिन यहां के कैदियों पर दूसरे कैदियों को मारकर खाने का आरोप है। For more read here http://goo.gl/j9lTqs

6. बैंग क्वांग सेंट्रल जेल (Bang kwang central prison)

Bang kwang central prison
थाइलैंड की बैंग क्वांग सेंट्रल जेल को सबसे कठोर नियमों वाली जेल के तौर पर जाना जाता है। इस जेल में सिर्फ उम्रकैद की सजा काट रहे और मौत की सजा मिले दोषियों को कैद किया जाता है। सजा मिलने के 3 महीने तक यहां कैद हर कैदी को लोहे की जंजीरों में रहना जरूरी होता है। यहां कैद बहुत से कैदी कुपोषण की वजह से ही अपनी जान गंवा देते हैं।

7. डायारबाकिर जेल (Diyarbakir Prison)

Diyarbakir Prison
टर्की की इस जेल को 1980 में बनाया गया था। इस जेल में बंद कैदियों के साथ भी काफी बुरा व्यवहार किया जाता है। ऐसी भी खबरें आई थीं कि जेल में बंद कैदियों को कुत्तों से कटवाने और गुप्तांगों पर सिगरेट छुआने का काम किया जाता है।

8. कटोनू सिविल जेल (Cotonou civil prison, Benin)

8
पश्चिमी अफ्रीका के देश बेनिन में स्थित Cotonou सिविल जेल में 400 कैदियों की क्षमता है लेकिन इस क्षमता के बावजूद 2400 कैदियों को कैद किया गया है। इस जेल से मानवाधिकार उल्लंघन के कई शिकायतें आती रहती हैं।

9. ला सबनेटा जेल (La Sabaneta Prison)

9
वेनजुएला की जेल La Sabaneta में कैदियों की क्षमता 15 हजार कैदियों की है। लेकिन जेल में 25 हजार कैदी मौजूद हैं। इस जेल को नर्क का दरवाजा भी कहा जाता है। यहां 150 कैदियों पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। इस जेल में बंद कैदियों पर गैंगरेप से लेकर हत्या के मामलों के दोषी होते हैं। 1994 में जेल के अंदर हुई गोलीबार में 108 कैदियों की मौत हो गई थी।

10. टडमोर मिलिट्री प्रिजन, सीरिया (Tadmor Military Prison, Syria)

Tadmor Military Prison, Syria

Other Similar Posts-

  • फाइव स्टार जेल – जस्टिस सेंटर लियोबेन – ऑस्ट्रिया
  • इन नरभक्षियों ने खाया इंसानों का मांस, फिर बताया कैसा होता है स्वाद ?
  • अदर वर्ल्ड किंगडम: एक देश जहाँ महिलाएं करती हैं राज और पुरुष करते है गुलामी
  • कहानी ‘चुड़ैलों’ के एक गांव की
  • लिंग संग्रालय (पेनिस म्यूज़ियम) – यहाँ रखे है जानवरो, मछलियों और इन्सानो के लिंग (पेनिस)

Tag- World Most Dangerous Prison in Hindi, Top 10, Jel, Khatarnak, Information, History, Kahani, Vishav,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/28/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme