Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रों के अनुसार रात को नहीं करने चाहिए ये 5 काम

Posted on June 8, 2015August 12, 2016 by Pankaj Goyal

Five thing don’t do at night according to shastra : शास्त्रों और पुराणों में दिन और रात के लिए अलग-अलग काम बताए गए हैं। इनमें यह भी निर्देश दिया गया है कि कौन सा काम कब करना चाहिए। यह सारे नियम इस तरह से बनाए गए हैं जो किसी न किसी तरह मनुष्य के लिए लाभप्रद हैं। इनमें यह भी हिदायत दी गई कि कुछ ऐसे काम हैं जो रात के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यहां हम ऐसे 5 कामों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पुराणों में रात के समय करने की मनाही की गई है।

Five thing don't do at night according to shastra
खुले बाल नहीं सोना चाहिए

रात में लड़कियों के लिए बालों को खुला रखना भी शास्त्रों के अनुसार प्रतिकूल प्रभाव देने वाला होता है। माना जाता है कि खुले बाल होने पर नकारात्मका उर्जा आसानी से इन पर प्रभाव बना लेती हैं। इसलिए सोने से पहले बालों को बांध लेना चाहिए।

चौराहों पर नहीं जाना चाहिए

चौराहा यानी जिस स्थान पर चारों ओर से आकर सड़कें आकर मिलती हो उस स्थान पर भी रात के समय नहीं जाना चाहिए। चौराहा संधि स्थल माना जाता है। इसलिए यहां नकारात्मक उर्जा के प्रभाव बना रहता है, खासतौर पर रात में यह प्रभाव बढ़ जाता है। आपने देखा भी होगा कि कुछ लोग शाम में या रात में चौराहे पर आकर टोने-टोटके करते हैं। इसलिए यहां पर देर रात टहलना खतरनाक हो सकता है।

बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से दूर रहना चाहिए

रात के समय पुरुषों को किसी पराई स्त्री से और स्त्री को किसी पराए स्त्री के साथ अकेले नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा बुरी संगति में रहने वाले लोगों से भी संपर्क में नहीं रहना चाहिए। क्योंकि इन दोनों ही स्थितियों में आपकी बदनामी और आपको नुकसान पहुंच सकता है।

श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए

विष्णु पुराण में बताया गया है कि रात के समय भूलकर भी श्मशान के आस-पास नहीं जाना चाहिए। इसका कारण यह है कि श्मशान भूमि के आस-पास नकारात्मक उर्जा अधिक सक्रिय रहती है। नकारात्मक उर्जा के प्रभाव से आप प्रभावित हो सकते हैं और आपको नुकसान भी हो सकता है।

इत्र या डियो लगाकर नहीं सोना चाहिए

बहुत से लोग रात को सोने से पहले इत्र या डियो लगाते हैं। जबकि शास्त्रों के अनुसारा रात में इत्र लगाने से नकारात्मक शक्तियां आपकी ओर आकर्षित होती है। इसलिए कहा जाता है कि रात में हाथ पांव और चेहरा धोकर ईश्वर का ध्यान करते हुए सोना चाहिए।

Other Similar Posts-

  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • अवश्य पढ़े स्त्रियों से जुड़ी ये 4 चाणक्य नीतियां
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • रावण-अंगद संवाद – ये 14 बुरी आदतें जीवित को भी बना देती हैं मृत समान

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme