Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra)- सोने के तरीके से जानिए इंसान का नेचर

Posted on June 19, 2015August 11, 2016 by Pankaj Goyal

Human nature according to style of sleep in Hindi : मनुष्य का लगभग एक तिहाई जीवन सोने में व्यतीत होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार एक स्वस्थ मनुष्य को 24 घंटे में से लगभग 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। सोने की अवस्था में हम अवचेतन अवस्था में होते हैं और बिल्कुल निश्चिंत हो जाते हैं। हर मनुष्य का सोने का तरीका एक-दूसरे से भिन्न होता है। उसी प्रकार हर इंसान का बोलने का तरीका भी अलग ही होता है।

Human nature according to style of sleep in Hindi

सामुद्रिक शास्त्र या शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार किसी भी व्यक्ति को सोता या बोलता देखकर उसके स्वभाव के बारे में काफी-कुछ जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र या शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिलती है। जानिए किस प्रकार सोने तथा बोलने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है-

करवट लेकर सोना
ऐसे लोग समझौतावादी होते हैं। साफ-सुथरे रहना, अच्छा भोजन करना इन्हें प्रिय होता है। खोज करना इनका प्रमुख शौक होता है। ये आदर्श जीवन जीना पसंद करते हैं।

सोने से पहले पैर हिलाना
कुछ लोग सोने से पहले पैर हिलाते हैं लेकिन अच्छा लक्ष्ण नहीं माना जाता। ऐसे लोगों को सदैव कोई न कोई चिंता सताती रहती है। ये स्वयं से ज्यादा परिजनों के बारे में सोचते हैं।

पांवों को कसकर सोना
समुद्र शास्त्र के अनुसार जो लोग सोते समय पांवों को जकड़ लेते हैं और जिन्हें सारे शरीर को ढककर सोने की आदत है, ऐसे लोगों का जीवन निश्चित रूप से संघर्षपूर्ण रहता है। ये परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल लेते हैं, यही इनकी सबसे बड़ी विशेषता होती है। ये बहुत ही व्यवहारकुशल होते हैं। ये सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं।

शरीर सिकोड़कर सोना
ऐसे लोग डरपोक होते हैं। इनके मन में असुरक्षा की भावना होती है। इन्हें एक अंजाना सा भय अनुभव होता है। वे यह बात किसी को बताते नहीं हैं। इन्हें अंजाने लोगों के साथ बात करना पसंद नहीं आता। ये अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को नशे की लत लगने की संभावना सबसे अधिक होती है। कभी-कभी ये डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं।

चित्त सोना
अगर आपको केवल सीधे लेटकर नींद आती है तो यह शुभ लक्षण हैं। आप केवल आत्मविश्वासी ही नहीं आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी भी हैं। आप समस्याओं का समाधान तुरंत कर देते हैं। ऐसे लोग परिवार के मुख्य सदस्य होते हैं। कुछ भी बड़ा काम करने से पहले इन लोगों की राय जरूर ली जाती है। ये परिवार, समाज, दोस्तों व रिश्तेदारों में बहुत लोकप्रिय होते हैं।

पेट के बल सोना
समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों में अंजाने भय की भावना होती है। ये किसी भी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं होते। अपनी गलती को अच्छी तरह जानते हैं पर बतलाते हुए डरते हैं। जीवन में कई बार इन्हें धोखा मिलता है। इसलिए ये बहुत ही सोच-समझकर किसी से दोस्ती करते हैं। पैसों के मामले में भी कई बार ये धोखे का शिकार हो जाते हैं।

दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोना
जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते हैं, वे लोग अपने कार्यों को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं। इन्हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। ये लोग सुंदरता की ओर तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें गॉसिप करना भी काफी पसंद होता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :
  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्र – बोलने का तरीका और खर्राटे भी बताता है आपका स्वभाव
  • धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • भाग्य रेखा बताती है आपके भाग्य के बारे में ये 10 महत्तवपूर्ण बातें

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme