Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये हैं दुनिया के 10 सबसे घिनौने जॉब्स, शुक्र मनाइए आप नहीं करते ऐसे काम

Posted on July 7, 2015September 6, 2016 by Pankaj Goyal

Worst and dirty jobs around the world : आज हम आपको उन नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जो सबसे वाहियात मानी जाती हैं। दुनिया में जहाँ कई नौकरियां ड्रीम जॉब्स मानी जाती है वही दुनिया में कई नौकरियां ऐसी भी हैं जिन्हें सबसे वाहियात जॉब कहा जाता है। इन नौकरियों को कोई नहीं करना चाहता है। इतना हीं नहीं, इस तरह की नौकरियों को करने के लिए 1000 लोगों में कहीं जाकर 1 कर्मचारी तैयार होता हे।दुनिया की इन सबसे वाहियात जॉब में सैलरी भी कुछ खास नहीं है। भारत में इन जॉब को लेकर सैलरी 50 रुपए प्रतिदिन से 500 रुपए प्रतिदिन तक है। हालांकि, आगे दी गई डर्टी जॉब्स में से कई नौकरियां भारत में उपलब्ध भी नहीं हैं। विदेशों की बात करें तो इन नौकरियों में सैलरी 500 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए प्रतिदिन तक है। हालांकि, विदेशों के हिसाब से ये सैलरी औसत से भी कम होती है।आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा, लेकिन दुनिया में ये काम वाकई सबसे घिनौने हैं। इन्हें अगर दुनिया का सबसे बेकार काम कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

 worst and dirty jobs around the world

आज हम अपने पाठकों को दुनिया के कुछ सबसे वाहियात कामों से रूबरू करवा रहा है। जानें इस काम में मिलती है कितनी सैलरी, कितने लोग करते हैं दुनिया भर में ऐसे काम.. इन नौकरियों को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि आप खुशकिस्मत हैं और शायद आप अपने काम से प्यार भी करने लगें। तो ये हैं दुनिया के सबसे बेकार काम…

एलीफैंट शिट इंस्पैक्टर

32

इन जनाब के काम को समझाने के लिए ये तस्वीर ही काफी है। हाथी के मल का निरीक्षण करने वाला यह काम कितना कठिन और घिनौना होगा, इसका अंदाज़ा तो आप स्वयं लगा सकते हैं। ये काम अधिकतर जानवरों पर रिसर्च करने वालें लोग करते हैं। वहीं, इन जानवरों को पालने वाले लोग भी ये काम करने वालों को नौकरी पर रखते हैं। कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के एनिमल साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ट्रिस बर्गर का कहना है कि जानवरों पर रिसर्च करने वाले लोग अक्सर ये काम करते हैं। वो पार्टटाइम के लिए दूसरों को भी इसकी पेड सर्विस प्रोवाइड कराते हैं।

पशु का हस्तमैथुन करवाना

33
अक्सर ये काम जानवरों के डाक्टर के कंपाउंडर लोग अपनी मौजूदगी में करवाते हैं। इजराइल, कुवैत, दुबई जैसे अधिकतर खाड़ी देशों में ऐसी नौकरियां सबसे ज्यादा मिलती हैं। वहां घोड़ों का सबसे ज्यादा यूज होता है। इस जॉब में लोगों को हर दिन के 2 हजार रुपए तक मिल जाते हैं।
जो लोग विभिन्न तरह के पशुओं पर शोध करते हैं, उन्हें भी शोधकार्यों के लिए पशुओं के वीर्य की आवश्यकता होती है। कई जगह शोध करने वाले इसे 50 हजार रुपए तक खरीदते भी हैं। पशुओं की जनन प्रक्रिया और कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी पशुओं के वीर्य की आवश्यकता होती है और इसके लिए तस्वीर में दिखाया गया तरीका ही काम आता है। यह वाकई काफी घिनौना तरीका है।

खतरनाक जानवरों के मुंह सर रखना

34
भारत में तो इस तरह की नौकरियां नहीं हैं लेकिन चीन, जापान सहित दुनिया के कई देशों में एडवेंचरेस जगहों पर और जू में इस तरह की जॉब दी जाती है। इन नौकरियों में मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवरों के मुंह में खुद को डाल कर लोगों को एंटरटेन करने का काम करते हैं। इसकी औसत सैलरी 1000 से 2000 रुपए प्रति दिन होती है।

कांख सूंघने की नौकरी –

35
दुनिया में जहां-जहां परफ्यूम और डियोड्रेंट की कंपनियां हैं उनमें से अधिकतर कंपनियों में इस तरह की नौकरियां मिलती हैं। हालांकि, भारत में कांख सूंघने की नौकरी नहीं है। विदेशी में कंपनियां ऐसे लोगों को हायर करती हैं जो कांख सूंघ कर ये बता सकें कि परफ्यूम या डियोड्रेंट की खुशबू कैसी है। कितनी देर तक परफ्यूम लोगों को फ्रेश रखेगा। इस जॉब के लिए कंपनियां 1500 रुपए प्रतिदिन तक भुगतान करती हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें मार्केट में लाने से पहले किस तरह से इनकी खुशबू की जांच की जाती है? जी हां…डियोड्रेंट या परफ्यूम को बोतलों में भरने से पहले इंसानी शरीर के बदबूदार अंगों पर लगाकर और उन्हें सूंघकर जांच की जाती है। इस जॉब में अधिकांशतः इंसान के कांख में डियोड्रेंट छिड़ककर उसे सूंघा जाता है। आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि कांख सूंघकर डियोड्रेंट की गुणवत्ता बताने वाले की नौकरी कैसी होगी।

स्पोर्ट्स शुभंकर –

36
खेल शुभंकर आमतौर पर फैन्स नहीं होते, जो अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर इधर-उधर भागते रहते हैं। दरअसल इस काम के लिए कर्मचारी रखे जाते हैं और उन्हें तनख्वाह भी दी जाती है। इस नौकरी को भी दुनिया की सबसे वाहियात नौकरियों में से एक माना जाता है। भारत में भी कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शुभंकर रखा गया था। इनकी सैलरी प्रति गेम 3000 रुपए से लेकर साल के 40 लाख रुपए तक होती है। शुभंकर की सबसे ज्यादा नौकरी अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और चीन में निकलती है।

वॉमेट कलेक्टर (उलटी साफ करने वाला)

37
कुछ खास मौकों पर जैसे एम्यूजमेंट पार्क में राइड के दौरान हम में से सभी ने कभी न कभी तो उलटी (कै) की ही होगी। लेकिन ज़रा सोचिए, जिनके कंधों पर उसको साफ करने की जिम्मेदारी होती होगी, उसका क्या हाल होता होगा। फ्रांस, पेरिस, न्यूयार्क, बीजिंग और सफाई पर खास ध्यान देने वाले देशों के अलग-अलग शहरों में लोगों को वॉमेट कलेक्टर की जॉब पर रखा जाता है। भारत में ऐसी जॉब फिलहाल नहीं है। ये जॉब करने वालों हर दिन के 2000 रुपए तक मिल जाते हैं।

बकिंग्म पैलेस में गार्ड की ड्यूटी

38
ब्रिटेन के बकिंग्म पैलेस में गार्ड की ड्यूटी को भी दुनिया की सबसे वाहियात नौकरियों में शामिल किया गया है। ब्रिटिश आर्मी में भी इसे दो-कौड़ी की जॉब माना जाता है। इस काम को करने वालों को घंटो बिना हिले, बिना मुस्कराए, बिना बात किए एक ही जगह खड़े रहना पड़ता है। अगर कोई सैनिक बोलता, हंसता या अपनी जगह से हिल जाता है तो उसे बेहद सख्त दंड दिया जाता है। इतना ही नहीं, इस जॉब में दिन में करीब 8 से 10 बार जूतों में पॉलिस करना पड़ता है। वहीं, दिन के कई घंटे इन गार्ड को अपनी ड्रेस साफ करने और उसे प्रेस करने में लग जाते हैं। इस जॉब के लिए इन गार्ड को 4000 रुपए प्रति दिन के मिलते हैं।

गटर साफ करना

39
भारत सहित सभी देशों में ये नजारे दिख जाएंगे आपको। गटर साफ करना दुनिया की सबसे वाहियात नौकरियों माना जाता है। जहां इन नौकरियों के इंडिया में प्रतिदिन की पगार करीब 50 रुपए से 100 रुपए है वहीं, विदेशों में इसके लिए लोगों को 1000 रुपए प्रतिदिन तक मिल जाते हैं।

ऊंची इमारतों की खिड़कियां साफ करना

40
बहुमंजिली इमारतों के बाहर एक पतली रस्सी के भरोसे खुद को लटकाकर खिड़कियां साफ करना बेहद जोखिमभरा काम है। दुनिया भर की बड़ी-बड़ी कंपनियों से जुड़ी हाउस कीपिंग फर्म इस तरह के काम करवाती हैं। इस काम के लिए कर्मचारियों को 1000 रुपए तक दिन भर के मिल जाते हैं।

पब्लिक टॉयलेट को साफ करने की जिम्म्मेदारी

41
इस जॉब्स का शुमार भी दुनिया के सबसे गंदे जॉब्स में होता है।

Other Interesting Posts-

  • सेक्स से सम्बंधित 20 अनूठे नियम कायदे
  • 10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड
  • कहानी 10 इंसानो की जो सालों तक अकेले ही रहे जंगली जानवरों के बीच
  • दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप
  • दुनिया में कुत्तों की 10 सबसे खतरनाक नस्ले

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/29/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme