Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये है वो 10 म‌ंद‌िर जिनका पांडवों से है विशेष संबंध

Posted on July 26, 2015August 4, 2016 by Pankaj Goyal

10 Famous Temple of Mahabharata Era : आज हम आपको उन 10 प्राचीन मंदिरों के बारे में बता रहे है जिनका पांडवो से खास संबंध रहा है।

1. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खनियारा स्थित प्राचीन ऐतिहासिक अघंजर महादेव मंदिर। पांडु पुत्र अर्जुन ने महाभारत युद्ध से पूर्व भगवान श्रीकृष्ण के मार्गदर्शन पर इस स्थान पर बाबा भोले की तपस्या कर उनसे एक अस्त्र प्राप्त किया था।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

2. भद्रकाली मंदिर में अर्जुन ने महाभारत के युद्ध से पहले पूजा-अर्चना की थी। ये मंदिर भी कुरुक्षेत्र के शक्तिपीठों में गिना जाता है।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

3. बाराबंकी में रामनगर तहसील में स्थित पांडव कालीन लोधेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना पांडवो ने अज्ञातवास के दौरान की थी। पूरे देश से लाखो श्रद्धालू यहाँ कावर लेकर शिवरात्रि से पूर्व पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

4. ममलेश्वर महादेव मंदिर जो की हिमाचल प्रदेश की करसोग घाटी के ममेल गांव में स्थित है। ये मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर का संबंध पांडवो से भी है क्योंकि पांडवो ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय इसी गांव में बिताया था।

10 Famous Temple of Mahabharata Era
5. मुक्तेश्वर मंद‌िर यहां भगवान शिव के साथ ब्रह्मा, विष्णु, पार्वती, हनुमान और नंदी जी भी विराजमान हैं। भगवान शिव के इस मंदिर में ऐसा विश्वास है कि यहां देवी और राक्षस के बीच युद्ध हुआ था।
10 Famous Temple of Mahabharata Era

6. इसके अलावा स्‍थानेश्वर मंद‌िर भगवान शिव का मंदिर है। कुरुक्षेत्र में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में पाण्डवों और भगवान कृष्ण नें युद्ध से पहले पूजा-अर्चना की थी। ऐसी मान्यता है कि स्वयं भगवान शिव यहाँ वास करते हैं और ‘महाशिवरात्रि’ की रात को तांडव करते हैं।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

7. ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पाँण्डवों ने किया था। यहां राजा पांडु को मोक्ष प्राप्त हुआ था। इसके अलावा ऐसी मान्यता भी है कि इस स्थान पर नकुल और सहदेव दोनों का जन्म हुआ था।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

8. कटासराज, पाक‌िस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। ये प्राचीन मंदिर शिव जी को समर्पित है। माँ पार्वती सती हुई तो भगवान शिव की आँखों से दो आंसू टपके जिसमें से एक कटास पर गिरा था। महाभारत काल में पांडवों ने इन्हीं पहाड़ियों में अज्ञातवास किया। यहां स्‍थ‌ित कुण्ड में पांडव प्यास लगने पर पानी की खोज में पहुंचे थे।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

9. बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद में स्‍थ‌ित है। यहां महाभारत के युद्ध के बाद पांडव रुठे महादेव को मनाने पहुंचे थे। भैस बने महादेव को जब भीम ने पकड़ ल‌िया तो भैंस के पीठ के आकार में यहां श‌िवल‌िंग प्रकट हो गया। बाद में शंकराचार्य ने केदारनाथ को प्रत‌िष्ठ‌ित क‌िया।

10 Famous Temple of Mahabharata Era

10. ऐसी मान्यता है क‌ि जब पांडवों ने अपना राजपाट राजा परीक्ष‌ित को सौंप द‌िया तीर्थयात्रा पर न‌िकले तो उस दौरान वह केरल आए थे। केरल के पंच पांडव मंद‌िर के बारे में कथा है क‌ि तीर्थयात्रा के दौरान पांडवों ने इन मंद‌िरों का न‌‌िर्माण क‌िया था।

10 Famous Temple of Mahabharata Era
भारत के अन्य मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
भारत के कुछ अन्य प्रसिद्ध मंदिर
  • ममलेश्वर महादेव मंदिर – यहां है 200 ग्राम वजनी गेहूं का दाना – पांडवों से है संबंध
  • असीरगढ़ का किला – श्रीकृष्ण के श्राप के कारण यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, किले के शिवमंदिर में प्रतिदिन करते है पूजा
  • बिजली महादेव- कुल्लू -हर बारह साल में शिवलिंग पर गिरती है बिजली
  • नागचंद्रेश्वर मंदिर – साल में मात्र एक दिन खुलता है मंदिर
  • जंगमवाड़ी मठ – वाराणसी : जहा अपनों की मृत्यु पर शिवलिंग किये जाते हे दान
  • ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा
  • दैवीय चमत्कार- 50 लाख लीटर पानी से भी नहीं भरा शीतला माता के मंदिर में स्तिथ ये छोटा सा घडा़
  • तेलंगाना में है हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर
  • भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर
  • 7 धार्मिक स्थल जहाँ महिलाओं के प्रवेश पर है पाबंदी

Hindi, Story, Kahani, Pandava, Temple,  Mandir,  Pilgimage,  History,  Itihas

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme