Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

नागिन के बदले की एक सच्ची कहानी- परिवार ने ली पहले नाग की जान, फिर 4 दिन बाद नागिन ने लिया बदला

Posted on July 9, 2015December 9, 2019 by Pankaj Goyal

Real snake revenge story in Hindi : अक्सर आपने फिल्मों में नागिन को नाग की मौत का बदला लेते हुए देखा होगा। नागिन मरे हुए नाग की आंखों में देखकर ये जान लेती है कि उसके प्यार को उससे जुदा करने वाला कौन है और फिर शुरू होती है एक नागिन के बदले की कहानी। ये तो रही सिल्वर स्क्रीन की बात, लेकिन अगर असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल जाए, तो शायद आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। मुजफ्फरनगर में चरथावल के एक गांव में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक परिवार ने नाग की हत्या कर दी, लेकिन नागिन को भूल गए। इस घटना के चौथे दिन नागिन ने बेटे को डंसकर अपना बदला पूरा किया।

Real snake revenge story in Hindi

नाग-नागिन (Demo Pics), इनसेट में मृतक जावेद

नागिन ने लिया बदलाबीते शुक्रवार को चरथावल के रोहणी हरजीपुर गांव में रहने वाले सलीम के घर में नाग-नागिन का एक जोड़ा घुस आया। इस पर सलीम और बाकी घरवाले लाठियां लेकर दोनों पर टूट पड़े। नागिन तो कहीं छिप गई, लेकिन परिवार के सदस्यों ने नाग की पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद सबने सोचा कि नागिन बाहर निकल गई होगी, इसलिए किसी ने उसे ढूंढने की कोशिश नहीं की। नाग को मारने के बाद पूरा परिवार चैन से रहने लगा, लेकिन सोमवार को वो अनहोनी हो गई, जिसके बारे में सिर्फ सुना या फिल्मों में ही देखा था।

Saanp ka badala Hindi Story

घटना के बाद सलीम के घर जुटे गांववाले

सलीम के घरवालों के मुताबिक उन्हें पता नहीं था कि नाग को जिस वक्त मारा जा रहा था, उस वक्त नागिन घर में ही कहीं छिपी हुई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को सलीम का 15 साल का बेटा जावेद सोया हुआ था। तभी नागिन ने आकर उसे डंस लिया। जावेद जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब घरवाले उसके पास पहुंचे, तो नागिन वहां से जा चुकी थी, और जावेद बेहोश होने लगा था।

Saanp ka badala Hindi Story
ग़म में डूबे हुए जावेद के परिजन

न ओझा बचा सके, न डॉक्टर
नागिन के जावेद को डंसने के बाद सब उसे तुरंत झाड़-फूंक करने वाले ओझा के पास ले गए। उसकी हालत जब बिगड़ने लगी तो ओझा ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद जावेद को डॉक्टर के पास भी ले जाया गया। डॉक्टर ने जावेद को देखते ही कह दिया कि अब उसे नहीं बचाया जा सकता। थोड़ी देर बाद जावेद की मौत हो गई। सलीम के मुुताबिक, नागिन ने उसके बेटे को मारकर अपने नाग की मौत का बदला लिया है।

नागिन को तलाश कर मारा
सलीम के घरवालों ने सिर्फ कहावत ही सुनी थी कि नाग की मौत का बदला नागिन जरूर लेती है, लेकिन उनके परिवार में ये कहावत सच हो गई। बेटे की मौत के बाद परिवार के बाकी सदस्य भी दहशत में आ गए। एक तरफ बेटे को खोने का गम घरवालों की आंखों से आंसू बनकर बह रहा था, तो वहीं, नागिन के इंतकाम के डर से सबकी नींद गायब हो गई थी। ऐसे में गांववालों की मदद से परिवार ने काफी मशक्कत के बाद नागिन को भी खोज निकाला और उसको भी पीट-पीटकर मार डाला।

सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-

  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप
  • भविष्य पुराण में वर्णित सांपो से जुड़े 15 रहस्य
  • नागमण‌ि- वृहत्ससंह‌िता में लिखी है इससे जुडी कई रोचक बातें
  • सत्य घटना – सांप ने काटा, डाकटरों ने मृत घोषित किया, घरवालों ने गंगा में बहाया, 14 साल बाद जिन्दा लौट आया युवक
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं

Tag- Hindi, Real, Sacchi, Story, Khani, Naag ka badla, Saanp, Snake Revenge,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/30/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme