Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Interesting Facts Of Dubai)

Posted on August 20, 2015March 17, 2016 by Pankaj Goyal

Amazing Facts of Dubai in Hindi : दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर अजीबोगरीब कानून बनाए गए हैं। लोगों को उनका पालन करना पड़ता है, वरना वे सजा के भागीदार हैं। ऐसा ही एक देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। यूएई सात अमीरातों से मिलकर बना है और इन सबके कानून अलग-अलग हैं। इसका एक प्रमुख अमीरात दुबई है। दुबई अपने आलीशान इमारतों, नाटइलाइफ के कारण लोगों को खूब आकर्षित करता है। आज इस लेख में हम आपको दुबई के 7 अजीबो-गरीब फैक्ट्स बता रहे है।

Amazing Facts of Dubai in Hindi

नहीं है एड्रेस सिस्टम

दुनियाभर के तमाम शहरों में एड्रेस सिस्टम है, जिसके जरिए लोग बड़ी आसानी से किसी जगह पर पहुंच जाते हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। ऐसे में अगर आपको किसी एड्रेस पर जाना है तो वहां के आस-पास के मकान या होटल्स या किसी अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए।

शादी से पहले नहीं बना सकते संबंध

दुबई में शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के अलावा निर्वासित भी किया जा सकता है। हालांकि, बंद दरवाजे के पीछे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन शादी से पहले खुलेआम हाथ पकड़ कर चलने और किस करते हुए पकड़े जाने पर भी जेल हो सकती है।

दुबई में क्राइम ग्राफ जीरो

दुनियाभर के ज्यादातर शहरों में अपराध की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि दुबई में अपराध की संख्या जीरो प्रतिशत है। इसकी वजह वहां के कड़े कानून हैं। अपराध न होने की वजह से ही दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है।

दुबई में सबसे ज्यादा इंडियन

दुबई में रहने वाले कुल लोगों की संख्या की 17 प्रतिशत आबादी ही दुबईवासियों की तथा 50 प्रतिशत जनसंख्या भारतीयों की है। बाकी की 33 प्रतिशत जनसंख्या दुनियाभर के अलग-अलग देशों के लोगों की है।

नहीं लगता इनकम टैक्स

भारत सहित दुनियाभर के तमाम देशों में लोगों को इनकम टैक्स देना होता है, लेकिन दुबई में ऐसा नहीं है। यहां के लोगों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।

दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन दुबई में

आपको जानकर हैरत होगी, लेकिन बता दें कि पूरी दुनिया के 20 प्रतिशत क्रेन सिर्फ दुबई में हैं, जो कि वहां पर बनने वाले इमारतों के निर्माण कार्य में लगाए गए हैं।

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन दुबई में

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन दुबई में है, जिसकी लंबाई 4.2 किलोमीटर है। इसका वजन 22 किलो है और इसे 9600 लोगों ने मिलकर खरीदा है

एटीएम से निकलते है सोने के सिक्के

दुबई में ऐसे एटीएम भी हैं, जिसमें से गोल्ड बार (सोने के बिस्किट) और सोने के सिक्के निकलते हैं। इस मशीन पर भी सोने की मोटी लेयर चढ़ी होती है और यहां कस्टमर्स को 24 कैरेट के गोल्ड क्वाइन और गोल्ड बिस्किट के कई ऑप्शन मिलते हैं।

घर में शराब पीने के लिए भी जरुरी है लाइसेंस

दुबई में अपने घर में ही एल्कोहल रखने के लिए लाइसेंस जरूरी होता है। लिकर लाइसेंस के बिना अपने घर में शराब पीने की इजाजत नहीं होती है।

Other Similar Posts-

जानिए सांप के केंचुली उतारने से जुड़े रोचक तथ्य
होटल प्रोरा – दुनिया का सबसे बड़ा होटल – इसमें हैं 10,000 कमरे – कभी नहीं हो सका शुरू
गेट टावर बिल्ड़िंग – जिसके बीच में से गुजरता है एक्सप्रेस हाईवे
फाइव स्टार जेल – जस्टिस सेंटर लियोबेन – ऑस्ट्रिया
10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme