Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

अग्नि पुराण (Agni Puran)- अगर आपको आते हैं बुरे सपने तो अपनाएं ये 8 आसान उपाय

Posted on August 26, 2015June 19, 2016 by Pankaj Goyal

Agni Puran in Hindi : सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे यानी खुशी देने वाले होते हैं, जबकि कुछ डरा देते हैं। कई लोगों को लगातार बूरे सपने आते रहते है, जिसकी वजह से वे डरे-डरे रहने लगते हैं। इन बुरे या डरावने सपनों से बचने के लिए अग्निपुराण में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इस उपायों को अपना कर हम बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं।

Agni Puran in Hindi1. तुरंत सो जाएं

बुरा या डरावना सपना आने पर समान्यतः नींद उड़ जाती है। वह आधी रात में ही नींद से जाग कर सपने में हुई घटना के बारे में सोचता रहता है। अग्निपुराण के अनुसार, ऐसा सपना देखने की वजह से नींद खुल जाए तो उसे फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसी करने से वह स्वप्न दिमाग से निकल जाता है। सुबह उठने पर आधी रात के सपने याद नहीं रहते और शांत मन के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

2. दूसरों को न बताएं

लगभग सभी की आदत होती है कि हम अपने से जुड़ी हर बात, हर घटना किसी न किसी से व्यक्त जरूर करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ बातों को गुप्त रखना ही अच्छा माना जाता है। बुरे सपने को उसी समय भूल जाना चाहिए, उसे किसी के भी सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से मनुष्य बार-बार उसी बात के बारें में सोचता रहता है। सपने में हुई घटना उसके दिमाग से निकल नहीं पाती और मनुष्य बार-बार उस सपने को याद करके डरता रहता है। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए अपने बुरे सपने की बात किसी से भी नहीं करना चाहिए।

3. स्नान करें

शास्त्रों में सुबह उठ कर सबसे पहले स्नान करने का महत्व बताया गया है। स्नान करने से मनुष्य शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से शुद्ध होता है। बुरे सपनों के निवारण के लिए मनुष्य को मानसिक रूप से शुद्ध होना बहुत जरूरी होता है। केवल स्नान मात्र से भी बुरे सपनों को रोका जा सकता है। जिस मनुष्य को अक्सर बुरे सपने आते हो, उसे रोज सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले स्नान जरूर करना चाहिए।

4. ब्राह्मणों की पूजा

ब्राह्मण भगवान ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न हुए हैं। पुराणों में ब्राह्मणों को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। ब्राह्मणों को पूजा करने के योग्य माना जाता है। कहा जाता है कि मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। ब्राह्मणों की पूजा करने से मनुष्य को अपने कर्मों से मुक्ति मिलती है और उसके स्वप्न दोष का भी नाश होता है। योग्य ब्राह्मण की पूजा करने और उसे दान देने से बुरे सपनों की समस्या से बचा जा सकता है।

5. तिल से हवन करें

कई बार सपनों का कारण घर के आस-पास रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा भी होती है। घर की सुख-शांति के लिए नकारात्मक ऊजाओं को घर से दूर रखना बहुत जरुरी होता है। तिल का हवन करने के यह काम किया जा सकता है। हवन से घुएं से वातावरण शुद्ध होता है। कहा जाता है जिस घर में नियमित हवन किया जाता है, वहां देवताओं का वास होता है। नियमित रूप से तिल का हवन करने पर बुरे सपनों से बच सकते हैं।

6. भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव की पूजा

भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव को त्रिदेव कहा जाता है। पूरे संसार की निर्माण, संचालन और विनाश इन्हीं से माना जाता है। मनुष्य अपने जीवन के किसी भी दोष का समस्या का निवारण इनकी पूजा-अर्चना करके पा करता है। जिस घर में रोज त्रिदेवों की पूजा की जाती है, वहां सभी देवताओं का वास होता है। नकारात्मक शक्तियां या दोष वहां टिक नहीं पाते। इसलिए सपनों से बचने के लिए मनुष्य को त्रिदेवों को अपने घर में स्थापित कर उनकी पूजा करनी चाहिए।

7. महामत्युंजय का पाठ करें

भगवान शिव को कालों का काल कहा जाता है। भगवान शिव की कृपा से मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और उसके स्वप्न दोषों का भी नाश होता है। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का प्रभावशाली मंत्र है। इसके प्रभाव और शक्तियों का वर्णन कई पुराणों में मिलता है। इस मंत्र के जप से मनुष्य की सभी बाधाएं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं। रोज भगवान शिव की पूजा और महामत्युंजय पाठ का जाप करने से मनुष्य के डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है।

8. सूर्य को जल चढ़ाएं

सूर्य देव को जल चढ़ाना हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य देव को जल चढ़ाने से भी स्वप्न दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। सूर्य को जल चढ़ाने पर जल की जो बूंदे मनुष्य के शरीर को स्पर्श करती है, वह मनुष्य के तन और मन की शुद्धि करती हैं। रोज सूर्य को जल चढ़ाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और उसे बुरे सपने नहीं आते।

Other Similar Posts-

  • राम चरितमानस- किन लोगों से कौन-कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • गरुड़ पुराण: किस चीज से क्या नष्ट हो जाता है?
  • गरुड़ पुराण- इन 5 के साथ हमेशा करना चाहिए कठोर व्यवहार
  • विष्णु पुराण- रात के समय नहीं करने चाहिए ये तीन काम

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme