Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

नाम के प्रथम अक्षर से (राशि अनुसार) जानिए किसके साथ कैसी रहेगी आपकी दोस्ती

Posted on August 2, 2015August 2, 2016 by Pankaj Goyal

Friendship (Dosti) according to zodiac (Rashi) in Hindi : हर साल अगस्त के प्रथम रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ये दिन दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए है। दोस्ती ही एक मात्र ऐसा रिश्ता है जो हम खुद बनाते हैं। जबकि, दूसरे सभी रिश्ते जन्म और परिवार से संबंधित होते हैं। इसीलिए हमारे जीवन में दोस्तों का महत्व काफी अधिक होता है। स्त्री हो या पुरुष, हमारी दोस्ती किस व्यक्ति के साथ कैसी रहेगी इस बात की जानकारी ज्योतिष से मिल सकती है। यहां नाम राशि के अनुसार जानिए आपकी दोस्ती किस राशि के साथ अच्छी रहेगी…

Friendship (Dosti) according to zodiac (Rashi) in Hindi

राशि अनुसार नाम अक्षर
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
तुला- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
वृश्चिक- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
धनु- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
कुंभ- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
मीन- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मेष- इस राशि का स्वामी मंगल है। आमतौर पर मकर एवं कुंभ राशि वालों से इनकी दोस्ती ठीक नहीं रहती है, क्योंकि मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनि है। शनि और मंगल एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। वृष एवं तुला राशि के लोगों के साथ इनकी मित्रता सामान्य रहती है। इन 4 राशियों के अतिरिक्त शेष सभी राशि के लोगों के साथ इनकी मित्रता अच्छी रहती है।

वृष- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शनि की मकर एवं कुंभ राशि वालों से इनकी दोस्ती अच्छी रहती है। बुध की मिथुन एवं कन्या राशि वालों से इनकी मित्रता सामान्य रहती है। शेष राशियों के साथ इनकी मित्रता आपसी तालमेल के आधार पर ही टिकी रहती है।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। आमतौर पर इनकी दोस्ती चंद्र की कर्क राशि के लोगों के साथ ठीक नहीं रहती है। बुध ग्रह चंद्र से शत्रुता का भाव रखता है। शेष सभी राशि के लोगों के साथ ये अच्छी तरह दोस्ती निभा लेते हैं।

कर्क- इस राशि के लोग बहुत ही विनम्र व्यवहार वाले होते हैं। सभी के साथ इनका रिश्ता बहुत अच्छा रहता है। ये अपनी ओर से सभी लोगों के प्रति प्रेम रखते हैं, लेकिन मिथुन एवं कन्या राशि के लोग इनके साथ अधिक सहज नहीं रह पाते हैं।

सिंह- इस राशि वाले लोग सभी से दोस्ती नहीं करते हैं, लेकिन जब दोस्ती करते हैं तो पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। आमतौर पर तुला, मकर एवं कुंभ राशि के लोगों से इनकी दोस्ती ठीक नहीं रहती है।

कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह चंद्र से शत्रुता का भाव रखता है। इस कारण इनकी दोस्ती चंद्र की कर्क राशि के लोगों के साथ ठीक नहीं रहती है। शेष सभी राशि के लोगों के साथ ये अच्छी तरह दोस्ती निभाते हैं।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह मंगल और सूर्य से शत्रुता रखता है, इस कारण इन लोगों की दोस्ती सूर्य की सिंह राशि और मंगल की मेष-वृश्चिक राशि के लोगों के साथ ठीक नहीं रह पाती है। मकर और कुंभ राशि के लोगों से इनकी गहरी मित्रता रहती है।

वृश्चिक- मंगल इस राशि का स्वामी है। मंगल के शत्रु शनि की राशि मकर और कुंभ है। इन दोनों राशियों के लोगों से वृश्चिक वालों की दोस्ती अच्छी नहीं रहती है। वृष एवं तुला राशि के लोगों से इनकी दोस्ती गहरी रहती है।

धनु- मिथुन और कन्या राशि के लोगों के साथ धनु राशि के लोगों की दोस्ती अच्छी नहीं रह पाती है। मकर एवं कुंभ राशि के लोगों के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है। शेष सभी राशि के लोगों के साथ इनकी मित्रता अच्छी रहती है।

मकर एवं कुंभ- इन राशियों का स्वामी शनि है। शनि के शत्रु सूर्य और मंगल हैं। इनकी राशि सिंह, मेष और वृश्चिक है। इन तीन राशियों के साथ मकर-कुंभ के लोगों की मित्रता ठीक नहीं रहती है। शेष सभी राशि के लोगों के साथ इनकी दोस्ती अच्छी रहती है।

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। गुरु बुध ग्रह से शत्रुता रखता है। इस कारण बुध की मिथुन एवं कन्या राशि के लोगों से इनकी दोस्ती ठीक नहीं रह पाती है। मकर एवं कुंभ राशि से सामान्य मित्रता रहती है। शेष सभी राशियों से इनकी अच्छी मित्रता रहती है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Posts-
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • गुरुवार को नहीं करने चाहिए ये 5 काम, जानिए क्यों?

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme