Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये हैं हेल्थ से जुड़े 7 गलत मिथ, इनको फॉलो करने पर हो सकता है नुकसान

Posted on August 21, 2015June 29, 2017 by Pankaj Goyal

Health myths and facts in Hindi : ये हैं हेल्थ से जुड़े 7 गलत मिथ, इनको फॉलो करने पर हो सकता है नुकसान – हम अपनी हेल्थ को लेकर काफी सारे भ्रम पाले रखते हैं या कहिए कि हमारे पास अधूरी जानकारी होती है। इस वजह से हम कुछ जरूरी फैक्ट्स को नजरअंदाज कर देते हैं और फायदे की जगह हमें नुकसान हो जाता है। आज हम आपको हेल्थ से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ के बारे में बता रहे हैं, ताकि आपकी हेल्थ खराब न हो।

1-एक ही बॉडी पार्ट की या सात दिन लगातार एक्सरसाइज

Health myths and facts in Hindi
शरीर को मजबूत बनाने के लिए एक ही बॉडी पार्ट की रोजाना एक्सरसाइज करना, जैसे जल्द एब्स तैयार करने के लिए केवल एब्स एक्सरसाइज ही करते रहना, या सात दिन लगातार बिना ब्रेक एक्सरसाइज करना हानिकारक हो सकता है। मसल्स की एक्सरसाइज़ करने के बाद एक या दो दिन तक आराम लेना चाहिए, क्योंकि लगातार ज्यादा एक्सरसाइज़ करने से गंभीर नुकसान हो सकता है।

2-रोजाना पेट की कसरत करना

health myths and truths
रोजाना पेट की कसरत करने से पेट अंदर हो जाने की उम्मीद करना गलत है। पेट या किसी भी दूसरी मसल्स को कसरत के बाद पूरा आराम चाहिए होता है। इसलिए जरूरी है कि एक-दो दिन के अंतराल पर ही पेट की एक्सरसाइज़ की जाए और साथ में खान-पान का भी पूरा खयाल रखा जाए। पेट की एक्सरसाइज लगातार करते रहने से पेट की नसें खिंच सकती हैं और नुकसान हो सकता है।

3-जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज

health myths and truths
एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन पर स्टार्स की बॉडी देखकर खुद भी वैसा बनने की होड़ आगे चलकर नुकसानदायक हो सकती है। समझने की जरूरत है कि हर व्यक्ति का मेटाबॉलिजम रेट अलग होता है। जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा कराई गई एक शोध के नतीजों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है। इस स्टडी के तहत कार्डियॉलजिस्ट डॉ. एंथनी एजर ने 1700 पुरुषों पर शोध किया। शोध के दौरान उन्होंने पाया कि पांच से सात दिन तक खूब एक्सरसाइज करने वाले पुरुषों में एट्रियल फाइब्रिलेशन की समस्या हो सकती है।

4-ओवर वर्कआउट या डाइटिंग

health myths and truths
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जरूरत से अधिक वर्कआउट करने से शरीर रिएक्शन करना बंद कर देता है। इसके अलावा, जिस फायदे की आप उम्मीद कर रहे होते हैं, वो भी नहीं मिलता। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा हो, तो हो सकता है आप भी बिना सोचे-समझे एक्सरसाइज कर रहे हैं। ऐसे में, आपको ये जानना चाहिए कि ओवर एक्सरसाइज के कारण अक्सर शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है और इंजरी का खतरा भी बढ़ता है।

5-शाकाहार ही शाकाहार

75
लोगों के दिमाग में खान-पान से जुड़े कई मिथ होते हैं, जैसे शुद्ध शाकाहारी लोग एकदम फिट होते हैं। इसलिए नॉनवेज खाना छोड़ दीजिए। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। वैसे, यह बात सही है कि खूब सारी सब्जियों का सेवन से आपकी सेहत ठीक रहती है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन यदि आप सिर्फ तला-भुना खा रहे हैं तो ऐसा शाकाहारी होना भी व्यर्थ है। नॉनवेज भी पौष्टिकता से भरपूर होता है, लेकिन यदि इसे बहुत तेल-घी में नहीं बनाया गया है, तो यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। नॉनवेज खाएं, मगर प्रोसेस्ड और पैकेट बंद नॉनवेज से परहेज रखें।

6-खाना छोड़ना

76
बहुत ज्यादा डाइटिंग या केवल लिक्विड डाइट से कुछ समय के लिए वज़न भले ही कम हो जाए, पर स्वस्थ बने रहते हुए वज़न करने के लिए केवल डाइटिंग काम नहीं करती, इसके साथ वर्कआउट भी जरूरी होता है। एक्सरसाइज से केवल कैलोरी बर्न नहीं होती, बल्कि इससे मांसपेशियां भी बनती हैं। ध्यान रखें कि केवल डाइटिंग करने से वसा कम होने के साथ शरीर के पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। कुछ लोग डाइट से कार्बोहाइड्रेट को निकाल देते हैं, जो हानिकारक है। कार्बोहाइड्रेट को निकाल देने के बजाए अच्छे कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें।

7-प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल

77
मसल्‍स बनाने की चाह युवाओं में एक पैशन है। सिक्‍स एब्‍स पैक पाने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। तो इस साल यदि आप भी सिक्‍स एब्‍स पैक बनाने का संकल्प ले रहे हैं, तो याद रखें कि इसके लिए क्रिएटिन या प्रोटीन सप्लीमेंट का उपयोग न करें। यही नहीं, एथलीट्स, बॉडी बिल्डर्स या वे सभी लोग जो एक आइडियल बॉडी पाना चाहते हैं, उन्हें इस पर ध्यान देना चाहिए। बिना जाने क्रिएटिन या प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने के बहुत से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

Other Similar Posts-
  • सेक्स से सम्बंधित 10 कॉमन सवाल और उनके जवाब
  • रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे
  • याददाश्त बढ़ाने में लाभदायक है ये 20 चीजें
  • इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)
  • 15 घरेलु नुस्खे, ये करने से मिलेगी जबरदस्त ताकत

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme