Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रों के अनुसार ये 6 बातें होना किसी भी पुरुष के लिए अच्छा नहीं होता है

Posted on August 15, 2015March 12, 2016 by Pankaj Goyal

These 6 Things Are Not Good For Man : पुरुषों के लिए शास्त्रों में कुछ बातें ऐसी बताई गई हैं, जो उन्हें हमेशा दुख देती हैं। जिन लोगों के साथ ये बातें होती हैं, वे जीवन में निराश हो सकते हैं। यहां जानिए 6 ऐसी बातें जो पुरुषों के लिए अच्छी नहीं हैं…

These 6 Things Are Not Good For Man

1. उम्र और पद में छोटे व्यक्ति से अपमान

आमतौर पर किसी बड़े व्यक्ति के द्वारा कही गई अपमानजनक बातें तो सहन की जा सकती हैं, लेकिन उम्र और पद में छोटे व्यक्ति द्वारा कही गई अपमानजनक बातें सहन कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। किसी भी पुरुष के लिए ये बात दुख देने वाली होती है। पुरुषों के लिए मान-सम्मान का महत्व काफी अधिक होता है।

2. पत्नी के साथ बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़ा

पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे लड़ाई-झगड़े होना आम बात है, लेकिन घर में कुछ ज्यादा ही कलह होने लगे तो जीवन नर्क समान लगने लगता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे की इच्छाओं का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, कलह की स्थिति ना बने, इसके लिए भी अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते रहना चाहिए।

3. असंतुलित भोजन

जो लोग खान-पान में सावधानी नहीं रखते हैं, वे लंबे समय तक स्वस्थ और सुखी नहीं रह सकते हैं। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए असंतुलित भोजन से बचना चाहिए। असंतुलित भोजन यानी ऐसा खाना, जिसे पचाने में पाचन तंत्र को अधिक समय लगता है। अधिक मसालेदार खाना, अधिक तेल-घी, मांसाहार आदि से बचें और संतुलित आहार लें। संतुलित भोजन यानी हरी सब्जियां, दूध से बने पकवान, रोटी, आदि।

4. बुद्धिहीन संतान

यदि किसी व्यक्ति की संतान बुद्धिहीन यानी मूर्ख है तो ये बात हमेशा ही दुख देती है। संतान यदि समझदार होती है तो माता-पिता दोनों को ही हमेशा सुख मिलता है। मूर्ख संतान हर रोज कुछ ना कुछ गलत काम करेगी और उसकी वजह से माता-पिता को परेशानियां होंगी। संतान को संस्कारी और समझदार बनाने के लिए माता-पिता को बचपन से सही देखभाल करनी चाहिए।

5. बीमारी

पुरानी कहावत है पहला सुख निरोगी काया यानी सबसे पहला सुख है स्वस्थ शरीर। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यदि कोई गंभीर बीमारी हो गई तो उससे कई प्रकार की परेशानियां होती हैं। बीमारी का उपचार जब तक नहीं हो जाता है, व्यक्ति दुखी ही रहता है।

6. धन का अभाव

सुख-सुविधाओं की बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो सिर्फ धन से ही प्राप्त की जा सकती हैं। धन अभाव से घर-परिवार में भी कई बार अशांति फैल जाती है। घर के सभी सदस्यों को सुख देने के लिए धन की आवश्यकता रहती है। भौतिक सुखों को पाने के लिए व्यक्ति मेहनत करता है, लेकिन उचित धन प्राप्त नहीं कर पाता है तो वह दुखी रहता है। यदि धन की कमी हो तो व्यक्ति दुखी नहीं होना चाहिए। जो चीजें हमारे पास हैं, उनसे ही संतोष कर लेना चाहिए। मेहनत करते रहेंगे तो धीरे-धीरे धन की कमी भी दूर हो सकती है।

Other Similar Posts-

  • शास्त्रानुसार इन 5 बातों के कारण खाना ठीक से पचता नहीं है
  • भागवत पुराण- इसलिए होता है महिलाओं को मासिक धर्म
  • राम चरितमानस- किन लोगों से कौन-कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • गरुड़ पुराण- इन 5 के साथ हमेशा करना चाहिए कठोर व्यवहार

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/06/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme