Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

रोज प्रातः काल कर लेने चाहिए ये 10 काम

Posted on August 12, 2015June 24, 2016 by Pankaj Goyal

We should these 10 works every morning as per Hindu Shashtra : सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा रहता है। इसी वजह से सुबह कुछ ऐसे काम करना चाहिए, जिनसे हमारे विचार सकारात्मक बने। यहां जानिए पुरानी मान्यताओं के अनुसार 10 ऐसे काम जो सुबह-सुबह सभी को करना चाहिए…

We should these 10 works every morning as per Hindu Shashtra :

1. रोज सुबह जल्दी उठें
जो लोग हर रोज सुबह जल्दी उठ जाते हैं, वे दिनभर ताजगी महसूस करते हैं। सूर्योदय से पहले या सूर्योदय के समय बिस्तर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने पर देवी-देवताओं की कृपा भी मिलती है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। सुबह का वातावरण स्वास्थ्य के लिए वरदान होता है। देर से जागने पर दिनभर आलस्य बना रहता है। सुबह जल्दी जागेंगे तो रात को भी जल्दी नींद आएगी। ऐसे में हमारी दिनचर्या व्यवस्थित हो जाएगी।

2. तांबे के लोटे में रखा पानी पीना चाहिए
सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। इसके लिए रात को ही तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख देना चाहिए। ये पानी हर रोज पीने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। गैस, कब्ज, अपच की समस्याओं को काबू किया जा सकता है। ये काम करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।

3. योग और ध्यान करें
लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बने रहने के लिए योग-ध्यान सर्वश्रेष्ठ उपाय है। योग से शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से बचा रहता है और ध्यान से मानसिक स्तर पर शक्ति मिलती है। ध्यान से क्रोध को काबू किया जा सकता है और मानसिक तनाव भी दूर हो सकता है। योग से शरीर शक्तिशाली बनता है। रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

4. तेल मालिश करें
कभी-कभी पूरे शरीर की तेल मालिश करनी चाहिए। इसके लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। तेल मालिश से शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा की गंदगी साफ हो जाती है। त्वचा की चमक बढ़ती है। तेल मालिश नहाने से पहले करनी चाहिए।

5. रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं
शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाते हैं, वे घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। अच्छी सेहत के साथ ही लंबी उम्र भी मिलती है। इस उपाय से त्वचा की चमक बढ़ती है, स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं।

6. घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें
हर रोज घर से निकलने से पहले थोड़े से दही और शकर का सेवन करना चाहिए। ये शुभ शकुन माना जाता है। इस उपाय से कार्यों में सफलता मिलती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

7. तुलसी को जल चढ़ाएं
रोज सुबह स्नान आदि कामों के बाद तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। तुलसी की इस छोटी सी सेवा से भी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन घरों में तुलसी होती है और जो लोग तुलसी की देखरेख करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

8. माता-पिता का आशीर्वाद लें
जिन लोगों के माता-पिता हमेशा प्रसन्न रहते हैं और जो लोग माता-पिता का सम्मान करते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। मान्यता है कि देवी-देवता भी उन्हीं लोगों पर कृपा बरसाते हैं, जहां बुजुर्ग लोगों का उचित आदर-सम्मान किया जाता है। माता-पिता के आशीर्वाद से बुरा समय जल्दी दूर हो जाता है।

9. घर के मंदिर में पूजा करें
हर रोज घर के मंदिर में पूजा करनी चाहिए। दीपक और अगरबत्ती जलाना चाहिए। दीपक और अगरबत्ती के धुएं से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वास्तु के अनुसार हर रोज घर में दीपक जलाने से भी वास्तु के कई दोष दूर हो सकते हैं।

10. गाय को रोटी खिलाएं
सुबह खाने बनाते समय पहली रोटी अलग निकाल लें और इसे गाय को खिलाएं। हर रोज गाय को रोटी खिलाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में बरकत बनी रहती है। अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

Other Similar Posts-

  • नहाने के पानी का ये प्राचीन उपाय करने से दूर हो सकती है दरिद्रता
  • भागवत पुराण- इसलिए होता है महिलाओं को मासिक धर्म
  • रामचरितमानस- इन नौ लोगों की बात तुरंत मान लेनी चाहिए
  • राम चरितमानस- किन लोगों से कौन-कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए
  • गरुड़ पुराण: किस चीज से क्या नष्ट हो जाता है?

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/06/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme