Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Satyabhama Temple: यहां है श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा का एकमात्र मंदिर

Posted on September 25, 2015July 15, 2016 by Pankaj Goyal

Shri Krishna’s wife Satyabhama temple History in Hindi :  पूरी दुनिया में भगवान कृष्ण के को कई मंदिर हैं, लेकिन उनकी पत्नियों के मंदिर बहुत ही कम है। सत्यभामा भगवान कृष्ण की आठ पटरानियों में से एक थीं। आंध्र प्रदेश में पुट्टपर्थी में, जहां पर कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, वहां देवी सत्यभामा का भी एक मंदिर है। कहा जाता है कि यह देवी सत्यभामा का एकमात्र मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना के पीछे एक बहुत ही रोचक कहानी है।

Shri Krishna's wife Satyabhama temple, Hindi, History, Information, Story, Kahani, Jankari, Itihas,

ऐसे हुई थी मंदिर की स्थापना

देवी सत्यभामा का यह मंदिर प्रसिद्ध होने के साथ-साथ खास भी है, क्योंकि इस मंदिर की स्थापना और किसी ने नहीं बल्कि साईं बाबा के दादाजी ने की थी। कहा जाता है कि एक बार साईं बाबा के दादाजी को सपने में देवी सत्यभामा ने दर्शन दिए थे। दर्शन देकर देवी सत्यभामा ने उन्हें अपना मंदिर बनाने का आदेश दिया। देवी सत्यभामा के कहने पर साईं बाबा के दादाजी ने उनके इस मंदिर का निर्माण करवाया।

Shri Krishna's wife Satyabhama temple, Hindi, History, Information, Story, Kahani, Jankari, Itihas,

इच्छाशक्ति की देवी है सत्याभामा

पुराणों में दिए गए वर्णन के अनुसार, देवी सत्यभामा को इच्छाशक्ति की देवी माना जाता है। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए हर साल यहां कई भक्त आते हैं। मंदिर में देवी सत्यभामा की लगभग 3 फीट ऊंची एक मूर्ति है। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में देवी सत्यभामा की मूर्ति के आस-पास भगवान कृष्ण की कई तस्वीरें लगी हुई है।

कब जाएं

सत्यभामा मंदिर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है।

कैसे पहुंचें

पुट्टपर्थी आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां से देश के लगभग सभी बड़े शहरों से रेल गाड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। साथ ही पुट्टपर्थी में एयरपोर्ट भी है तो वहां पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का भी प्रयोग किया जा सकता है।

सत्यभामा मंदिर के आसपास घूमने के स्थान

1. आंजनेय हनुमान मंदिर (Anjney Hanuman Temple)-

Anjney Hanuman Temple, Hindi, History, Information, Story, Kahani, Jankari, Itihas,

सत्यभामा मंदिर से कुछ दूरी पर भगवान हनुमान का प्रसिद्ध मंदिर है।

2. मेडिटेशन ट्री (Meditation Tree)-

Meditation Tree, Hindi, History, Information, Story, Kahani, Jankari, Itihas,

पुट्टपर्थी में मेडिटेशन ट्री के नाम से एक पेड़ प्रसिद्ध है। कहा जाता है इस पेड़ की पूजा करने से एकाग्रता बढ़ती है।

3 श्री सत्य साई अंतरिक्ष रंगमंच (तारामंडल) (Sri Sathya Sai Space Theatre)

Sri Sathya Sai Space Theatre, Hindi, History, Information, Story, Kahani, Jankari, Itihas,

श्री सत्य साई अंतरिक्ष रंगमंच खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाता है।

4. प्रशांति निलयम (Prasanthi Nilayam)

Prasanthi Nilayam, Hindi, History, Information, Story, Kahani, Jankari, Itihas,

प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी स्थित सत्य साईं बाबा का एक आश्रम है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –  भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

Other Similar Posts-

  • दैवीय चमत्कार- 50 लाख लीटर पानी से भी नहीं भरा शीतला माता के मंदिर में स्तिथ ये छोटा सा घडा़, वैज्ञानिक भी हैरान
  • चमत्कारिक कनिपक्कम गणपति मंदिर (आंध्रप्रदेश) – लगातार बढ़ा रहा है मूर्ति का आकार
  • असीरगढ़ का किला – श्रीकृष्ण के श्राप के कारण यहां आज भी भटकते हैं अश्वत्थामा, किले के शिवमंदिर में प्रतिदिन करते है पूजा
  • लोहार्गल – यहां पानी में गल गए थे पांडवों के अस्त्र-शस्त्र, मिली थी परिजनों की हत्या के पाप से मुक्ति
  • तेलंगाना में है हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल
चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/01/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme