Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जिंदगी में लगातार सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी हैं ये 4 आदतें

Posted on November 17, 2015July 7, 2016 by Pankaj Goyal

Habits of Successful People:  लोग कैसे लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल करते जाते हैं? वो ऐसा क्या अलग करते हैं? आप कैसे उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। यहां जानिए ऐसे ही कुछ तरीकों और आदतों के बारे में जो आपको सफलता की ओर ले जाती हैं…

1. सफल लोग सफलता के लिए सिर्फ काम और मेहनत ही नहीं करते उसका आकलन भी करते हैं। वे अपने कामों को लगातार जांचते रहते हैं। दूसरों से सलाह भी लेते हैं। इस तरह उन्हें पता होता है कि आगे क्या करना है और कहां गलती हो गई। जब तक आप अपने काम का आकलन और जांच नहीं कर लेते, आप उसे नियंत्रित भी नहीं कर सकते।

Tips for success in life in Hindi, Habits of Successful People,

2. मुश्किल से मुश्किल काम भी अगर कई छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर किया जाए तो वह आसान हो जाता है। जैसे अगर आप खुद को बदलना चाहते हैं तो छोटे, सकारात्मक और लगातार बदलाव कीजिए। पौष्टिक भोजन कीजिए, कसरत कीजिए, धीरे-धीरे छोटी और प्रोडक्टिव आदतें विकसित कीजिए। यह आपमें उत्साह पैदा कर सकती हैं और आप सफलता की ओर बढ़ने लगते हैं।

Tips for success in life in Hindi, Habits of Successful People,

3. कई बार हमारी दिनचर्या काफी व्यस्त होती है। कई तरह की मीटिंग्स, फोन कॉल्स, ईमेल के जवाब और रोजाना के काम उन्हें लगातार व्यस्त रखते हैं। व्यस्त दिनचर्या महत्वपूर्ण होने का अहसास भी कराने लगती है, लेकिन कभी-कभी यह सिर्फ भ्रम होता है। इतनी व्यस्तता के बावजूद कुछ भी उत्पादक काम वे नहीं कर पाते। इसका समाधान है- थोड़ा रुकिए, अपने लक्ष्यों और उद्देश्य को दोहराइए, जो सबसे जरूरी हो, उसे सबसे पहले कीजिए। एक समय में एक ही काम कीजिए।

Tips for success in life in Hindi, Habits of Successful People,
4. कई बार हम नियमित और रोजमर्रा के काम करने में इतना ज्यादा आदी हो जाते हैं कि दूसरे काम करना और अपने दायरे के बाहर जाना पसंद नहीं करते। इस चक्कर में अवसर आते हैं और निकल जाते हैं। कोई मौका आता है तब उसे पकड़ने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ा पाते। हमें भ्रम हो जाता है कि इसके लिए खास तरह की योग्यता और ज्ञान की जरूरत है। हम असहज हो जाते हैं और अवसर निकल जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि कोई भी आदमी कभी भी किसी अवसर को आजमाने के लिए सौ प्रतिशत तैयार नहीं होता है। सफल व्यक्ति अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलता है, जोखिम लेता है। नई चीजें सीखता है और आगे निकल जाता है।

Tips for success in life in Hindi, Habits of Successful People,

Other Similar Posts-

  • अमीर बनने के लि‍ए जरूरी हैं ये 9 आदतें, आम लोगों की सोच से है अलग
  • मनोबल ही जीवन शक्ति है (कुछ सच्ची कहानियां)
  • कहानी मेघा की – जिसने अपने दृढ़ संकल्प से अकेले ही थार के रेगिस्तान में बना दिया था तालाब
  • विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  • इच्छाशक्ति का कमाल – बिना हाथ पैरों के बन गया स्टार फ़ुटबाल प्लेयर

4 Tips for success in life in Hindi, Habits of Successful People,

Related posts:

लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
5 Things Successful People Never Do
ये 7 गुण आपको बचा सकते है किसी भी संकट से
इस तरह अमीर बन जाते हैं और अमीर
ये चीजें आपको कभी नहीं बनने देंगी अमीर, तुरंत छोड़ दे इन्‍हें
नीतिसार- यदि चाहते है ज़िंदगी की हर ख़ुशी तो खुद में लाए ये 7 गुण
मिलिनियर्स की लाइफ चेंजिंग हैबिट्स
प्रेरणादायक कहानी - तूफ़ान 
ऊंची उड़ान - Motivational Story in Hindi
फूटा घड़ा - Hindi Moral Story

1 thought on “जिंदगी में लगातार सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी हैं ये 4 आदतें”

  1. pardeep says:
    April 12, 2016 at 1:02 pm

    life me success to har koi chahta hai but motivate har koi nahi karta jaise aap kar rahe ho. Thanks for this article

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme