Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दीपावली के पूजन में अवश्य शामिल करें ये 12 चीजें

Posted on November 11, 2015October 22, 2019 by Pankaj Goyal

Deepawali Pujan Samagri |Diwali 2019 – 27 October :- दीपावली के लिए सामान्य पूजन सामग्री (दीपक, प्रसाद, कुमकुम, फल-फूल आदि) के अतिरिक्त ऐसी 12 चीजें और है जिन्हें पूजन में शामिल करनी चाहिए। आइए जानते है क्या है ये 12 चीजें-

खीर

Deepawali Pujan Pooja Samagri
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा में मिठाई के साथ ही घर पर बनी खीर भी रखनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसा,र खीर लक्ष्मी का प्रिय व्यंजन है। इसीलिए प्रसाद के रूप में खीर अवश्य रखनी चाहिए।

वंदनवार

102
आम, पीपल और अशोक के नए कोमल पत्तों की माला को वंदनवार कहा जाता है। इसे दीपावली पर मुख्य द्वार पर बांधना चाहिए। इस संबंध में मान्यता है कि सभी देवी-देवता इन पत्तियों की महक से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। वंदनवार में लगी अशोक और आम की पत्तियों के प्रभाव से मुख्य द्वार के आसपास नकारात्मक ऊर्जा भी सक्रिय नहीं हो पाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

ईख या गन्ना

103
महालक्ष्मी का एक रूप गजलक्ष्मी भी है और इस रूप में वे ऐरावत हाथी पर सवार दिखाई देती हैं। लक्ष्मी के ऐरावत हाथी की प्रिय खाद्य-सामग्री ईख यानी गन्ना है। दीपावली के दिन पूजा में गन्ना रखने से ऐरावत प्रसन्न रहते हैं और ऐरावत की प्रसन्नता से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। पूजा पूरी होने पर प्रसाद के रूप में गन्ने का सेवन भी किया जाता है। इसका भाव यही है कि जिस प्रकार गन्ने में मिठास होती है, ठीक उसी प्रकार हमें भी अपने व्यवहार में और वाणी मिठास रखनी चाहिए। यदि हम वाणी में मिठास रखेंगे तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

पीली कौड़ी

104
लक्ष्मी पूजा की थाली में पीली कौड़ियां रखने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। ये पीली कौड़ियां धन और श्री यानी लक्ष्मी की प्रतीक हैं। पूजा के बाद इन कौड़ियों को तिजोरी में रखने से लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

पान

105
ये भी दीपावली पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। पान खाने पर जिस प्रकार हमारे पेट की शुद्धि होती है, पाचन तंत्र को मदद मिलती है, ठीक उसी प्रकार पूजा के समय पान रखने पर घर की शुद्धि होती है और वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनता है।

ज्वार यानी जवारे का पोखरा

106
पुरानी मान्यता है कि दीपावली पर ज्वार का पोखरा रखने से धन में वृद्धि होती है, सभी देवी-देवताओं के साथ ही माता अन्नपूर्णा की कृपा भी प्राप्त होती है। अन्नपूर्णा और लक्ष्मी कृपा से घर में किसी भी तरह के अनाज की कमी नहीं होती है। ज्वार का पोखरा बनाने के लिए दीपावली से पहले एक दीपक में मिट्टी लेकर उसमें गेहूं के दाने डाल दें, कुछ दिन बाद ये गेहूं अंकुरित हो जाएंगे और मिट्टी के ऊपर हरी-हरी घास दिखाई देने लगेगी। इसी घास के दीपक को पूजा में रखना चाहिए।

स्वस्तिक

107
किसी भी पूजा में स्वस्तिक अवश्य बनाया जाता है। स्वास्तिक की चार भुजाएं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चारों दिशाओं को दर्शाती हैं। साथ ही, ये चार भुजाएं ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और संन्यास आश्रमों का प्रतीक भी मानी गई हैं। यह चिह्न केसर, हल्दी या सिंदूर से बनाया जा सकता है। इसके प्रभाव से श्रीगणेश के साथ ही महालक्ष्मी की प्रसन्नता भी प्राप्त होती है।

तिलक

108
पूजा में तिलक लगाया जाता है ताकि मस्तिष्क में बुद्धि, ज्ञान और शांति का प्रसार हो। कोई भी पूजा तिलक के बिना पूरी नहीं होती है। माथे पर जहां तिलक लगाया जाता है, वहां आज्ञा चक्र होता है और इस स्थान पर तिलक लगाने से मन की एकाग्रता बढ़ती है। पूजन के समय मन व्यर्थ की बातों में न उलझे, इसलिए तिलक लगाकर मन को एकाग्र किया जाता है।

चावल यानी अक्षत

109
पुराने समय से ही पूजा में चावल का काफी अधिक महत्व बताया गया है। चावल को अक्षत कहा जाता है यानी जो खंडित नहीं है। इस वजह से चावल को पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक कार्यों में चावल एक धान के रूप में भी उपयोग किया जाता है। पूजा में चावल रखने के संबंध में एक मान्यता है यह हमारे घर पर कोई काला दाग भी नहीं लगने देता है यानी समाज में हमारी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। तिलक लगाते समय चावल का भी उपयोग किया जाता है, इसका यही भाव है कि तिलक लगवाने वाले व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में पूर्ण मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

बताशे या गुड़

110
ये भी दिवाली के लिए शुभ सामग्री है। लक्ष्मी-पूजन के बाद गुड़-बताशे का दान करने से धन में वृद्धि होती है। घर-परिवार में सुख और समृद्धि का विस्तार होता है, इसी वजह से प्रसाद के रूप में बताशे भगवान को अर्पित किए जाते हैं। पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बताशे या मिठाई अन्य लोगों में वितरित करनी चाहिए। जितने अधिक लोगों तक हम प्रसाद पहुंचाते हैं, हमें उतना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। इसका एक संदेश यह भी है कि दीपावली पर मिठाई से सभी के मुंह मीठे हो जाए और सभी का मन प्रसन्न रहे।

लच्छा या धागा

111
लच्छा कई धागों से मिलकर बनता है, इसीलिए यह संगठन की शक्ति का प्रतीक है, जिसे पूजा के समय कलाई पर बांधा जाता है। इस धागे को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है, इसके प्रभाव से हम कई परेशानियों से बचे रहते हैं। यह धागा लाल रंग का होता है और इसे बांधने से कलाई पर हल्का सा दबाव बनता है जो कि स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्रदान करता है।

रंगोली

112
लक्ष्मी पूजा के स्थान, प्रवेश द्वार और आंगन में रंगों से धार्मिक चिह्न कमल, स्वास्तिक, कलश, फूलपत्ती आदि से रंगोली बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी रंगोली की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। रंगोली से बनाए गए शुभ चिह्न घर के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। रंगोली के प्रभाव से घर की सकारात्मकता और पवित्रता बढ़ती है।

Other Similar Posts-

  • दीपावली की रात इन 8 स्थानों पर जलाने चाहिए दीपक, मिलती है लक्ष्मी कृपा
  • शास्त्रों के अनुसार दीपावली के 5 दिनों में न करें ये 7 काम
  • दीपावली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 51 उपाय
  • देवराज इंद्र और महालक्ष्मी संवाद – जिसमे देवी लक्ष्मी ने बताए थे लक्ष्मी कृपा के कारण
  • गुरु पुष्य योग (Guru Pushya Yoga) पर करने योग्य कुछ ज्योतिष उपाय

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
नरक चतुर्दशी पर यहां जलाएं 14 दीपक आएगी जीवन में खुशहाली
दीपावली 2021 - शुभ मुहूर्त
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme