Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शुक्रनीति (Shukra Niti): इन 9 बातों को छिपा कर रखने में ही भलाई है

Posted on January 19, 2016April 29, 2016 by Pankaj Goyal

शुक्राचार्य महान ज्ञानी के साथ-साथ एक अच्छे नीतिकार भी थे। शुक्राचार्य की कही गई नीतियां आज भी बहुत महत्व रखती हैं। शुक्रनीति में शुक्राचार्य ने 9 ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें हर हाल में छुपाकर रखना चाहिए। अगर मनुष्य से जुड़ी ये 9 बातें किसी को पता चल जाए तो उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Shukra Niti Lesson in Hindi 

जानें कौन सी हैं वे 9 बातें-

आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

1. मान

कई लोगों के अपने मान-सम्मान का दिखावा करने की आदत होती है। यह आदत किसी भी मनुष्य के लिए अच्छी नहीं होती। मान-सम्मान का दिखावा करने से लोगों की नजर में आपके प्रति नफरत का भाव आ सकता है। साथ ही इस आदत की वजह से आपके अपने भी आपसे दूरियां बना सकते हैं।

2. अपमान

मनुष्य को यदि कभी अपमान का सामना करना पड़ जाए तो उसे इस बात को सभी से गुप्त ही रखना चाहिए। यह बात दूसरों को बताने से आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। दूसरों को पता चलने पर वे भी अपना सम्मान करना छोड़ देंगे और आप हंसी का पात्र भी बन सकते हैं।…

3. मंत्र

कई लोग भगवान की कृपा पाने के लिए रोज उनकी पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे में आप जिन मंत्रों का जप करते हैं, ये बात किसी को भी नहीं बताना चाहिए। कहा जाता है जो मनुष्य अपनी पूजा-पाठ और मंत्र को गुप्त रखता है, उसे ही अपने पुण्य कर्मों का फल मिलता है।

4. धन

पैसों से जीवन में कई सुख-सुविधाएं पाई जा सकती हैं, लेकिन कई बार यही पैसा आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। अपके धन की जानकारी जितने कम लोगों को हो, उतना ही अच्छा माना जाता है। वरना कई लोग अपके धन के लालच में आपसे जान-पहचान बढ़ाकर बाद में आपकों नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

5. आयु

हमेशा से कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी आयु हर किसी के सामने नहीं बतानी चाहिए। आयु को जितना गुप्त रखा जाए, उतना ही अच्छा माना जाता है। आपकी आयु को पता चलने पर आपके विरोध इस बात का प्रयोग समय आने पर आपके खिलाफ भी कर सकते हैं।

6. गृह के दोष

कई लोग गृहों के दोषों से पीड़ित होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने गृह संबंधी दोषों का वर्णन किसी से भी करना आपके लिए नई मुसीबतों का कारण बन सकता है। गृह शांति के लिए किए जा रहे उपायों का वर्णन यदि किसी से कर दिया जाए तो फिर उसका कोई फल नहीं मिलता है।

7. औषध

औषध का अर्थ होता है डॉक्टर। चिकित्सक या डॉक्टर एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो आपके बारे में कई निजी बातें भी जानता है। ऐसे में आपके दुश्मन या आपसे जलने वाले लोग चिकित्सक की मदद से आपके लिए परेशानी या समाज में शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। इसलिए, बेहतर यही होगा कि आपके औषध या चिकित्सक की जानकारी सभी लोगों से गुप्त रखी जाए।

8. मैथुन यानि कामक्रिया

कामक्रिया पति और पत्नी के बीच की अत्यंत गुप्त बातों में से एक होती है। इस बात को जितना गुप्त रखा जाए, उतना अच्छा होता है। पति-पत्नी की निजी बातें किसी तीसरे मनुष्य को पता चलना, उसके लिए परेशानी और कई बार शर्म का भी कारण बन सकती है।

9. दान

दान एक ऐसा पुण्य कर्म है, जिसे गुप्त रखने पर ही उसका फल मिलता है। जो मनुष्य दूसरों की तारीफ पाने के लिए या लोगों के बीच अपनी महानता दिखाने के लिए अपने किए गए दान का दिखावा करता हैं, उसके किए गए सभी पुण्य कर्म नष्ट हो जाते है।

Other Similar Posts –

  • शुक्रनीति: कितनी भी कोशिश कर लें, ये 6 चीज़ें हमेशा नहीं टिकती
  • शुक्रनीति: दूर रहे इन 4 आदतों से, कर सकती है आपके घर-परिवार का विनाश
  • शास्त्रानुसार इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें
  • महाभारत: ये 3 लोग कर सकते हैं हर मुसीबत का सामना
  • महाभारत- हर किसी को करना चाहिए इन 5 का सम्मान
  • महाभारत: यह है वो 4 गुण जिनको अपनाने से मिलती हैं लम्बी आयु
  • महाभारत- बात करते समय ध्यान रखनी चाहिए ये 4 बातें
  • विष्णु पुराण- रात के समय नहीं करने चाहिए ये तीन काम

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/07/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme