Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए कौन सी इच्छा पूरी करने के लिए लगाना चाहिए कौनसे भगवान को दीपक

Posted on May 5, 2016 by Pankaj Goyal

हर भगवान का संबंध किसी न किसी विशेष वस्तु या इच्छा से माना जाता है। अगर अपनी इच्छा या मनोकामना के अनुसार संबंधित भगवान की मूर्ति को पूजा घर में स्थापित करके, रोज उन्हें दीपक लगाया जाए तो मनुष्य की मनोकामना जरूर पूरी होती है। रुका धन पाने से लेकर प्यार तक, बिजनेस में तरक्की से लेकर बीमारियों से छुटकारा पाने तक, जानें कौन-सी इच्छा पूरी करने के लिए कौन-से भगवान को लगाना चाहिए रोज दीपक या अगरबत्ती।

 Worship God According To Your Wish

कौन सी इच्छा पूरी करने के लिए लगाना चाहिए कौनसे भगवान को दीपक

1. रुका धन पाने के लिए भगवान कुबेर

Worship Lord Kuber For Money
भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। रुका धन पाने की चाह रखने वालो को घर के मंदिर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापित कर रोज उसे दीपक लगाना चाहिए।

2. प्यार के लिए भगवान कृष्ण

Worship Shri Krshna For Love
जिन लोगो को अपने मित्रों या अपने जीवन साथी से प्यार पाने की इच्छा हो, उन्हें घर के मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा करनी चाहिए।

3. बिमारियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान सूर्य

Worship  Surya for health
बिमारियों से परेशान व्यक्ति को घर के मंदिर में भगवान सूर्य की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर रोज उन पर जल चढ़ाकर दीपक लगाना चाहिए।

4. व्यापार में तरक्की के लिए भगवान गणेश

35
व्यापार में तरक्की के लिए भगवान गणेश की मूर्ति घर या दूकान के मंदिर में स्थापित करके, रोज उसे दीपक या अगरबत्ती लगानी चाहिए।

5. बुरे सपनो से छुटकारा पाने के लिए भगवान हनुमान

36
जिन लोगो को डरावने या बुरे सपनो से छुटकारा पाना हो, उन्हें भगवान हनुमान की पंचमुखी स्वरूप की तस्वीर लगाकर रोज उसकी पूजा करनी चाहिए।

6. आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए देवी लक्ष्मी

37

जिन लोगो के अपने आय के स्त्रोतों में वृद्धि करने की चाह हो, उन्हें घर या दूकान में देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखकर रोज उसे दीपक लगाना चाहिए।

7. नौकरी में तरक्की के लिए भगवान विष्णु

38
नौकरीपेशा लोगो को अपनी तरक्की और सफलता के लिए भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी भी हो तो बहुत शुभ होगा।

8. परीक्षाओं में सफलता के लिए देवी सरस्वती

 Worship Sarswati for gyan
जिन लोगो या विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता पाने की चाह है, उन्हें अपने कमरे में देवी सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित कर रोज दीपक लगाना चाहिए।

9. झगड़े खत्म करने के लिए भगवान शिव

Worship  Shiva
जिन लोगो के अपने घर-परिवार के लोगो या मित्रों के बीच झगड़े खत्म करने की इच्छा हो, उन्हें घर के मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए।

10. परिवार में सुख-शांति के लिए श्री राम

Worship  Ram  For Family Peace
घर-परिवार में हमेशा सुख-शांति और प्यार बनाए रखने के लिए भगवान राम सहित लक्ष्मण और देवी सीता की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।

अन्य सम्बंधित लेख : 

  • एकादशी के दिन वर्जित है ये 11 काम
  • जानिए आरती के बाद क्यों बोलते हैं कर्पूरगौरं.. मंत्र
  • जानिए गीले कपड़ों में क्यों करनी चाह‌िए धार्मिक स्थलों की पर‌िक्रमा
  • इस कारण स्त्रियां कभी नहीं फोड़ती है नारियल
  • मकान की नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है?

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

1 thought on “जानिए कौन सी इच्छा पूरी करने के लिए लगाना चाहिए कौनसे भगवान को दीपक”

  1. Snm says:
    May 6, 2016 at 8:17 am

    Very very good

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/06/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme