Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए हनुमाजी की किस फोटो की पूजा से मिलता है क्या फल

Posted on August 9, 2016August 9, 2016 by Pankaj Goyal

Worship and Benefits of Lord Hanuman Various Pictures : भाग्य की बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमानजी की पूजा सबसे अच्छा और कारगर उपाय है। यदि हम नियमित रूप से पूजा नहीं कर सकते हैं तो हनुमानजी की फोटो के दर्शन रोज करना चाहिए। इसके लिए घर में हनुमानजी की फोटो लगा सकते हैं। आइए जानते है हनुमाजी की किस फोटो की पूजा से क्या फल मिलता है –

worship and benefits of lord hanuman various picture

दुर्भाग्य दूर करने का उपाय
दुर्भाग्य दूर करने के लिए हनुमानजी की ऐसी फोटो की पूजा करनी चाहिए, जिसमें वे श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की आराधना कर रहे हैं। भक्ति भाव वाली फोटो की पूजा करने से हनुमानजी जल्दी प्रसन्न होते है।

नौकरी और प्रमोशन का उपाय
नौकरी और प्रमोशन पाने के लिए हनुमानजी की ऐसी फोटो की पूजा करें, जिसमें उसका स्वरुप सफ़ेद हो। फोटो में हनुमानजी के वस्त्र रंगीन हो सकते हैं। ऐसी फोटो के रोज़ दर्शन करने और पूजा करने से नौकरी में लाभ मिल सकता है।

भक्त हनुमान की फोटो
इस स्वरुप में हनुमानजी श्रीराम की भक्ति में लीन दिखाई देते हैं। इस स्वरुप की पूजा से एकाग्रता और शक्ति मिलती है। लक्ष्यों को प्राप्त करने में आ रही परेशानियां दूर हो जाती है।

सेवक हनुमान की फोटो
इस स्वरुप में हनुमानजी श्रीराम की सेवा में लीन दिखाई देते हैं। इस स्वरुप की पूजा करने पर सेवा और समर्पण की भावना जागृत होती है। व्यक्ति को परिवार और कार्य स्थल पर सभी बड़े लोगों का विशेष स्नेह प्राप्त होता है।

वीर हनुमान की फोटो
वीर हनुमान स्वरुप में साहस, बल, पराक्रम व आत्मविश्वास दिखाई देता है। हनुमानजी ने अपने साहस और पराक्रम से कई राक्षसों को नष्ट किया और श्रीराम संवारे। वीर हनुमान की पूजा से भक्तों को भी साहस की प्राप्ति होती है।

सूर्यमुखी हनुमान की फोटो
सूर्यदेव हनुमानजी के गुरु हैं। सूर्य और सूर्य का प्रकाश गति और ज्ञान के प्रतिक हैं। जिस तस्वीर में हनुमानजी सूर्य की पूजा कर रहे हैं या सूर्य की ओर देख रहे है, उस स्वरुप की पूजा करने पर ज्ञान, गति, उन्नति और सम्मान मिलता है।

उत्तरमुखी हनुमान की फोटो
देवी-देवताओं की दिशा उत्तर मानी गई है। हनुमानजी की जिस फोटो का मुख उत्तर दिशा की ओर होता है, वह हनुमानजी का उत्तरामुखी स्वरुप है। इसकी पूजा करने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। घर में शुभ वातावरण रहता है।

दक्षिणमुखी हनुमान की फोटो
हनुमानजी की जिस फोटो का मुख दक्षिण दिशा की ओर होता है, वह हनुमानजी का दक्षिणमुखी स्वरुप है। दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। इसलिए दक्षिणमुखी हनुमान की पूजा करने पर मृत्यु भय और चिंताएं समाप्त होती हैं।

विशेष –
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हनुमानजी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसी कारण पति-पत्नी को इनकी फोटो बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। हनुमानजी की फोटो घर के मंदिर में लगाएंगे तो श्रेष्ठ रहेगा।

भगवान हनुमान से सम्बंधित अन्य लेख

  • सर्वप्रथम हनुमान जी ने लिखी थी रामायण लेकिन फ़ेंक दी थी समुद्र में, जानिए क्यों?
  • आर्थिक तंगी दूर करने के लिए हनुमानजी के सामने करें 11 पीपल के पत्तों का यह उपाय
  • तेलंगाना में है हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर
  • हनुमान जी के जीवन के 3 रोचक प्रसंग
  • यहाँ लोगों से मिलने हर 41 साल में आते है भगवान हनुमान!

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/01/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme