Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ग्रेट गीजा पिरामिड से जुडी रोचक जानकारी

Posted on September 14, 2016September 14, 2016 by Pankaj Goyal

Facts of Great Giza Pyramid in Hindi: मिस्र कि सभी ऐतिहासिक इमारतों में मिस्र के पिरामिड सबसे ज्यादा पॉपुलर है। हर साल इन्हें देखने लाखों टूरिस्ट आते हैं। इनमे से एक “ग्रेट गीजा पिरामिड (Great Giza Pyramid)” का शुमार प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में होता है। आज हम आपको इन पिरामिड से जुडी रोचक बातें बता रहे है –

Must Read- 5 श्रापित खजाने : जो भी गया ढूंढने उसकी हो गई मौत

Facts of Great Giza Pyramid, Egypt, Hindi, Janakri, Information, Story, History, Kahani, Itihas,

Facts of Great Giza Pyramid

1. मिस्र के पिरामिड में राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा जाता था। इन शवों को ममी कहते हैं। शव के साथ वस्त्र, गहने, बर्तन, हथियार या अन्य चीज़ें भी दफनाई जाती थी। कई बार तो सेवक-सेविकाओं को भी दफ़न कर दिया जाता था। ऐसा करने के पीछे प्राचीन मिस्रवासियों की यह मान्यता थी कि मरने के बाद जब आदमी दूसरी दुनिया में जाता है तब साथ दफनाई गई चीज़ें उनके काम आती है।

2. वैसे तो मिस्र में 138 पिरामिड है, जो 13 एकड़ एरिया में फैले हैं। पर इसमें सबसे प्रसिद्ध ग़िज़ा का पिरामिड है। इसे ग्रेट ग़िज़ा पिरामिड भी कहा जाता है। इसका शुमार दुनिया के 7 अजूबों में होता है। यह एक मात्र अजूबा है जो आज भी मौजूद है बाकि सभी 6 अजूबें नष्ट हो चुके है।

3. ग्रेट ग़िज़ा पिरामिड (Great Giza Pyramid) 450 फ़ीट ऊंचा है। 4300 सालों तक यह दुनिया की सबसे ऊंची संरचना रहा। 19 वि सदी में इसका यह रिकॉर्ड टूट गया।

4. ऐसा माना जाता है कि ग्रेट ग़िज़ा पिरामिड (Great Giza Pyramid) को बनाने में लगभग 30 साल का वक़्त लगा था। वही इसे 30 लाख से ज्यादा मजदूरों ने तैयार किया था।

5. पिरामिड में 2 से लेकर 30 टन तक के 23 लाख चूना पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।

6. ग्रेट पिरामिड के अंदर का तापमान हमेशा ही 20 डिग्री सेल्सियस तक स्थिर रहता है। फिर चाहे बाहर का तापमान कैसा भी हो।

7. तथ्यों के आधार पर इसका निर्माण करीब 2560 ईसा पूर्व मिस्र के शासक खुफु के चौथे वंश द्वारा अपनी कब्र के तौर पर कराया गया था।

8. विशेषज्ञों के मुताबिक़ पिरामिड के बाहर पत्थरों को इस तरह तराश और फिट किया गया है कि इनके जोड़ में एक ब्लेड भी नहीं घुसाई जा सकती।

9. यदि इस पिरामिड के पत्थरों को 30 सेंटीमीटर मोटे टुकड़ों में काट दिया जाए, तो इनसे फ्रांस के चारों ओर एक मीटर ऊंची दीवार बनाई जा सकती है।

10. गीजा पिरामिड का बेस (आधार) 55,000 m2 (592,000 स्क्वायर फुट) है। इसका एक-एक कोना 20,000 m2 (218, 000 स्क्वायर फुट) क्षेत्र में बना है।

11. पिरामिड में नींव के चारों कोने के पत्थरों में बॉल और सॉकेट बनाए गए है, ताकि ऊष्मा से होने वाले प्रसार और भूकंप से ये सुरक्षित रहे।

12. कुछ साल पहले तक (लेजर किरणों से माप के उपकरण के अविष्कार होने तक) वैज्ञानिक इसकी सूक्ष्म सिमट्रीज का पता भी नहीं लगा पाये थे।

13. मिस्रवासी पिरामिड का इस्तेमाल वैधशाला, कैलेंडर, सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी की गति और प्रकाश के वेग को जानने के लिए करते थे।

14. वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा यह प्रमाणित हो गया है कि पिरामिड के अंदर विलक्षण किस्म की ऊर्जा तरंगे लगातार काम करती रहती है जो सजीव और निर्जीव, दोनों ही तरह की वस्तुओं पर प्रभाव डालती है। वैज्ञानिक इसे “पिरामिड पॉवर” कहते है।

Other Similar Posts: –

  • सदियों पुरानी 10 रहस्यमय डेड बॉडीज जो आज तक नहीं हुईं खराब
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • अनोखी घटना- कुछ ही दिनों में होने वाली थी लाइलाज बीमारी से मौत, लेकिन मधुमक्खीयों ने काटा तो बच गई जान
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • अनसॉल्वड मिस्ट्री- आखिर कब, कैसे और क्यों बना अमेरिका में यह विशालकाय “श्रीयंत्र”

Facts of Great Giza Pyramid, Egypt, Hindi, Janakri, Information, Story, History, Kahani, Itihas,

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
मुस्लिम संत ने रखी थी गोल्डन टेम्पल की नींव, जानिए स्वर्ण मंदिर से जुडी कुछ ऐसी ही ख़ास बातें
इस्लाम से जुड़ी खास बातें | Facts About Islam
रोचक जानकरी - क्यों होते है शर्ट की कॉलर में दो बटन्स और शर्ट के पीछे लूप?

1 thought on “ग्रेट गीजा पिरामिड से जुडी रोचक जानकारी”

  1. wisdom365 says:
    August 22, 2019 at 4:21 am

    आपकी Website बहुत अच्छी है। में ने आपकी Website को bookmark करके रखा है। आपके article भी काफी Useful है। Thanks for sharing very useful knowledge

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme