Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

कैसे हुई क्षीर सरोवर की उत्पत्ति

Posted on September 28, 2016April 5, 2018 by Pankaj Goyal

Ksheer Sarovar Ki Utpatti : एक समय की बात है। गोपांगनाओं से घिरे भगवान श्री कृष्ण पुष्प वृन्दावन में विहार कर रहे थे। सहसा प्रभु के मन में दूध पीने की इच्छा जाग उठी। तब भगवान ने अपने वामपार्श्व से लीलापूर्वक सुरभी गौ को प्रकट किया।बछड़े सहित वह गौ दुग्धवती थी।

अवश्य पढ़े- ये है भारत के 5 पवित्र सरोवर, मान्यता है की यहाँ स्नान करने से मिलता है मोक्ष

Ksheer Sarovar Ki Utpatti, Story, Kahani, Katha, Shri Krishna

सुदामा ने एक रत्नमय पात्र में उसका दूध दुहा। स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने उस स्वादिष्ट दूध को पिया। फिर हाथ से छूट कर वह पात्र धरती पर गिर पड़ा और दूध धरती पर फैल गया। उस दूध से वहाँ एक सरोवर बन गया, गोलोक में वह क्षीरसरोवर नाम से विख्यात हुआ।

भगवान की इच्छा से उसमें रत्नमय घाट बन गये। उसी समय सहसा असंख्य कामधेनु प्रकट हो गयीं। जितनी वे गौयें थीं, उतने ही बछड़े उस सुरभी के रोम कूप से निकल आये। फिर उन गौओं के बहुत से पुत्र व पौत्र भी हुए। यों उस सुरभी से गौओं की सृष्टि कही गयी।

पूर्व काल में श्री कृष्ण ने देवी सुरभी की पूजा की थी। तत्पश्चात् त्रिलोकी में उस देवी की पूजा का प्रचार हो गया।दीपावली के दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण की आज्ञा से सुरभी की पूजा सम्पन्न हुयी थी।

एक बार वाराह कल्प में देवी सुरभी ने दूध देना बंद कर दिया। तब त्रिलोकी में दूध का अभाव हो गया। ब्रह्मा जी की आज्ञा पाकर इन्द्र ने देवी सुरभी की स्तुति आरम्भ की। स्तुति सुनते ही सुरभी संतुष्ट और प्रसन्न होकर ब्रह्मलोक में प्रकट हो गयीं। देवराज इन्द्र को मनोवांछित वर देकर वे पुनः गोलोक चलीं गयीं। फिर सारा विश्व दूध से परिपूर्ण हो गया। दूध से घृत बना और घृत से यज्ञ सम्पन्न होने लगे तथा उनसे देवता संतुष्ट हुए।

आचार्य, डा.अजय दीक्षित

डा. अजय दीक्षित जी द्वारा लिखे सभी लेख आप नीचे TAG में Dr. Ajay Dixit पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

Other Similar Post-

  • भगवान शिव ने ही दिया था विष्णु को सुदर्शन चक्र, जानिए पुराणों में वर्णित एक रोचक कथा
  • इस कारण देवर्षि नारद को बनना पड़ा था एक बार बंदर !
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की कहानी
  • क्षीर सरोवर का मंथन
  • हनुमान जी के जीवन के 3 रोचक प्रसंग

Ksheer Sarovar Ki Utpatti, Story, Kahani, Katha, Shri Krishna

Related posts:

स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
मत्स्य जयंती की पौराणिक कथा
गुड़ी पड़वा क्यों, कैसे मनाते है | पौराणिक कथा
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
गोगाजी की जीवनी और गोगा नवमी की कथा
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
युधिष्ठर को पूर्ण आभास था, कि कलयुग में क्या होगा ?
वरुथिनी एकादशी का महत्व, व्रत विधि एवं व्रत कथा, वरुथिनी एकादशी
आखिर ! भगवान श्री कृष्ण का दामोदर नाम क्यों पडा ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/08/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme