Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ताज महल से जुड़े मिथ और उनकी सच्चाई : Myth and Facts of Taj Mahal

Posted on September 28, 2016October 28, 2020 by Pankaj Goyal

Myth and Facts of Taj Mahal in Hindi : विश्‍व प्रसिद्ध ताज महल को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं रहती हैं, जैसे- शाहजहां ने ताज बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे, वो काला ताज महल बनवाना चाहते थे, आदि । लेकिन इतिहासकार और पुरातत्‍व विभाग (ASI) की मानें तो हकीकत कुछ और ही है। आइए जानते है ताज महल से जुड़े 10 ऐसे ही मिथ और उनकी सच्चाई।

अवश्य पढ़े-  क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts

Myth and Facts of Taj Mahal in Hindi, Reality,

ताज महल से जुड़े मिथ और उनकी सच्चाई : Myth and Facts of Taj Mahal

Myth : ताज महल को बनने नहीं दे रहे थे भूत और जिन्न।
Fact : इतिहासकारों के मुताबिक, भूत और जिन्नों द्वारा ताज की नींव को ध्वस्त करने का कोई सबूत नहीं है। यह सिर्फ अफवाह है।

Myth : पुरे दिन रंग बदलता है ताजमहल।
Fact : सफेद संगमरमर से बने होने की वजह से ताज महल पर सूर्य की किरणे पड़ती है, तो वक्तो के हिसाब से ताज सुबह में सुनहरा और शाम को गुलाबी दिखता है।

Myth: ताजमहल में दफ़्न है मुमताज की ममी।
Fact : 17 जून 1631 को बुहरानपुर में मुमताज की मौत हुई। उनका शव पहले बुहारनपुर, फिर निर्माणाधीन ताज महल के परिसर में दफनाया गया। 22 साल बाद मुमताज को तीसरी बार ताज के मुख्य स्मारक में दफनाया गया। ASI के पास ममी का सबूत नहीं है।

Myth : ख्वाब में देखकर बना था ताज का नक्शा।
Fact : इतिहास के मुताबिक, ताज महल की डिजाइन के लिए पूरी दुनिया के वास्तुकारों से मदद ली गई थी। लेकिन किसने डिजाइन किया यह नहीं कहा जा सकता है।

Myth : काला ताज महल बनवाना चाहते थे शाहजंहा।
Fact : ASI के मुताबिक, काला ताज महल कभी अस्तित्व में भी नहीं था और न ही इसके निर्माण की योजना के सबूत मिले है गाइडों ने 1910 से काला ताज महल की कहानी गढ़ी।

Myth : ताज महल शिव मन्दिर है।
Fact : ASI ने आगरा कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा की ताज महल का निर्माण शाहजंहा ने कराया था। इसके हिन्दू मन्दिर का सबूत नहीं मिला है।

Myth : चांदनी रात को चमकता है ताज महल।
Fact : ताज महल में दुनिया के 28 तरह के पत्थर लगे है। कई पत्थरों की खासियत है कि यह चाँद की रौशनी में चमकते है। शरद पूर्णिमा के दौरान पत्थरों के चमकने से ताज खूबसूरत लगता है।

Myth : शाहजंहापुर और मुमताज की कब्र पर टपकता है पानी।
Fact : उर्स के दौरान भीड़ होती है। ऐसे में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। दीवार पर पानी की बुँदे आ जाती है। भीड़ खत्म होने पर बुँदे गायब हो जाती है।

Myth : शाहजंहा ने ताज महल के 20 हजार कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे।
Fact : इतिहासकारों के मुताबिक, शाहजंहा ने कारीगरों से आजीवन काम न करने का वादा लिया था। इसके बदले में उन्हें जिंदगी भर वेतन दिया।

Myth : मुमताज के शोक में हुई थी शाहजंहा की मौत।
Fact : शाहजंहा की मौत की अफवाह के बाद उनके बेटो में युद्ध हुआ। औरंगजेब जीत गया और शाहजंहा को बन्दी बना लिया। बीमारी के चलते 74 साल में उसकी मौत हो गई।

Other Similar Posts- 

  • बुलंदशहर में भी है प्यार की अमर निशानी ‘ताज महल’
  • जानिए मृत्यु से जुडी कुछ रोचक जानकारियां
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • दो माँ से आधा-आधा पैदा हुआ था जरासंध, जानिए जरासंध से जुडी कुछ रोचक बातें
  • भगवान परशुराम के जीवन से जुडी रोचक बातें

Myth and Facts of Taj Mahal in Hindi

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
ग्रीन टी से जुड़े मिथ्स एंड फैक्ट्स
स्पेस से जुड़े मिथ्स एंड फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य
अंडे से जुडी ये 7 बातें है झूठ, जानिए क्या है सच?
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme