Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

कुंडली में हो ये योग तो मिलती है सुंदर, गुणवान और भाग्यशाली पत्नी

Posted on October 16, 2016 by Pankaj Goyal

ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के कुछ ऐसे योग बताए गए हैं, जिनके जातक की कुंडली में होने पर उसे सुंदर और भाग्यशाली पत्नी की प्राप्ति होती है। आइए जानते है ये योग कौन-कौन से हैं…

यह भी पढ़े- शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली

 Kundali Reading For Marriage in Hindi

1. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के सप्तम भाव में वृषभ या तुला राशि होती है तो उसे सुंदर पत्नी मिलती है।

2. यदि कुंडली के सप्तम भाव का स्वामी सौम्य ग्रह होता है और वह स्वराशि होकर सप्तम भाव में ही स्थित होता है तो व्यक्ति को सुंदर और भाग्यशाली पत्नी प्राप्त होती है।

3. जब सप्तम भाव का स्वामी सौम्य ग्रह हो और वह नवम भाव में हो तो व्यक्ति को गुणवती और सुंदर पत्नी प्राप्त होती है। इस योग से व्यक्ति का भाग्योदय विवाह के बाद होता है।

4. सप्तम भाव का स्वामी एकादश भाव में उपस्थित हो तो व्यक्ति की पत्नी रूपवती, संस्कारी, मीठा बोलने वाली और सुंदर होती है। विवाह के पश्चात व्यक्ति की आय में वृद्धि होती है या पत्नी के माध्यम से भी लाभ प्राप्त होते हैं।

5. यदि व्यक्ति की कुंडली के सप्तम भाव में वृष या तुला राशि होती है तो व्यक्ति को चतुर, मीठा बोलने वाली, सुंदर, शिक्षित, संस्कारी, तीखे नयन-नक्ष वाली, गौरी, संगीत कला आदि में दक्ष पत्नी प्राप्त होती है।

6. यदि कुंडली के सप्तम भाव में मिथुन या कन्या राशि हो तो व्यक्ति को कोमल, आकर्षक व्यक्तित्व वाली, भाग्यशाली, मीठा बोलने वाली श्रेष्ठ पत्नी प्राप्त होती है।

7. जिस व्यक्ति की कुंडली के सप्तम भाव में कर्क राशि है, उसे अत्यंत सुंदर, भावुक, कल्पनाप्रिय, मधुरभाषी, लंबे कद वाली, तीखे नयन-नक्ष वाली, भाग्यशाली पत्नी प्राप्त होती है।

8. यदि कुंडली के सप्तम भाव में कुंभ राशि हो तो ऐसे व्यक्ति की पत्नी गुणवान, धार्मिक, आध्यात्मिक कार्यों में गहरी रुचि रखने वाली एवं दूसरों का सहयोग करने वाली होती है।

9. कुंडली के सप्तम भाव में धनु या मीन राशि हो तो व्यक्ति को पुण्य के कार्यों में रुचि रखने वाली, सुंदर, न्याय एवं नीति की बातें करने वाली, पति के लिए भाग्यशाली, शास्त्र अध्ययन करने वाली पत्नी प्राप्त होती है।

विशेष- यहां बताए योगों के साथ ही कुंडली के अन्य योगों और ग्रहों की स्थितियों का अध्ययन करना चाहिए। अन्य योगों के कारण यहां बताए गए फल बदल भी सकते हैं।

– ज्योतिर्विद डॉ. दीक्षा राठी
drathi1124@gmail.com

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :-

  • शादी में आ रही है बाधा तो अपनाए ये वास्तु टिप्स
  • इन कारणों से शादी के बाद बढ़ता है वजन
  • भीष्म ने युधिष्ठिर को बताई थी लड़की के विवाह से जुड़ी ये खास बातें
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme