Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जाने क्यों याद नहीं रहती पूर्व जन्म से जुड़ी बातें

Posted on December 16, 2016May 27, 2017 by Pankaj Goyal

Why Anyone Don’t Remember About Previous Birth: एक बच्चे के रूप में मनुष्य जब धरती पर जन्म लेता है तो उसे पिछले जन्म का कुछ भी याद नही रहता।वैज्ञानिकों ने इस विषय पर बहुत से शोध किये हैं, जिनसे काफी तथ्य निकलकर सामने आये हैं। वैज्ञानिकों के शोध और ग्रंथों के अनुसार, आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से कारण होते हैं, जिनकी वजह से हमें पूर्व जन्म की बातें याद नही रहती।

यह भी पढ़े –  इन तीन तरीकों से देखि जा सकती है पूर्वजन्म की घटनाएं

Why Anyone Don't Remember About Previous Birth

वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिकों का मानना है की पिछले जन्म की बातों को याद न रख पाने के पीछे ऑसीटॉसिन नामक कैमिकल है। यह कैमिकल गर्भधारण के दौरान ही मां के गर्भ से निकल जाता है, लेकिन अगर यह तत्व मां के गर्भ से ही शिशु के साथ आ जाए तो उसे अपने पिछले जन्म की सभी बातें याद रहती हैं।

मृत्यु का भय
अगर पिछले जन्म में हमारी मृत्यु किसी दुखद कारण की वजह से हुई है तो नए जन्म में उसको याद रखने से मनुष्य फिर दुःखी हो जाएगा और लगातार उसके दिमाग में पूर्व जन्म की बातें और अपने करीबियों का दुःख घूमता रहेगा।

इसलिए अंतिम संस्कार में करते है कपाल क्रिया
हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार के समय कपाल क्रिया भी इसलिए की जाती है। शव को मुखाग्नि देने के करीब आधे घंटे बाद जब शव की चमड़ी और मांस का ज्यादतर भाग जल चूका होता है, तब एक बांस में लोटा बांधकर शव के सिर वाले हिस्से में और घी डाला जाता है। जिससे की सिर का कोई हिस्सा जलने से न बचे। इसे कपाल क्रिया कहते हैं। माना जाता है कि अगर सिर या दिमाग का कोई हिस्सा जलने से रह जाए तो इंसान को अगले जन्म में पिछले जन्म की बातें याद रह जाती हैं।

प्राकृतिक कारण
प्रकृति ने मनुष्य का दिमाग भूलने के लिए ही बनाया है। हम अक्सर समय के साथ बीती बातों को भूल जाते हैं यानी समय के साथ पुरानी बातों को भूलना और नई बातों को सोचना। अक्सर ज़िन्दगी में इंसान के साथ बुरी घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें वह भूल कर नई ज़िंदगी की शुरुआत करता हैं। अगर मनुष्य में भूलने की प्रवृति नहीं होगी तो एक नै शुरुआत करना उसके लिए असंभव होगा, इसलिये पूर्व जन्म की बातें याद रखना भी असंभव होता है।

किसी विशेष शक्ति के कारण
कुछ लोगों को अपने पूर्वजन्म का बोध हो जाता है। जैसे कि उसका नाम क्या था, कहां रहता था, कौन थे माता-पिता आदि। ऐसा कई बार हुआ है लेकिन बहुत ही कम यह देखा जाता है। लेकिन इसमें भी कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता।

कर्म और आत्मा
हमारे शास्त्रों में भी साफ़ कहा गया है कि कर्मों से ही उसका अगला जन्म सुधरता है। आत्मा के कर्म इंसान को उसके पिछले जन्म की और खींचते हैं। इसलिए अच्छा जीवन जीने वाले के लिये हमेशा यही बात कही जाती है कि जरूर इसने पिछले जन्म में कुछ अच्छे कर्म किए होंगे।

Other similar post-

  • पुनर्जन्म से जुडी 10 सच्ची घटनाए
  • प्राचीन विशव में इन 10 क्रूरतम तरीकों से दी जाती थी नरबलि
  • अनोखी घटना- कुछ ही दिनों में होने वाली थी लाइलाज बीमारी से मौत, लेकिन मधुमक्खीयों ने काटा तो बच गई जान
  • सत्य घटना – सांप ने काटा, डाकटरों ने मृत घोषित किया, घरवालों ने गंगा में बहाया, 14 साल बाद जिन्दा लौट आया युवक
  • उर्वशी अप्सरा के पूर्व जन्म की कहानी

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

1 thought on “जाने क्यों याद नहीं रहती पूर्व जन्म से जुड़ी बातें”

  1. Aman says:
    June 23, 2017 at 6:48 pm

    Poorwa janam ki baat bilkul static. Memory chips ki taraha hoti hain jismey ek baar kucha likh diya to vahi rehta hai kintu bhagwaan use memry ko erase karna kaabhi kabhi chod deta hai jissey vo ek bug ya virus ki taraha rebooted systems main bhee aajati hain

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme